एक्सप्लोरर

Rajasthan Constable Paper Leak: राजस्थान में पेपर लीक करने वाले सरगना के खिलाफ SOG ने की ये बड़ी कार्रवाई, जानें पूरा मामला

Rajasthan Constable Exam Paper Leak Update: राजस्थान पुलिस कॉन्सटेबल परीक्षा पेपर लीक मामले में एसओजी ने कड़ा एक्शन लिया है. हालांकि मुख्य आरोपी अभी भी गिरफ्त से बाहर है.

Rajasthan Constable Exam Paper Leak Case, Strict Action Taken By SOG: राजस्थान (Rajasthan) में कड़े इंतजाम के बीच जयपुर पुलिस मुख्यालय (Jaipur Police Headquarters) की ओर से आयोजित की गई कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (Rajasthan Police Constable Recruitment Exam 2022) के पेपर लीक मामले में फरार आरोपी अभी तक एसओजी की गिरफ्त से बाहर है. तफ्तीश के बीच एसओजी ने आरोपी मोहन उर्फ जितेंद्र की पहचान करते हुए झोटवाड़ा स्थित आरोपी के फ्लैट पर दबिश दी, जहां पर 7.97 लाख रुपए मिले हैं. फ्लैट पर मिली आरोपी की पत्नी से एसओजी ने लंबी पूछताछ की. मोहन सीकर के दांतारामगढ़ का रहने वाला है.

मुख्य आरोपी फरार -

मोहन पर 14 मई को झोटवाड़ा के दिवाकर पब्लिक स्कूल (Diwakar Public School, Jhotwara) से पेपर लीक (Rajasthan Constable Exam Paper Leak Case) करने का आरोप है. मोहन को पकड़ने के लिए एसओजी की टीम अलग-अलग शहरों में दबिश दे रही है.

पहले पकड़े गए आरोपी पुलिस रिमांड पर -

एटीएस एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि इस मामले में स्कूल से पकड़े गए प्रताप नगर कॉलोनी मुरलीपुरा निवासी (केन्द्राधीक्षक) शालू शर्मा व पति (सहायक केन्द्राधीक्षक) मुकेश शर्मा, गोविंदगढ़ निवासी सत्यनारायण कुमावत, हरियाणा के सोनीपत निवासी राकेश, ग्रीन बिहार मुरलीपुरा निवासी कमल कुमार वर्मा, विजयनगर मुरलीपुरा निवासी रोशन कुमार, गुरुग्राम हरियाणा निवासी विक्रम सिंह व ट्रैफिक एएसआई खोह नागोरियान निवासी रतनलाल को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उन्हें तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा है.

परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर था पेपर -

14 मई को दूसरी पारी में आयोजित होने वाला पेपर परीक्षा शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया पर आ गया था. इसके बाद एसओजी टीम जांच करती हुई झोटवाड़ा स्थित दिवाकर पब्लिक सेकेंडरी स्कूल पहुंची. जहां से संचालक दंपति व एएसआई सहित 8 लोगों को पकड़ा गया. पेपर लीक होने के बाद मुख्यालय ने एक पारी की परीक्षा रद्द कर दी थी. परीक्षा केंद्र से पेपर की फोटो खींचने वाले आरोपी का नाम मोहन बताया जा रहा है, जो 15 मई से मोबाइल स्विच ऑफ करके फरार है.

सांसद ने की परीक्षा रद्द और सीबीआई जांच की मांग -

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के मामले में राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने पूरी परीक्षा पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि 13, 15 व 16 मई को भी पेपर लीक हुआ था, इसलिए परीक्षा रद्द होनी चाहिए और पूरे मामले की सीबीआई जांच भी होनी चाहिए. सांसद ने परीक्षा आयोजित कर रही कंपनी टीसीएस के पदाधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप लगाए हैं.

यह भी पढ़ें:

UP Government Job: उत्तर प्रदेश बिजली विभाग में निकली भर्ती, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन, जानें सभी डिटेल्स 

Delhi University News: डीयू ने सौ साल पूरे होने पर गोद लिया ये गांव, 12वीं के छात्रों को दी जा रही है काउंसलिंग 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में फिर गरमाया REET पेपर लीक और गड़बड़ी का मुद्दा, नाराज छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च
राजस्थान में फिर गरमाया REET पेपर लीक और गड़बड़ी का मुद्दा, नाराज छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च
Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget