एक्सप्लोरर

Himachal Cabinet Expansion: वकील से नेता बने जगत सिंह नेगी को सुक्खू मंत्रिमंडल में मिली जगह, पिता भी थे विधायक

Himachal News: साल 1995 में किन्नौर उपचुनाव को किन्नौर में जगत सिंह नेगी पहली बार जीतकर विधानसभा पहुंचे थे. इसके बाद जून 2003, साल 2012 और साल 2017 में भी वे विधायक के तौर पर जीतकर विधानसभा पहुंचे.

Jagat Singh Negi Profile: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) मंत्रिमंडल विस्तार में जनजातीय जिला किन्नौर (Kannaur) के विधायक जगत सिंह नेगी को भी जगह मिली है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने जगत सिंह नेगी को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया है. पांचवी बार विधायक के तौर पर जीत कर पहुंचे जगत सिंह नेगी का जन्म 2 फरवरी, 1957 को कल्पा में हुआ था. जगत सिंह नेगी ने अपनी पढ़ाई डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ (DAV College Chandigarh) और पंजाब यूनिवर्सिटी (Punjab University) से पूरी की है. जगत सिंह नेगी ने अपना पहला चुनाव साल 1995 में जीता था.

किन्नौर में हुए उपचुनाव के दौरान 27 मई, 1995 को वे पहली बार जीतकर विधानसभा पहुंचे थे. इसके बाद जून 2003, साल 2012 और साल 2017 में भी वे विधायक के तौर पर जीतकर विधानसभा पहुंचे. साल 2005 में जगत सिंह नेगी मुख्य संसदीय सचिव के पद पर भी रहे. जगत सिंह नेगी अधिनस्थ विधायी समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. इससे पहले जगत सिंह नेगी 12 मार्च, 2013 से 21 दिसंबर, 2017 तक हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष भी रहे हैं. जगत सिंह नेगी के पिता ज्ञान सिंह नेगी भी किन्नौर सीट से विधायक थे.

पेशे से वकील रहे हैं जगत सिंह नेगी
पेशे से वकील रहे जगत सिंह नेगी साल 1980 से साल 1995 तक जिला किन्नौर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे. साथ ही उन्होंने इस दौरान जिला यूथ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर भी अपनी सेवाएं दीं. साल 1996 से साल 2011 तक हुए हिमाचल कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रहे. जगत सिंह नेगी हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के भी अध्यक्ष रह चुके हैं.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के करीबियों में होती है नेगी की गिनती
साल 1987 से साल 1992 तक पंचायत समिति पूह के अध्यक्ष भी रहे. कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने साल 1996 स्थान में में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति विकास निगम के उपाध्यक्ष पद पर भी अपनी सेवाएं दी हैं. जगत सिंह नेगी की गिनती भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी नेताओं में की जाती है.

ये भी पढ़ें- Himachal Cabinet Expansion: जिला परिषद सदस्य से कैबिनेट मंत्री तक का सफर, जानें- अब तक कैसे 'अजय' हैं अनिरुद्ध सिंह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल प्रदेश: चंबा में बड़ा हादसा, खाई में गिरी गाड़ी, 6 लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश: चंबा में बड़ा हादसा, खाई में गिरी गाड़ी, 6 लोगों की मौत
हिमाचल में रविवार रात तूफान ने मचाई तबाही, घरों की छतें उड़ी, पेड़ और फसलों को भी नुकसान
हिमाचल में रविवार रात तूफान ने मचाई तबाही, घरों की छतें उड़ी, पेड़ और फसलों को भी नुकसान
शिमला में अधिकारी आत्महत्या मामले में पुलिस जांच तेज, सुसाइड नोट से क्या मिला संकेत?
शिमला में अधिकारी आत्महत्या मामले में पुलिस जांच तेज, सुसाइड नोट से क्या मिला संकेत?
शिमला में चिट्टा तस्करों पर बड़ा एक्शन, UP से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, पंजाब-चंडीगढ़ तक जुड़े तार
शिमला में चिट्टा तस्करों पर बड़ा एक्शन, UP से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, पंजाब-चंडीगढ़ तक जुड़े तार

वीडियोज

Splitsvilla फेम Preet Singh ने खोले शो के बड़े secrets, fake fame, प्यार और heartbreak पर खुलकर की बात
Somnath Amrit Mahotsav: PM Modi ने सरदार वल्लभभाई पटेल को किया याद | Gujarat | BJP | Breaking
Somnath Amrit Mahotsav: Air Force planes created a 'heart' from smoke during Somnath festival
Thalapathy Vijay Car Collection, Swift से BMW i7 तक | Actor से Leader की Journey #vijay #autolive
Top 3 Hyundai cars in India over 30 years including Creta, Santro and more | #hyundai #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक साल तक सोना क्यों नहीं खरीदें? इसके पीछे है PM मोदी का 72 बिलियन डॉलर का फॉरेक्स लॉजिक
एक साल तक सोना क्यों नहीं खरीदें? इसके पीछे है PM मोदी का 72 बिलियन डॉलर का फॉरेक्स लॉजिक
'30 दिन में हो शिकायत का समाधान नहीं तो 31वें दिन अधिकारी सस्पेंड', CM सम्राट चौधरी का फरमान
'30 दिन में हो शिकायत का समाधान नहीं तो 31वें दिन अधिकारी सस्पेंड', CM सम्राट चौधरी का फरमान
'उसे वहीं मरने दो', क्रुणाल पांड्या पर CSK के दिग्गज ने कमेंट्री करते हुए दिया बयान; मचा बवाल तो...
'उसे वहीं मरने दो', क्रुणाल पांड्या पर CSK के दिग्गज ने कमेंट्री करते हुए दिया बयान; मचा बवाल तो...
तारक मेहता की माधवी भिड़े की बेटी है इतनी खूबसूरत, 'सोनू' को भी भूल जाएंगे आप
तारक मेहता की माधवी भिड़े की बेटी है इतनी खूबसूरत, 'सोनू' को भी भूल जाएंगे आप
हाथ जोड़े, गले मिले और दी शुभकामनाएं, सीएम की शपथ के बाद स्टालिन से विजय की पहली मुलाकात, क्या हुई बात?
हाथ जोड़े, गले मिले और दी शुभकामनाएं, सीएम की शपथ के बाद स्टालिन से विजय की पहली मुलाकात, क्या हुई बात?
West Bengal: बंगाल में मर्डर, यूपी-बिहार से 3 गिरफ्तारी और 13 दिनों की हिरासत.. शुभेंदु पीएम मर्डर में अब तक क्या-क्या हुआ?
बंगाल में मर्डर, यूपी-बिहार से 3 गिरफ्तारी और 13 दिनों की हिरासत.. शुभेंदु पीएम मर्डर में अब तक क्या-क्या हुआ?
Plane बना Wedding Hall! 36000 फीट की ऊंचाई पर बारातियों ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
Plane बना Wedding Hall! 36000 फीट की ऊंचाई पर बारातियों ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
Karela Bitterness Removal Tips: करेला कड़वा है... अब नहीं चलेगा बच्चों का यह बहाना, इस ट्रिक से बनाएंगे तो खत्म हो जाएगी कड़वाहट
करेला कड़वा है... अब नहीं चलेगा बच्चों का यह बहाना, इस ट्रिक से बनाएंगे तो खत्म हो जाएगी कड़वाहट
Embed widget