एक्सप्लोरर

UP Election 2022: ‘सुदामा’ की वेशभूषा में नामांकन करने पहुंचा ये उम्मीदवार, हाथ में थाली लेकर लोगों से मांगे वोट

UP Election 2022: हरैया विधानसभा सीट से 'सुदामा' की वेशभूषा में चंद्रमणि पांडे ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है. चंद्रमणि पांडे 'सुदामा' के नाम से काफी प्रसिद्ध हैं.

UP Assembly Election: 'सुदामा' के नाम से प्रसिद्ध एक नेता आज 'सुदामा' के वेशभूषा में अपना निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन करने पहुंचे हैं. नामांकन करने के बाद चंद्रमणि पांडे उर्फ सुदामा ने हाथों में थाली लेकर वहां मौजूद लोगों से वोट के रूप में भीख मांगना शुरू कर दिया. तभी कप्तानगंज के विधायक और बीजेपी के कैंडिडेट चंद्र प्रकाश शुक्ला इस निर्धन और निर्दल उम्मीदवार सुदामा के थाली में 501 रुपए भीख के तौर पर थमा भी दिया. दरअसल चंद्रमणि पांडे पिछले विधानसभा चुनाव में भी सुदामा के वेशभूषा में पहली बार अपना नामांकन करने पहुंचे थे. वह लगातार इसी वेशभूषा में रहकर हरैया विधानसभा सीट के लिए अपनी राजनीति करते आ रहे हैं.

कई मुद्दों पर कर चुके हैं अपनी आवाज बुलंद

चंद्रमणि पांडे उर्फ सुदामा का मानना है कि अन्य दलों के नेता वोट लेकर जनता को खैरात के तौर पर सरकारी योजनाओं का लाभ देते हैं. जबकि वह अपने क्षेत्र की जनता से खैरात नहीं बल्कि उनसे आशीर्वाद चाहते हैं ताकि वह भी हरैया विधानसभा का विधायक बन जनता के लिए लड़ सके. चंद्रमणि पांडे और सुदामा का व्यक्तित्व शुरू से ही लड़ाकू रहा है. सरयू नदी के किनारे बसे बाढ़ प्रभावित गांवों को बचाने से लेकर इलाहाबाद बैंक में फंसे सैकड़ों लोगों के करोड़ों रुपए वापस कराने, अमहट फूल के लिए जल सत्याग्रह, किसानों के लिए धरना प्रदर्शन ऐसे कई जनहित के मुद्दों पर अपनी आवाज मुखर की है और जनता को उनका अधिकार भी दिलाया है.

हरैया विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भरा नामांकन

हरैया विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन करने के बाद जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर पहुंचे चंद्रमणि पांडे उर्फ सुदामा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जनता का आशीर्वाद लेने और जनता के आशीर्वाद के जरिए वे उत्तर प्रदेश की विधानसभा में पहुंचना चाहते हैं. जनहित के मुद्दों पर वह हमेशा जनता की आवाज बने हैं. अगर वो विधायक बनते हैं तो भी वे लगातार हरैया विधानसभा की जनता के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे.

हाथ में थाली लेकर नामांकन करने पहुंचे थे

हाथ में थाली लेकर नामांकन करने के सवाल पर चंद्रमणि पांडे ने कहा कि बड़े-बड़े नेता जनता से वोट मांगते हैं और उन्हें खैरात के तौर पर सरकारी योजनाओं का लाभ देते हैं. लेकिन वे जनता के बीच थाली लेकर इसलिए आए हैं ताकि जनता उन पर विश्वास करे कि वह विधायक बनने के बाद जनता के लिए ही काम करेंगे और उन्हें खैरात नहीं बल्कि जनता का आशीर्वाद चाहिए. उदाहरण देते हुए चंद्रमणि पांडे ने कहा कि रा से राम होता है और राम ने रावण को मारा था, क से कृष्ण होता है और कृष्ण ने कंस को मारा था. इसलिए उनका नाम सुदामा है और सत्ता को परास्त कर वो भी नेता बनेंगे. 

बहरहाल अब यह तो आने वाले 10 मार्च को ही पता लगेगा कि चंद्रमणि पांडे उर्फ सुदामा का यह ड्रामा जनता पर कितना असर डाल पाता है और सुदामा की किस्मत में उत्तर प्रदेश की विधानसभा में जाने का योग बनता है या नहीं.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022 Voting: जानिए- पहले चरण के चुनाव को लेकर क्या है इलेक्शन कमीशन की तैयारी?

UP Election 2022 Voting: कोरोना के चलते बदला हुआ इस बार का चुनाव, क्या इन नए बदलावों के बारे में जानते हैं आप?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: थाने में महिला SI ने फरियादी को जड़े थप्पड़, Video वायरल होते ही दरोगा को किया सस्पेंड
वाराणसी: थाने में महिला SI ने फरियादी को जड़े थप्पड़, Video वायरल होते ही दरोगा को किया सस्पेंड
'हिंदुस्तान से मुस्लिमों को निकाल दोगे तो...', RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान का AMU में स्वागत
'हिंदुस्तान से मुस्लिमों को निकाल दोगे तो...', RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान का AMU में स्वागत
भारत में नमाज पर लगे पूर्ण प्रतिबंध? अयोध्या के संत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा लेटर
भारत में नमाज पर लगे पूर्ण प्रतिबंध? अयोध्या के संत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा लेटर
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget