एक्सप्लोरर

HP Election Results 2022: क्या कांग्रेस महिला सीएम का खेलेगी दांव? प्रतिभा सिंह दौड़ में सबसे आगे...

HP Election Results 2022: हिमाचल कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू भी कई बार सीएम पद के लिए दावेदारी अपनी रख चुके हैं और विधायकों में से किसी को दल का नेता चुनने की बात कह चुके हैं

HP Election Results 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों की स्थिति में अब तक कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिलता नजर आ रहा है. हिमाचल बीजेपी भी कुछ हद तक मजबूत स्थिति में है. हालांकि बहुमत तक पहुंचना मुश्किल है. जहां सभी की नजरें हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों पर है. वहीं, प्रदेश के मुखिया को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. हिमाचल कांग्रेस ने चुनाव के नतीजों से पहले ही मुख्यमंत्री पद पर अपनी दावेदारी पेश करना शुरू कर दी थी. अब बहुमत मिलने पर हिमाचल कांग्रेस के कई आला नेता मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल हो गए हैं.

प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे

हिमाचल कांग्रेस की सरकार बनने की स्थिति में मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे पहला नाम हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का है. साल 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने वीरभद्र सिंह के चेहरे को आगे रखकर चुनाव लड़ा. पार्टी लगातार वीरभद्र विकास मॉडल को आगे बढ़ाने की बात करती रही. ऐसे में वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे हैं.

हालांकि उन्होंने विधायक का चुनाव नहीं लड़ा है. यदि वे मुख्यमंत्री बनती हैं तो उन्हें निहित प्रक्रिया के तहत छह महीने के अंदर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचना होगा. इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष और हिमाचल के अध्यक्ष कर्नल धनीराम शांडिल भी मुख्यमंत्री की दौड़ में है.

सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयान को  प्रतिभा सिंह नाराज

हिमाचल कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू लगातार बयानों के जरिए मुख्यमंत्री की दावेदारी जता चुके हैं. वह विधायकों में से ही किसी एक नेता को विधायक दल का नेता चुनने की बात कह चुके हैं. राजनीतिक जानकार सुखविंदर सिंह सुक्खू के इस बयान को सीधा प्रतिभा सिंह के खिलाफ देख रहे हैं. हालांकि सुखविंदर सिंह सुक्खू लगातार आलाकमान की मुहर लगने पर ही मुख्यमंत्री बनाए जाने की बात कहते रहे हैं.

इसके अलावा, साल 2017 से विधानसभा सदन में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी बखूबी निभाने वाले नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं. अगर मुकेश अग्निहोत्री मुख्यमंत्री बनते हैं, तो वे कांग्रेस के पहले ब्राह्मण मुख्यमंत्री होंगे. इससे पहले कांग्रेस के सभी मुख्यमंत्री राजपूत समुदाय से रहे हैं. हिमाचल कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष धनीराम शांडिल मुख्यमंत्री पद को लेकर दावेदारी जाहिर कर चुके हैं.

प्रतिभा सिंह का नाम दौड़ में आगे क्यों?
एचपी कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं और मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे हैं. जबसे प्रतिभा सिंह ने मंडी सीट जीत हासिल की थी, तबसे ही प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बदलने लगा था. यही वजह है कि कांग्रेस एक बार फिर हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने का दावा ठोक सकी. पूरे चुनाव के दौरान कांग्रेस ने राजा वीरभद्र के चेहरे का इस्तेमाल किया. चुनाव के दौरान ​प्रतिभा सिंह भी बार-बार अपने पति का नाम लेती रही हैं. 

यह भी पढ़ें: HP Election Results 2022: अपने ही गढ़ में बीजेपी को बढ़त नहीं दिला पाए जेपी नड्डा, जानिए कैसे आगे निकल गई कांग्रेस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल पंचायत चुनाव: 15708 उम्मीदवारों ने नामांकन लिया वापस, मैदान में अब कितने कैंडिडेट्स बचे?
हिमाचल पंचायत चुनाव: 15708 उम्मीदवारों ने नामांकन लिया वापस, मैदान में अब कितने कैंडिडेट्स बचे?
हिमाचल: 'चुनाव खत्म, महंगाई शुरू', पेट्रोल-डीजल के दामों पर मंत्री विक्रमादित्य का केंद्र सरकार पर हमला
हिमाचल: 'चुनाव खत्म, महंगाई शुरू', पेट्रोल-डीजल के दामों पर मंत्री विक्रमादित्य का केंद्र सरकार पर हमला
Himachal Politics: जयराम ठाकुर का दावा- चारों नगर निगमों में खिलेगा कमल, कांग्रेस सरकार से नाराज है जनता
जयराम ठाकुर का दावा- चारों नगर निगमों में खिलेगा कमल, कांग्रेस सरकार से नाराज है जनता
CM सुखविंदर सिंह सुक्खू का दावा, 3.5 साल में पूरी की सभी गारंटी, OPS और 1500 रुपये पेंशन लागू
CM सुखविंदर सिंह सुक्खू का दावा, 3.5 साल में पूरी की सभी गारंटी, OPS और 1500 रुपये पेंशन लागू

वीडियोज

NEET Paper Leak:नोट उड़ाकर जताया गुस्सा! शिक्षा मंत्री के आवास पर यूथ कांग्रेस का भारी हंगामा!
Sansani: मुंब्रा में फरेबी प्रेमिका ने प्रेमी को दिया धोखा....! | Crime News | Maharashtra
Top News: बड़ी खबरें, फटाफट | Massive Hike in Silver Import Duty | PM Modi Appeal
भगवान बने Suriya ने corruption के खिलाफ दिखाई दमदार लड़ाई
India में Dhurandhar 2 की OTT release delay होने पर भड़के fans

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
7 अक्टूबर के मास्टरमाइंड का खात्मा: रिहायशी अपार्टमेंट पर हुए इजरायली हमले में हमास चीफ एजेद्दीन अल-हद्दाद की मौत, पत्नी और बेटी भी मारे गए
IDF का बड़ा दावा: 7 अक्टूबर के मास्टरमाइंड का खात्मा, इजरायली हमले में हमास चीफ एजेद्दीन की मौत
महोबा: PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सपा सांसद अजेंद्र लोधी की सफाई, बोले- 'AI ने...'
महोबा: PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सपा सांसद अजेंद्र लोधी की सफाई, बोले- 'AI ने...'
मोहम्मज सिराज के '200' पूरे, ईडन गार्डन्स में KKR के खिलाफ रचा इतिहास 
मोहम्मज सिराज के '200' पूरे, ईडन गार्डन्स में KKR के खिलाफ रचा इतिहास 
Saturday Box Office: 'करुप्पू' की आंधी में धुआं हुईं 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला', जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस हाल
'करुप्पू' की आंधी में धुआं हुईं 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला', जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस हाल
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
'हालात अच्छे नहीं हुए तो खत्म हो सकता सब कुछ', ऊर्जा संकट को लेकर पीएम मोदी ने चेताया
'हालात अच्छे नहीं हुए तो खत्म हो सकता सब कुछ', ऊर्जा संकट को लेकर पीएम मोदी ने चेताया
CBSE ने छात्रों की चिंता पर तोड़ी चुप्पी, OSM सिस्टम को लेकर दिया बड़ा बयान
CBSE ने छात्रों की चिंता पर तोड़ी चुप्पी, OSM सिस्टम को लेकर दिया बड़ा बयान
रेतीली मिट्टी में उगायें लाल फल, ये तकनीक बदल देगी किस्मत, किसान भाई जानें तरीका
रेतीली मिट्टी में उगायें लाल फल, ये तकनीक बदल देगी किस्मत, किसान भाई जानें तरीका
Embed widget