एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: 'BJP तो चाहती है कि वो...', राजगढ़ में दिग्विजय सिंह की चुनावी पदयात्रा पर कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह का तंज

MP Lok Sabha Chunav: राकेश सिंह ने कहा जनता पीएम के काम से खुश है. इस बार बीजेपी की 400 पार सीटें आने वाली है, क्योंकि हमारे पास कार्यकर्ताओं की अथाह शक्ति है और जनता अपना आशीर्वाद देने को तैयार है.

MP Lok Sabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह (Rakesh Singh) ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) की राजगढ़ (Rajgarh) में चल रही चुनावी पदयात्रा पर जोरदार हमला किया है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तो चाहती है कि दिग्विजय सिंह की पदयात्रा तीव्र गति से हो और वह पूरे प्रदेश में पदयात्रा करें. उन्होंने राममंदिर को लेकर भी दिग्विजय सिंह को  घेरा है.

जबलपुर में भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने दिग्विजय सिंह की पदयात्रा पर तंज किया. उन्होंने कहा कि 'जहां-जहां पड़े संतन के पांव तहां-तहां बंटाधार.' 'हम तो चाहते हैं कि दिग्विजय सिंह की पदयात्रा तीव्र गति से हो और पूरे मध्य प्रदेश में हो. दिग्विजय सिंह जहां-जहां जा रहे हैं, वह राम मंदिर पर सवाल कर रहे हैं. एक तरह से वह प्रभु श्रीराम की सत्ता को चुनौती दे रहे हैं.'

'हमारे पास कार्यकर्ताओं की अथाह शक्ति है'
इसके पहले बीजेपी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते हुए राकेश सिंह ने कहा कि देश की जनता अपना मन बना चुकी है. जनता पीएम मोदी के काम से खुश है. इस बार बीजेपी की 400 पार सीटें आने वाली है, क्योंकि हमारे पास कार्यकर्ताओं की अथाह शक्ति है और जनता अपना आशीर्वाद देने को तैयार है. उन्होंने कहा कि पिछली बार बीजेपी जबलपुर में 4 लाख 56 हजार मतों से चुनाव जीती थी.

'बीजेपी के पक्ष में सकारात्मक माहौल है'
इस बार पांच लाख से अधिक मतों से विजय हासिल करना हमारा लक्ष्य है, ताकि मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी जीत जबलपुर में हमारी हो. साथ ही नया रिकॉर्ड बनाकर हम आशीष दुबे को संसद में पंहुचाकर पीएम मोदी को मजबूत करें. वहीं बीजेपी केंडिडेट आशीष दुबे ने कहा कि 'बीजेपी के पक्ष में सकारात्मक माहौल है, जिसमें कार्यकर्ता अपनी मेहनत करते हुए अनुकूल परिणाम की ओर आगे बढ़ रहे हैं. बीजेपी कार्यकर्ता ही हमारी शक्ति हैं, जो जनता तक पीएम मोदी का संदेश पहुंचा रहे हैं, पीएम मोदी की राम-राम पहुंचा रहे हैं.'

उन्होंने कहा कि 'हमारा लक्ष्य जबलपुर की तेजी से बढ़ रही विकास की गति को निरंतर जारी रखना है, क्योंकि जबलपुर महानगर की श्रेणी में शामिल हो गया है. इसके साथ ही यहां के नागरिकों को भी महानगरीय सुविधाएं उपलब्ध हो और पूरे देश में हमारा शहर प्रमुख महानगरों में अग्रणी स्थान पर हो, इस लक्ष्य के साथ काम करना हमारी प्राथमिकता होगी.'

यह भी पढ़ें: नवरात्रि पर शारदा धाम मेले के लिए मैहर स्टेशन पर इन ट्रेनों का स्पेशल हॉल्ट, रेलवे ने की तैयारी, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में NSA अजीत डोभाल की मौजूदगी से हलचल, क्या ट्रंप को बड़ा झटका देने जा रहा भारत?
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में NSA अजीत डोभाल की मौजूदगी से हलचल, क्या ट्रंप को बड़ा झटका देने जा रहा भारत?
प्रतीक यादव की तलाक वाली पोस्ट के बीच अपर्णा यादव की सोशल टीम ने लिया बड़ा फैसला!
प्रतीक यादव की तलाक वाली पोस्ट के बीच अपर्णा यादव की सोशल टीम ने लिया बड़ा फैसला!
Republic Day 2026: पहली बार दुनिया देखेगी तूफानी रफ्तार वाली भारत की एंटी शिप मिसाइल, पलक झपकते ही टारगेट शूट
पहली बार दुनिया देखेगी तूफानी रफ्तार वाली भारत की एंटी शिप मिसाइल, पलक झपकते ही टारगेट शूट
T20 वर्ल्ड कप विवाद पर बांग्लादेश के हिंदूू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया बहुत बड़ा बयान
T20 वर्ल्ड कप विवाद पर बांग्लादेश के हिंदूू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया बहुत बड़ा बयान

वीडियोज

Indian Stock Market Crash | Sensex 1,065 अंक Down, Nifty 25,232 पर बंद | Paisa Live
Budget 2026 में Middle Class को Tax Relief? New Tax Regime पर बड़ी मांग | Paisa Live
Engineer Death : Yuvraj Mehta मौत मामले में घटना का चश्मदीद बयान से क्यों पलटा ?। Noida News । AAP
BJP President बनते ही एक्शन में आए Nitin Nabin, आगामी चुनाव पर ले लिया बड़ा फैसला
Engineer Death : SIT की रडार पर 4 बड़े अधिकारी, लापरवाही के चलते मौत को लेकर होगी जांच

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में NSA अजीत डोभाल की मौजूदगी से हलचल, क्या ट्रंप को बड़ा झटका देने जा रहा भारत?
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में NSA अजीत डोभाल की मौजूदगी से हलचल, क्या ट्रंप को बड़ा झटका देने जा रहा भारत?
प्रतीक यादव की तलाक वाली पोस्ट के बीच अपर्णा यादव की सोशल टीम ने लिया बड़ा फैसला!
प्रतीक यादव की तलाक वाली पोस्ट के बीच अपर्णा यादव की सोशल टीम ने लिया बड़ा फैसला!
Republic Day 2026: पहली बार दुनिया देखेगी तूफानी रफ्तार वाली भारत की एंटी शिप मिसाइल, पलक झपकते ही टारगेट शूट
पहली बार दुनिया देखेगी तूफानी रफ्तार वाली भारत की एंटी शिप मिसाइल, पलक झपकते ही टारगेट शूट
T20 वर्ल्ड कप विवाद पर बांग्लादेश के हिंदूू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया बहुत बड़ा बयान
T20 वर्ल्ड कप विवाद पर बांग्लादेश के हिंदूू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया बहुत बड़ा बयान
'धुरंधर' में रणवीर सिंह संग 20 साल के एज गैप पर सारा अर्जुन ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'जीओ और जीने दो'
'धुरंधर' में रणवीर सिंह संग 20 साल के एज गैप पर सारा अर्जुन ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'जीओ और जीने दो'
नीदरलैंड्स में कर्मचारी ने मांगा WFH, बॉस के जवाब ने जीता लोगों का दिल ; सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नीदरलैंड्स में कर्मचारी ने मांगा WFH, बॉस के जवाब ने जीता लोगों का दिल ; सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
वैभव सूर्यवंशी ज्यादा पढ़े-लिखे हैं या समीर मिन्हास? देख लें दोनों का रिपोर्ट कार्ड
वैभव सूर्यवंशी ज्यादा पढ़े-लिखे हैं या समीर मिन्हास? देख लें दोनों का रिपोर्ट कार्ड
ट्रेन में कितनी बोतल शराब ले जा सकते हैं, क्या है रेलवे के नियम?
ट्रेन में कितनी बोतल शराब ले जा सकते हैं, क्या है रेलवे के नियम?
Embed widget