एक्सप्लोरर

Punjab Politics: कांग्रेस की नोटिस का परनीत कौर ने दिया करारा जवाब, कहा- जिसके खिलाफ 20 साल पहले एक्शन हुआ वो आज मुझसे सवाल पूछ रहा

Punjab में Patiala से सांसद परनीत कौर ने Congress की नोटिस का जवाब दिया है. इस जवाब में उन्होंने Amarinder Singh का भी जिक्र किया है.

Punjab Congress News: पंजाब से कांग्रेस सांसद रही परनीत कौर (Preneet Kaur) ने पार्टी द्वारा दिए गए कारण बताओ नोटिस का जवाब दिया है. पंजाब के पूर्व सीएम और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) की पत्नी परनीत कौर, राज्य के पटियाला लोकसभा सीट से सांसद हैं. बीते दिनों उन्हें पार्टी से भी निष्कासित कर दिया गया था. निष्कासन के बाद परनीत कौर ने कहा था कि पार्टी को ऐसा करने का पूरा हक है. 

दूसरी ओर अब नोटिस के जवाब में परनीत कौर ने कहा कि मैं हमेशा अपने क्षेत्रों औ पंजाब के साथ खड़ी रही हूं और उनके मुद्दों को उठाया है, भले ही कोई भी सरकार हो... जहां तक मेरे खिलाफ कार्रवाई की बात है, तो आप जो चाहें कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र हैं.

'वह अब मुझसे सवाल कर रहे हैं....'
तारिक अनवर को संबोधित पत्र में परनीत कौर ने कहा कि मुझे आपकी नोटिस मिली.  मैं यह देखकर स्तब्ध हूं कि जिस व्यक्ति ने साल 1999 में सोनिया गांधी के विदेशी नागरिक होने के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी छोड़ दी और 20 साल 2019 तक पार्टी से बाहर रहे, वह अब मुझसे कथित अनुशासनात्मक मामले पर सवाल कर रहे हैं.

Punjab News: पंजाब में कानून बनाने वाले ही उड़ा रहे धज्जियां, 18 विधायकों ने नहीं दी संपत्ति की जानकारी

कांग्रेस से निष्कासित सांसद ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस नेताओं ने मुझ पर आरोप लगाया है, ये वही लोग हैं, जिनके खिलाफ कई मुद्दों पर अभी भी कोई फैसला नहीं हुआ हैं. यदि आप मेरे पति (पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह) से संपर्क करें तो वे आपको सारी जानकारी देंगे. उन्होंने उस वक्त इन नेताओं का बचाव किया क्योंकि वे उनकी अपनी पार्टी के थे. हालांकि मुझे नहीं लगता कि आप ऐसा करेंगे.

'मैं हमेशा पंजाब के साथ...'
उन्होंने कहा- 'मैं हमेशा अपने  क्षेत्र, यहां के  निवासियों और पंजाब के साथ खड़ी हूं. मैंने हमेशा उनके मुद्दों को उठाया है. चाहे कोई भी सरका हो.  मुझे उम्मीद है कि आप जानते होंगे कि किसी भी राज्य में कांग्रेस सरकार के मंत्री को अपने राज्य के मुद्दों पर केंद्र सरकार के मंत्री से मिलना पड़ता है.  पंजाब में पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान भी ऐसा हुआ.'

परनीत कौर ने कहा- 'मुझे भरोसा है कि कांग्रेस सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी ऐसा ही किया जा रहा है. मैं भी अपने लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए राज्य और केंद्र सरकार से के नेताओं से मिलती रहूंगी, आप इसे चाहे पसंद करें या ना करें. '

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने ऑपरेशन ब्लू स्टार में मारे गए लोगों को बताया 'शहीद', हुआ विवाद
महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने ऑपरेशन ब्लू स्टार में मारे गए लोगों को बताया 'शहीद', हुआ विवाद
Punjab Election 2027: पंजाब में AAP को 117 सीटों पर हराने के लिए कांग्रेस ने बनाया ये प्लान, जल्द होगा ऐलान!
पंजाब में AAP को 117 सीटों पर हराने के लिए कांग्रेस ने बनाया ये प्लान, जल्द होगा ऐलान!
संजीव अरोड़ा के घर छापेमारी,अरविंद केजरीवाल बोले- पंजाब में हिंदू व्यापारियों को निशाना बना रही ED
संजीव अरोड़ा के घर छापेमारी,अरविंद केजरीवाल बोले- पंजाब में हिंदू व्यापारियों को निशाना बना रही ED
Punjab Weather Update: पंजाब में गर्मी का कहर! कई जिलों में हीटवेव अलर्ट, जानें कब मिलेगी राहत
पंजाब में गर्मी का कहर! कई जिलों में हीटवेव अलर्ट, जानें कब मिलेगी राहत

वीडियोज

Sansani News: काफिले में बारात... दूल्हा @ हवालात | Crime News |
Haridwar Snake Video: पानी की टंकी खोली तो निकले 27 सांप! परिवार के उड़ गए होश! | Viral Video
UP Election 2027 | Janhit: चुनावी रण में 'खर-दूषण-ताड़का' की एंट्री! | Yogi | Akhilesh Yadav | UP
Ujjwala Yojna Rule Change | Bharat ki Baat: अब तो मंत्री भी बोले..'महंगाई चिंताजनक' | PM Modi | BJP
Gas Crisis | Inflation | Sandeep Chaudhary: 'महंगाई बम' का धमाका! क्या गरीबों का दम निकल रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम, जानें क्या होगी चर्चा
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
FIFA World Cup 2026 Live Streaming: भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
Inside Pics: सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया दिल्ली-यूपी समेत देश के मौसम का हाल
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
Embed widget