एक्सप्लोरर

Goodbye 2022: साल 2022 में हार कर घर बैठ गए सियासी दिग्गज, कुछ की चुनावी राजनीति पर लगा विराम

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के सीएम के तौर पर 11 दिसंबर को सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) और उप मुख्यमंत्री के तौर पर मुकेश अग्निहोत्री ने पद और गोपनीयता की शपथ ली थी.

Himachal Pradesh News: साल 2022 अपने अंत पर पहुंच चुका है. यह साल हिमाचल प्रदेश में चुनावी साल था. लिहाजा, प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां भी तेज रहीं. यह साल राजनीतिक मायनों में कई तरह से खास था. इस साल राजनीतिक उठापटक और स्वार्थ के लिए दल बदलने का सिलसिला भी जोरों पर रहा.

साल के अंत में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव हुए और इन चुनाव में जनता जनार्दन ने कई सियासी दिग्गजों को चुनाव हरवा कर घर बिठा दिया. जनता ने सियासी दिग्गजों को हराने में कांग्रेस-बीजेपी का भेद नहीं रखा और दोनों ही दलों के सियासी दिग्गजों को हार का मुंह देखने के लिए मजबूर कर दिया.

पूर्व सरकार के आठ मंत्रियों को करना पड़ा हार का सामना

साल 2022 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के आठ कद्दावर नेताओं को हार का स्वाद चखना पड़ा. कसुम्पटी से सुरेश भारद्वाज, मनाली से गोविंद सिंह ठाकुर, कुटलैहड़ से वीरेंद्र कंवर, शाहपुर से सरवीन चौधरी, कसौली से डॉ. राजीव सैजल, फतेहपुर से राकेश पठानिया, घुमारवीं से राजिंदर गर्ग और लाहौल स्पीति से डॉ. रामलाल मारकंडा को हार का स्वाद चखना पड़ा. यही नहीं, मंडी के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से महेंद्र सिंह ठाकुर के बेटे रजत ठाकुर को भी जनता ने पहले चुनाव में ही हार का स्वाद चखा दिया. इसके अलावा नाहन से डॉ.राजीव बिंदल, देहरा से रमेश ध्वाला और ज्वालामुखी से रविंद्र रवि को भी चुनाव में हार मिली.

जनता ने घर बिठा दिए सियासी दिग्गज 

जनता ने बीजेपी और कांग्रेस के बीच भेद न करते हुए कांग्रेस नेताओं को भी हार का स्वाद चखाने में गुरेज नहीं किया. कांग्रेस नेताओं में श्री नैना देवी जी से रामलाल ठाकुर, डलहौजी से आशा कुमारी और द्रंग से कौल सिंह ठाकुर को घर बिठा दिया. इसके अलावा पार्टी से बागी होकर चुनाव लड़ रहे गंगूराम मुसाफिर, विजय पाल खाची, इंदु वर्मा और सुभाष मंगलेट को भी चुनाव में हार का सामना करना पड़ा. हार का सामना करने वाले इन नेताओं में गंगूराम मुसाफिर, कौल सिंह ठाकुर, महेंद्र सिंह ठाकुर, रामलाल ठाकुर, सुरेश भारद्वाज और रमेश ध्वाला का चुनावी राजनीति में सफर लगभग खत्म हो गया. इसके पीछे की वजह इन नेताओं की बढ़ती उम्र है. हालांकि यह बात भी सत्य है कि राजनीति संभावनाओं का खेल है और इसमें कुछ भी संभव है.

साल 2022 में कांग्रेस जनता को नहीं दे सकी मंत्रिमंडल

राज और रिवाज की लड़ाई में भले ही कांग्रेस ने बीजेपी को शिकस्त दे दी, लेकिन साल 2022 में कांग्रेस जनता को मंत्रिमंडल नहीं दे सकी. 11 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री के तौर पर मुकेश अग्निहोत्री ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. साल 2022 खत्म होने पर भी कांग्रेस हिमाचल को नया मंत्रिमंडल नहीं दे सकी. इस तरह कांग्रेस की सरकार भले ही साल 2022 में बनी हो, लेकिन मंत्रिमंडल साल 2023 में ही मिलेगा.

Himachal Pradesh: कनाडा में ब्रांड हिमाचली हस्तकला को लोकप्रिय बनाने की पहल, भारतीय उच्चायुक्त से मिले एचपीजीए के सदस्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऊना में 260 करोड़ की परियोजनाओं का CM सुक्खू ने किया शिलान्यास, औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार
ऊना में 260 करोड़ की परियोजनाओं का CM सुक्खू ने किया शिलान्यास, औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार
Kangra News: कांगड़ा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 की मौत, 13 घायल
कांगड़ा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 की मौत, 13 घायल
Himachal News: हाईकोर्ट ने बागी विधायकों की पेंशन की बहाल, मंत्री हर्षवर्धन चौहान क्या बोले?
हिमाचल: हाईकोर्ट ने बागी विधायकों की पेंशन की बहाल, मंत्री हर्षवर्धन चौहान क्या बोले?
Hamirpur News: हमीरपुर में बाबा बालक नाथ मंदिर जाते श्रद्धालुओं पर टूटी आफत, चट्टान गिरने से महिला जख्मी
हमीरपुर में बाबा बालक नाथ मंदिर जाते श्रद्धालुओं पर टूटी आफत, चट्टान गिरने से महिला जख्मी

वीडियोज

Saas Bahu Aur Saazish: देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ | Weekend Recap
165 मासूमों की आखिरी निशानी !
Sansani: ईरान के जख्मों की दर्दनाक उड़ान ! | ABP News | War
Khabar Filmy Hai: ग्लैमर की चमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई आई सामने | 11 April 2026 | ABP News
Weekend Recap: 😳देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran Peace Talks In Pakistan: 'शांति की उम्मीद...', US-ईरान की नहीं बनी बात, पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले कमर चीमा?
'शांति की उम्मीद...', US-ईरान की नहीं बनी बात, पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले कमर चीमा?
'जिन्हें उर्दू बोलनी है वो...', बंगाल चुनाव में CM योगी आदित्यनाथ का TMC पर बड़ा हमला
'जिन्हें उर्दू बोलनी है वो...', बंगाल चुनाव में CM योगी आदित्यनाथ का TMC पर बड़ा हमला
निकोलस पूरन और हेनरिक क्लासेन किए जाएंगे रिलीज? इस कारण लखनऊ और हैदराबाद को लगा करोड़ों का चूना
निकोलस पूरन और हेनरिक क्लासेन किए जाएंगे रिलीज? इस कारण लखनऊ और हैदराबाद को लगा करोड़ों का चूना
Asha Bhosle Death News: 'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में चुनाव का ऐलान, सामने आई तारीख
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में चुनाव का ऐलान, सामने आई तारीख
Asha Bhosle Death: अलविदा सुरों की मलिका… आशा भोसले के जाने से शोक में डूबा सोशल मीडिया, यूजर्स ने यूं दी श्रद्धांजलि
अलविदा सुरों की मलिका… आशा भोसले के जाने से शोक में डूबा सोशल मीडिया, यूजर्स ने यूं दी श्रद्धांजलि
Heart Attack Vs Cardiac Arrest: क्या आप भी रहते हैं हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट को लेकर कन्फ्यूज, जानें दोनों में क्या अंतर?
क्या आप भी रहते हैं हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट को लेकर कन्फ्यूज, जानें दोनों में क्या अंतर?
UPSC Recruitment 2026: UPSC ने निकाली कई पदों पर भर्ती, भारत सरकार के मंत्रालय में मिलेगी पोस्टिंग; जानें डिटेल्स
UPSC ने निकाली कई पदों पर भर्ती, भारत सरकार के मंत्रालय में मिलेगी पोस्टिंग; जानें डिटेल्स
Embed widget