एक्सप्लोरर

Kashipur: जसपुर विधायक के घर में मारपीट के आरोप के बाद पुलिस का एक्शन, अब दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Uttarakhand News: कांग्रेस विधायक आदेश चौहान के घर में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है.

Kashipur News : कई दिन से चल रहे राजनीतिक ड्रामे के बाद जसपुर (Jaspur) के कांग्रेस विधायक आदेश चौहान (Aadesh Chauhan) के घर में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है. एक पक्ष की तहरीर पर मारपीट के मामले में विधायक समेत 12 समर्थकों पर केस दर्ज हुआ है. जबकि विधायक की तहरीर पर पिता-पुत्र समेत तीन पर घर में घुसकर मारपीट करने की धाराओं में कार्रवाई की गई है. बता दें कि जसपुर विधायक आदेश चौहान ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 26 अगस्त को अवनीश कुमार, कृष्ण कुमार, मदनलाल निवासी मोहल्ला भूपसिंह उनके आवास में घुस आए और आरोपी एसडीएम से की गई शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने लगे.

क्या है पूरा मामला?
विधायक ने आगे कहा कि जनता की परेशानी उनकी प्राथमिकता में है.वह दबाव में नहीं आएंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि इससे आक्रोशित तीनों आरोपियों ने उन्हें सबक सिखाने की बात कहते हुए गाली-गलौज की और हमला कर उनके गनर की वर्दी फाड़ दी. बामुश्किल वहां मौजूद लोगों ने उन्हें तथा गनर को बचाया. शिकायत वापस न लेने पर अंजाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दे गई. वहीं दूसरे पक्ष के मोहल्ला भूप सिंह निवासी कृष्ण कुमार ने कहा कि उनका मुकदमा ग्राम अंगदपुर निवासी सुनील कुमार से चल रहा है. 26 अगस्त को विधायक ने उन्हें समझौते के लिए बुलाया था. वह अपने पुत्र अवनीश कुमार, भाई मदनलाल के साथ विधायक के घर गया था. उसके भाई मदन लाल बीजेपी समर्थक हैं.विधायक उन्हें देखते ही भड़क गए और गुस्से में गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी.

दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कृष्ण कुमार ने आगे आरोप लगाया कि मुकदमा वापस न लेने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी.इनकार करने पर विधायक आदेश चौहान, सुनील कुमार एवं 10-12 लोगों ने उनसे मारपीट की. विधायक ने पुलिस को बुलाकर उन्हें कोतवाली भेज दिया. उन्होंने विधायक से जान का खतरा बताया. इसके बाद विधायक आदेश चौहान कार्यवाही को लेकर कोतवाली में धरने पर बैठ गए. पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिनों जसपुर विधायक के घर पर कुछ लोग गए थे वहां पर कुछ समझौता वगैरह हो रहा था, दो पक्ष थे उसमें विधायक के आवास पर गाली गलौज और झगड़े के आरोप दूसरे पक्ष ने लगाए थे. वहां पर इस तरह की गहमागहमी हुई है. अब दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें:-

Prayagraj News: गंगा में नाव पर चिकन और हुक्का पीने का वीडियो वायरल, आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

Gorakhpur News: तिहरे हत्याकांड के आरोपी युवराज सिंह पर लगा NSA, पहले गैंगस्टर एक्ट में भी हो चुकी है कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु विधानसभा में हुआ राष्ट्रगान का अपमान? राज्यपाल का भाषण पढ़ने से इनकार, छोड़ा सदन
तमिलनाडु विधानसभा में हुआ राष्ट्रगान का अपमान? राज्यपाल का भाषण पढ़ने से इनकार, छोड़ा सदन
12 साल की उम्र में ही प्रतीक ने किया था प्रपोज, इंग्लैंड से पढ़कर आईं अपर्णा यादव, जानें जिंदगी के बारे में सबकुछ
12 साल की उम्र में ही प्रतीक ने किया था प्रपोज, इंग्लैंड से पढ़कर आईं अपर्णा यादव, जानें जिंदगी के बारे में सबकुछ
'हम रूस से रिश्ते खराब...', बच्चे के साथ मॉस्को भागी रूसी महिला का पता लगाने का आदेश देते हुए केंद्र से क्या बोला SC?
'हम रूस से रिश्ते खराब...', बच्चे के साथ मॉस्को भागी रूसी महिला का पता लगाने का आदेश देते हुए केंद्र से क्या बोला SC?
ये 5 भारतीय क्रिकेटर जो इस साल ले सकते हैं संन्यास, टीम इंडिया में मौका मिलना असंभव
ये 5 भारतीय क्रिकेटर जो इस साल ले सकते हैं संन्यास, टीम इंडिया में मौका मिलना असंभव

वीडियोज

Namaste Bharat: BJP की कमान नबीन के हाथ, आस्था से की शुरुआत! | BJP New President | Nitin Nabin
BJP New President: ताजपोशी से पहले भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचे Nitin Nabin
BJP New President: नई कमान की शुरुआत...BJP के नए अध्यक्ष का स्वागत धूमधाम से होगा | Nitin Nabin
BJP New President: BJP मुख्यालय में बड़ा कार्यक्रम, नई कमान संभालेंगे Nitin Nabin | ABP News
Karnataka DGP रामचंद्र राव सस्पेंड, अश्लील Video Viral | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु विधानसभा में हुआ राष्ट्रगान का अपमान? राज्यपाल का भाषण पढ़ने से इनकार, छोड़ा सदन
तमिलनाडु विधानसभा में हुआ राष्ट्रगान का अपमान? राज्यपाल का भाषण पढ़ने से इनकार, छोड़ा सदन
12 साल की उम्र में ही प्रतीक ने किया था प्रपोज, इंग्लैंड से पढ़कर आईं अपर्णा यादव, जानें जिंदगी के बारे में सबकुछ
12 साल की उम्र में ही प्रतीक ने किया था प्रपोज, इंग्लैंड से पढ़कर आईं अपर्णा यादव, जानें जिंदगी के बारे में सबकुछ
'हम रूस से रिश्ते खराब...', बच्चे के साथ मॉस्को भागी रूसी महिला का पता लगाने का आदेश देते हुए केंद्र से क्या बोला SC?
'हम रूस से रिश्ते खराब...', बच्चे के साथ मॉस्को भागी रूसी महिला का पता लगाने का आदेश देते हुए केंद्र से क्या बोला SC?
ये 5 भारतीय क्रिकेटर जो इस साल ले सकते हैं संन्यास, टीम इंडिया में मौका मिलना असंभव
ये 5 भारतीय क्रिकेटर जो इस साल ले सकते हैं संन्यास, टीम इंडिया में मौका मिलना असंभव
सनी देओल की 'बॉर्डर 2' में तबू को क्यों नहीं किया गया कास्ट? प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'बॉर्डर 2' में तबू को क्यों नहीं किया गया कास्ट? प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत या पाकिस्तान, कहां की लड़कियां होती हैं ज्यादा लंबी, क्या है इसकी वजह?
भारत या पाकिस्तान, कहां की लड़कियां होती हैं ज्यादा लंबी, क्या है इसकी वजह?
Cooker Dal Overflowing: कुकर में सीटी लगाने पर बाहर निकलती है दाल, अपनाएं ये हैक्स
कुकर में सीटी लगाने पर बाहर निकलती है दाल, अपनाएं ये हैक्स
IIT खड़गपुर में प्रोफेसर बनने का मौका, लाखों में मिलेगी सैलरी; जानें डिटेल्स
IIT खड़गपुर में प्रोफेसर बनने का मौका, लाखों में मिलेगी सैलरी; जानें डिटेल्स
Embed widget