एक्सप्लोरर

Congress President Election: गांधी परिवार की कांग्रेस पर कम होगी पकड़? पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने दिया जवाब

पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) गांधी परिवार और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) को लेकर बड़ा बयान दिया है.

UP News: वरिष्ठ कांग्रेस (Congress) नेता और भारत के पूर्व विदेश मत्री सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) गुरुवार को एटा जनपद पहुंचे. उन्होंने यहां पत्रकारों से बात करते हुए आरएसएस (RSS) प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) के बयान पर प्रश्न खड़े किए. वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) को 2024 के चुनाव के लिये लाभकारी बताया. साथ ही कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव चाहे कोई लड़े लेकिन राहुल गांधी पार्टी के नेता हैं और रहेंगे.

नागपुर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान दिया था कि देश को सशक्त बनाने के लिये सभी वर्ग और सम्प्रदायों को एकजुट होना पड़ेगा. अब इसपर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मत्री सलमान खुर्शीद ने खड़े सवाल किए हैं?

गांधी परिवार पर दिया जवाब
जब उनसे पूछा गया कि इस बार कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव कोई गांधी परिवार का सदस्य नहीं लड़ रहा है, क्या गांधी परिवार की पार्टी पर पकड़ कम हो गयी है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पार्टी के नेता हैं और नेता रहेंगे. लेकिन उन्होंने सोचा कि ऐसा नहीं हो कि किसी को लगे कि इसमें हमको अवसर नहीं मिल रहा. उन्होंने कहा कि खुले अवसर दे रहे हैं, आओ जिसको लड़ना चुनाव है. जो अध्यक्ष बनना चाहता हैं वो आये लेकिन जो राहुल गांधी का, प्रियंका गांधी का और सोनिया गांधी का स्वाभाव है वो स्पस्ट है. उसमें उन्हें कुछ दिखाकर सावित करने की आवश्यकता नहीं है कि हम चुनाव जीते तभी हमारा प्रभाव माना जायेगा. उनका प्रभाव जो है वो हम सब जानते हैं.

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का 2024 में क्या असर होगा. इसपर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने खुद कहा है कि ये चुनाव के बारे मे नहीं हैं. ये तपस्या है. मेरा प्रयास भारत जोड़ो है जो हो रहा है. जिस प्रकार से आपस मे लोगों को बाटा जाता है, उसको समाप्त कर सकूं. वो सीधी-सीधी बात चुनाव की नहीं करते लेकिन एक वास्तविकता होती है कि अगर एक ऊर्जा आएगी और लोग पीछे चलेंगे, जो कि देखने को मिल रहा है.

Mulayam Singh Yadav Health: मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी गंभीर, ICU में दी जा रही हैं जीवन रक्षक दवाएं

आरएसएस प्रमुख से किया सवाल
खुर्शीद ने कहा कि जो भी ऐसी बात कहे उससे एक ही सवाल पूंछना होगा कि इसका रास्ता तो बताओ. ये तो बात आपने कही बहुत अच्छी है. लेकिन इसका रास्ता क्या है? लोगों को साथ जोड़ने का रास्ता क्या है? मुझे क्या करना होगा जिससे कि मेरे भाई मेरे साथ जुड़े. उन्हें क्या करना होगा कि जिससे कि मैं उनसे जुड़ सकूं. जो वैध रास्ता है, उस वैध रास्ते को हम एक दूसरे को कैसे समझायें? इसको उन्हें बताना चहिए. 

जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे खड़गे कहते हैं कि पीएम मोदी को अगर और शक्ति मिलेगी, तो देश में सनातन धर्म और आरएसएस की हुकूमत आएगी. इसपर सलमान खुर्शीद ने कहा कि देखिए ये तो बुनियादी बात राहुल गांधी कह रहे हैं.  राहुल क्या कह रहे हैं आरएसएस और बीजेपी ने जो एक वातावरण बनाने का प्रयास किया है, उस वातावरण में सबसे बड़ी चुनौती हमारी एकता को है.  हर व्यक्ति को स्वतः अपने जीवन के निर्णय लेने का अधिकार है, उसको समाप्त किया जा रहा है. उसमें हस्तक्षेप हो रहा है और इसलिए जो खड़गे कह रहे हैं, ये वही बातें हैं.

ये भी पढ़ें-

UP Politics: रावण के 10 सिर को लेकर सपा MLC स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, 'आदिपुरुष' फिल्म विवाद को बताया गलत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
श्रेयस अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव; सुंदर भी बाहर
अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स

वीडियोज

Bharat Ki Baat:जब दो ठाकरे लड़े, तो शिंदे-भाजपा ने मारी बाजी! कहां हार गए Thackeray Brothers? | BMC Election Result 2026
Sansani:पटना में हैवानियत की हॉरर पिक्चर ! | Crime News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | National Capital | delhi | ABP News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | delhi | ABP News
Chitra Tripathi: ठाकरेशाही का पतन... इनसाइड फैक्ट्स जो चौंकाने वाले | BMC Election Results

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
श्रेयस अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव; सुंदर भी बाहर
अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
BJP National President Election: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
इन बीमारियों से जूझ रहे हैं तो जरूर खाएं करेला, 7 दिन में दिखने लगता है असर
इन बीमारियों से जूझ रहे हैं तो जरूर खाएं करेला, 7 दिन में दिखने लगता है असर
कौन कराता है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, क्या इसमें भी होती है चुनाव आयोग की दखल?
कौन कराता है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, क्या इसमें भी होती है चुनाव आयोग की दखल?
12वीं से इंजीनियरिंग तक वालों के लिए मौका, गुजरात पुलिस में निकली टेक्निकल भर्ती
12वीं से इंजीनियरिंग तक वालों के लिए मौका, गुजरात पुलिस में निकली टेक्निकल भर्ती
Embed widget