एक्सप्लोरर

MP Agniveer Recruitment 2022: सागर में 6 से 20 अक्टूबर तक होगी अग्निवीर भर्ती परीक्षा, 14 जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल

MP Agniveer Recruitment 2022: सागर के कलेक्टर दीपक आर्य ने बैठक में निर्देश दिए कि अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए समस्त आवश्यक व्यवस्था 1 अक्टूबर से पहले सुनिश्चित कर ली जाए.

MP Agniveer Recruitment 2022: केंद्र सरकार की चर्चित अग्निवीर योजना (Agniveer Scheme) के तहत भर्ती को लेकर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में सागर (Sagar) जिला प्रशासन तैयार है. प्रशासन की तरफ से बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं. यहां 14 जिलों के करीब 70 हजार युवा परीक्षा देने आएंगे. उनके आने-जाने से लेकर खाने-पीने तक के इंतजाम किए जा रहे हैं. जिले के डीएम दीपक आर्य (Deepak Arya) और एसपी तरुण नायक (Tarun Nayak) ने संबंधित विभागों के आला अफसरों के साथ परीक्षा स्थल शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बैठक की और पूरी तैयारियों की समीक्षा की.

सागर के कलेक्टर दीपक आर्य ने बैठक में निर्देश दिए कि अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए समस्त आवश्यक व्यवस्था 1 अक्टूबर से पहले सुनिश्चित कर ली जाए. भर्ती स्थल इंजीनियरिंग कॉलेज पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था भी सुनिश्चित हो, जिससे 6 से 20 अक्टूबर से होने वाली भर्ती परीक्षा आसानी से प्रारंभ की जा सके. उन्होंने कहा कि जिला परिवहन अधिकारी बसों की व्यवस्था सुनिश्चित कराए और दूसरे जिलों के जिला परिवहन अधिकारियों से चर्चा कर बस उपलब्ध कराए, जिससे अग्निवीर भर्ती परीक्षा स्थल से सीधे संबंधित जिलों के लिए अभ्यर्थियों को रवाना किया जा सके.

ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

डीएम ने कहा कि बीना रेलवे स्टेशन और यूपी के ललितपुर रेलवे स्टेशन पर भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. रेलवे के माध्यम से सागर स्टेशन आने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाए। उन्होंने कहा कि शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज भर्ती स्थल पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से दो एंबुलेंस, पैरामेडिकल स्टाफ की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. स्थाई और अस्थाई शौचालय के साथ ही पीने के पानी के लिए टैंकरों और कैम्परों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए. डीएम दीपक आर्य ने कहा कि भर्ती स्थल पर फोटोकॉपी मशीन, एमपी ऑनलाइन कियोस्क सेंटर, फोटो स्टूडियो, चाय ,पानी ,नाश्ता और भोजन की दुकानों की व्यवस्था की जाए. उन्होंने कहा कि जो भी दुकानें संचालित करेंगे, उन्हें पास प्रदान किए जाए. साथ ही भर्ती स्थल और भर्ती स्थल के बाहर अतिरिक्त प्रकाश की व्यवस्था भी की जाए.

ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी

वहीं पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने बताया कि संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया की ड्रोन, सीसीटीवी और वीडियो कैमरा के माध्यम से निगरानी की जाएगी. साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा. भर्ती स्थल पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जिला पुलिस बल के साथ आर्मी के अधिकारी-कर्मचारी समन्वय के साथ कार्य कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएंगे.

ये भी पढ़ें- Watch: PM मोदी ने ग्वालियर के कूनो नेशनल पार्क में चीतों को छोड़ा, फिर खुद कैमरे से ली उनकी तस्वीर

परीक्षा देने आएंगे 70 हजार अभ्यर्थी

कर्नल संतोष कुमार ने बताया कि भर्ती परीक्षा में लगभग 70,000 से अधिक अभ्यर्थी भाग लेंगे. उन्होंने बताया कि हर दिन 5,500 अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी, जो सुबह 7ः00 बजे से प्रारंभ होगी और देर रात तक चलेगी. उन्होंने बताया कि हर दिन होने वाली अभ्यर्थियों की सभी तरह की परीक्षाएं उसी दिन संपन्न हों, इस प्रकार की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है. कर्नल संतोष कुमार ने बताया कि भर्ती स्थल पर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अभ्यर्थियों को तारीख और समय के हिसाब से प्रवेश पत्र जारी किए जा रहे हैं, जिनमें क्यूआर कोड की स्कैनिंग से स्थल पर अभ्यर्थियों का प्रवेश सुनिश्चित होगा.

इन 14 जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल

कर्नल संतोष कुमार ने बताया कि किसी भी स्थिति में बैकलॉक नहीं रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि अग्निवीर भर्ती परीक्षा में जो भी अधिकारी-कर्मचारी लगेंगे, उनके लिए विशेष प्रवेश पत्र जारी होंगे, जो भर्ती परीक्षा स्थल पर प्रवेश के लिए आवश्यक होंगे. सागर में अग्निविर योजना के तहत 14 जिलों के युवा शामिल होंगे, जिसमें शिवपुरी, सागर, छतरपुर, दमोह, दतिया, टीकमगढ़, निवाड़ी, अशोकनगर, श्योपुर, गुना, पन्ना, भिंड, मुरैना और ग्वालियर आदि 14 जिलों के अभ्यर्थी भर्ती रैली में सम्मिलित होंगे.

बैठक में शामिल हुए इन विभागों के अधिकारी

बैठक में पुलिस अधीक्षक तरुण नायक, कर्नल संतोष कुमार, एसडीएम सपना त्रिपाठी, तहसीलदार रोहित वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा, जिला शिक्षा अधिकारी अखिलेश पाठक, मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीके गोस्वामी, जिला परिवहन अधिकारी सुरेंद्र सिंह गौतम, इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य एचके मिश्रा, जिला रोजगार अधिकारी गोविंद राय, सहायक रोजगार अधिकारी एमके नागवंशी, यातायात थाना प्रभारी अंगूरी सिंह ठाकुर, उपमा सिंह सहित दूसरे अधिकारी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- Indore News: इंदौर में लंपी वायरस पसार रहा पैर, एक गाय की मौत के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका

वीडियोज

Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित
Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget