एक्सप्लोरर

Independence Day 2023: कोटा में निकली तिरंगा रैली, मंत्री शांति धारीवाल बोले- आजादी में कांग्रेस का योगदान देश नहीं भूल सकता

Happy Independence Day 2023: कांग्रेस के नेताओं के बलिदान के कारण आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं. कुछ लोग आजादी के वीरों की इस शहादत को नकारने का प्रयास कर रहे हैं.

Independence Day 2023: आसमान में गूंजते जोशीले नारों और चारों ओर लहराते भारत की आन बान शान के प्रतीक तिरंगों के बीच कोटा में विशाल तिरंगा रैली निकाली गई. हजारों युवक दिल में देशभक्ति का जज्बा और हाथों में तिरंगा लिए विभिन्न मार्गों से गुजरे तो पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया. 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शिवकांत नन्दवाना की अगुवाई में 'मां तुझे सलाम' कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया. स्वायत्त शासन मंत्री शांति कुमार धारीवाल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर और आसमान में तिरंगे गुब्बारे उड़ाकर खुली जीप में सवार होकर धारीवाल भी रैली में साथ चले.

गूंजता रहा वंदे मातरम, भारत माता की जय-जयकार होती रही
रैली के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता महावीर नगर चौराहा पर इकट्ठा हुए. सभी ने हाथों में तिरंगा थाम रखा था तो वन्दे मातरम और 'भारत माता की जय' के नारों से आसमान गूंजता रहा. सबसे आगे चल रहे रथ में भारत माता की झांकी को सवार किया गया था, जो शेरों की सवारी करते हुए प्रतीत हो रही थी. साथ ही महात्मा गांधी और क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की झांकियां भी सजी थी. महिलाएं मंगलगीत गाते हुए भारत माता की आरती कर रही थीं. जगह जगह स्वागत द्वार और पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया. विभिन्न स्थानों पर आतिशबाजी कर स्वतंत्रता दिवस का अभिनंदन किया गया.

मंदसौर और उज्जैन से आए विशेष बैंड रहे आकर्षण का केन्द्र
रैली को देख लोगों के मन में देशभक्ति के भाव उत्पन्न हुए तो बीच-बीच में ढोल और चार बैंडों पर युवकों की टोलियां थिरक रही थीं तो डीजे पर देशभक्ति फिल्मी गीतों से माहौल में देशभक्ति की बयार बह रही थी. मंदसौर और उज्जैन से आए विशेष बैंड आकर्षण का केन्द्र थे. मशक बैंड की धुन भी राष्ट्रवादी तराने गूंजा रही थी. कच्छी घोड़ी लोकनृत्य सांस्कृतिक छटा बिखेर रहा था.

'देश की आजादी में कांग्रेस ने दिया बलिदान'
रैली के समापन पर आयोजित जनसभा को कांग्रेस के प्रमुख नेताओं की ओर से संबोधित किया गया. इस दौरान शांति कुमार धारीवाल ने कहा, "आजादी की लड़ाई में कांग्रेस का योगदान देश भुला नहीं सकता है. कांग्रेस के नेताओं के बलिदान के कारण आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं. कुछ लोग आजादी के वीरों की इस शहादत को नकारने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता को नाकाम करना होगा."

'एकता तोड़ने वालों से देश बचाना होगा' 
पीसीसी सचिव शिवकांत नन्दवाना ने कहा, "आजादी की लड़ाई में चन्द्रशेखर आजाद के साथ अशफाक उल्लाह खान का भी योगदान था. स्वतंत्रता दिवस सामाजिक एकता के साथ लड़ी गई उस लड़ाई का ही परिचायक है. राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाने वाले ताकतों से देश को बचाना होगा. हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों ने कड़ी मेहनत और संघर्ष के पश्चात ही भारत को पूर्ण स्वराज दिलाया. उन्होंने हमारे लिए बहुत कुछ किया ताकि हमें वो जुल्म सहना ना पड़े और हमारा देश भारत आगे बढ़ सके. आज भारत जितना भी उन्नत हुआ है हमारे सभी स्वतंत्रता सेनानियों के कारण ही हुआ है. उनके कारण ही हम आज स्वतंत्रता की 77वीं वर्षगांठ मना पा रहे हैं."

ये भी पढ़ें

Independence Day 2023: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में अपने आवास पर फहराया तिरंगा, सलामी ली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: 'इंडक्शन चूल्हा व दूसरे वैकल्पिक इंतजाम..' एलपीजी सिलेंडर संकट के बीच मंत्री सुमित गोदारा का बयान
'इंडक्शन चूल्हा व दूसरे वैकल्पिक इंतजाम...' एलपीजी सिलेंडर संकट के बीच मंत्री सुमित गोदारा का बयान
LPG Crisis News Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
राजस्थान: देश में LPG के मामले पर भड़की कांग्रेस, कहा- गैस संकट के बीच व्यापारियों के बिजली बिल हों माफ
राजस्थान: देश में LPG के मामले पर भड़की कांग्रेस, कहा- गैस संकट के बीच व्यापारियों के बिजली बिल हों माफ
सीकर: रींगस में तेंदुए का आतंक, महिला पर किया जानलेवा हमला; जयपुर से रेस्क्यू टीम रवाना
सीकर: रींगस में तेंदुए का आतंक, महिला पर किया जानलेवा हमला; जयपुर से रेस्क्यू टीम रवाना

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War: '...तो हम सभी तेल-गैस भंडारों को फूंक देंगे, महाविनाश होगा', ईरान भयंकर गुस्से में, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
'...तो हम सभी तेल-गैस भंडारों को फूंक देंगे, महाविनाश होगा', ईरान भयंकर गुस्से में, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर यूपी में बढ़ा विवाद, अपर्णा यादव ने CM योगी से की स्टेज शो बैन की मांग
बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर यूपी में बढ़ा विवाद, अपर्णा यादव ने CM योगी से की स्टेज शो बैन की मांग
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
Why Hands Go Numb At Night: सोते वक्त हाथ सुन्न हो जाए तो इसे फटाफट कैसे करें ठीक? अधिकतर लोग करते हैं ये मिस्टेक्स
सोते वक्त हाथ सुन्न हो जाए तो इसे फटाफट कैसे करें ठीक? अधिकतर लोग करते हैं ये मिस्टेक्स
Lunar Heritage: चांद पर पहले छोड़ी गई किसी चीज को क्यों नहीं छेड़ सकते दूसरे अंतरिक्ष यात्री? जानें इसकी वजह
चांद पर पहले छोड़ी गई किसी चीज को क्यों नहीं छेड़ सकते दूसरे अंतरिक्ष यात्री? जानें इसकी वजह
Embed widget