एक्सप्लोरर

Himachal: फरीदाबाद से आए सैलानियों का मनाली में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी, कुल्लू पुलिस ने थमा दिया चालान

HP News: फरीदाबाद से मनाली घूमने आए कुछ सैलानियों को हुडदंग मचाना भारी पड़ गया. सड़क पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे इन पर्यटकों का कुल्लू पुलिस (Kullu Police) ने चालान कर दिया.

Himachal Tourism: विश्व भर में हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की पहचान एक शांत राज्य के रूप में है. पहाड़ों में मिलने वाली शांति के लिए ही सैलानी (Tourist) बड़ी संख्या में यहां घूमने के लिए पहुंचते हैं. परिवार और दोस्तों के साथ हिमाचल घूमने आने वाले पर्यटकों का चैन उस वक्त खो जाता है, जब यहां आने वाले कुछ पर्यटक मस्ती के नाम पर हुड़दंग मचाते हैं. ऐसा ही मामला रविवार को मनाली (Manali) में देखने के लिए मिला.

मस्ती के नाम पर हुड़दंग मचाते दिखाई दिए सैलानी

फरीदाबाद (Faridabad) से मनाली (Manali) घूमने आए पर्यटकों ने अटल टनल (Atal Tunnel) के पास जमकर हुड़दंग मचाया गाड़ी नंबर HR-23-K-7764 में बैठे पर्यटकों ने गाड़ी के दरवाजे खोलकर पहाड़ की खतरनाक सड़कों पर गाड़ी चलाई. सड़क पर नासमझी कर रहे इन सैलानियों की वजह से पीछे की ओर से आ रही गाड़ियों और बाइकर्स को भी परेशानी हुई. इस तरह इन पर्यटकों ने मस्ती के नाम पर हुड़दंग मचाया. इसका वीडियो दूसरी तरफ से आ रहे एक कार सवार ने शूट कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया और कुल्लू पुलिस (Kullu Police) के पास जा पहुंचा.

हुड़दंगी सैलानियों का कटा 3500 का चालान

कुल्लू पुलिस ने सड़कों पर हुड़दंग कर नियमों का उल्लंघन कर रहे इन पर्यटकों का 3 हजार 500 रुपए का चालान कर दिया. वीडियो दोपहर के वक्त वायरल हुआ. शाम होते-होते पुलिस ने चालान कर इन पर्यटकों को सबक सिखा दिया. फरीदाबाद से आए इन सैलानियों का चालान करने के बाद कुल्लू पुलिस ने जानकारी सोशल मीडिया पर भी साझा की. कुल्लू पुलिस ने अन्य पर्यटकों से भी अपील की है कि मस्ती के नाम पर इस तरह का हुडदंग न करें. यह न केवल अपनी जान के लिए खतरा है, बल्कि इससे दूसरों की जान भी खतरे में पड़ सकती है.

Himachal News: पहाड़ों की रानी शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, 12 घंटे में 13 हजार से ज्यादा गाड़ियों की आवाजाही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल प्रदेश शहरी निकाय चुनाव की तारीख का ऐलान, नामांकन से लेकर नतीजों तक जानें पूरा शेड्यूल
हिमाचल प्रदेश शहरी निकाय चुनाव की तारीख का ऐलान, नामांकन से लेकर नतीजों तक जानें पूरा शेड्यूल
Shimla News: दृष्टिहीन संघ का अर्धनग्न होकर चक्का जाम, मांगों को लेकर 918 दिनों से कर रहे धरना प्रदर्शन
शिमला में दृष्टिहीन संघ का अर्धनग्न होकर चक्का जाम, मांगों को लेकर 918 दिनों से कर रहे धरना प्रदर्शन
हिमाचल: मंडी के करसोग में दर्दनाक सड़क हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत
हिमाचल: मंडी के करसोग में दर्दनाक सड़क हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत
पूर्व CM जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, कहा- बज चुकी है सुक्खू सरकार की विदाई की शहनाई
पूर्व CM जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, कहा- बज चुकी है सुक्खू सरकार की विदाई की शहनाई

वीडियोज

Iran US Peace Talk 2.0: 'कोई डेलीगेशन पाक नहीं भेजा' ईरानी मीडिया का बड़ा दावा! | Israel Iran War
Pratima Mishra: डेडलाइन शुरू! क्या रुक जाएगा ईरान-अमेरिका युद्ध? | Bharat Ki Baat | Trump
Sansani: ईरान वॉर के खुफिया चेहरों का खेल | Iran US-Israel Ceasefire | Trump
MP News: BJP विधायक की दबंगई!, पुलिस को दी धमकी ! | Pritam Lodhi BJP MLA Shivpuri | MLA | abp News
Iran US Peace Talk 2.0: 'वार्ता-2' पर मंडराया संकट! ईरान ने नहीं भरी हामी | Breaking News | America

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: ट्रंप के सीजफायर के ऐलान के बाद ईरान में निकाली गई बैलिस्टिक मिसाइल के साथ रैली, होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा या नहीं?
Live: ट्रंप के सीजफायर के ऐलान के बाद ईरान में निकाली गई बैलिस्टिक मिसाइल के साथ रैली, होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा या नहीं?
केदारनाथ मंदिर के खुले कपाट, हर हर महादेव के जयघोष के बीच गूंज उठा धाम, CM धामी भी रहे मौजूद
केदारनाथ मंदिर के खुले कपाट, हर हर महादेव के जयघोष के बीच गूंज उठा धाम, CM धामी भी रहे मौजूद
Pahalgam Attack Anniversary: 'भारत आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा', पहलगाम हमले की बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को दिया अल्टीमेटम
'भारत आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा', पहलगाम हमले की बरसी पर PM मोदी ने PAK को दिया अल्टीमेटम
MI vs SRH: 68 गेंद, 10 चौके, 10 छक्के नाबाद 135 रन, दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की जमकर धुलाई करने के बाद अभिषेक शर्मा ने ये क्या कह दिया
MI vs SRH: 68 गेंद, 10 चौके, 10 छक्के नाबाद 135 रन, दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की जमकर धुलाई करने के बाद अभिषेक शर्मा ने ये क्या कह दिया
अजमेर दरगाह में शाहरुख खान को दिया गया धक्का, पुलिस ने किया था लाठीचार्ज, एक्टर का कैसा था रिएक्शन? एक्स बॉडी गार्ड ने किया खुलासा
शाहरुख को अजमेर दरगाह में दिया गया धक्का, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज, एक्स बॉडी गार्ड का खुलासा
US Iran Ceasefire: शहबाज-मुनीर ने कैसे डोनाल्ड ट्रंप को सीजफायर बढ़ाने के लिए किया मजबूर, न-न करते कैसे बदला उनका मूड? 
शहबाज-मुनीर ने कैसे ट्रंप को सीजफायर बढ़ाने के लिए किया मजबूर, न-न करते कैसे बदला उनका मूड? 
Video:1 करोड़ बर्बाद? नोएडा में फ्लैट खरीदकर पछता रहा ये शख्स, वीडियो शेयर कर बताई कड़वी सच्चाई
1 करोड़ बर्बाद? नोएडा में फ्लैट खरीदकर पछता रहा ये शख्स, वीडियो शेयर कर बताई कड़वी सच्चाई
कीबोर्ड के F और J बटन पर क्यों बने होते हैं छोटे उभार? यह सीक्रेट जानकर चौंक जाएंगे आप
कीबोर्ड के F और J बटन पर क्यों बने होते हैं छोटे उभार? यह सीक्रेट जानकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget