एक्सप्लोरर

Year Ender 2022: दिल्ली में साल 2022 की 6 बड़ी घटनाएं, जिसकी वजह से चर्चा में बनी रही राजधानी

Yearender 2022: दिल्ली (Delhi) में नए साल के जश्न की तैयारी शुरू हो गई है. इस बीच लोग 2022 को भी याद कर रहे हैं. साल 2022 में दिल्ली में कई ऐसी बड़ी घटनाएं घटी, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी.

Year Ender 2022: नए साल के स्वागत के लिए दिल्ली (Delhi) समेत पूरा देश तैयार है. लोगों की तरफ से हर्षोल्लास के साथ इसके आगमन की तैयारी की जा रही है, लेकिन 2022 में अनेक ऐसी घटनाएं घटी, जिसको लेकर दिल्ली देश-दुनिया के केंद्र में बना रहा. राजनीतिक, सांप्रदायिक और आपराधिक घटनाओं में से कुछ ने दिल्ली को गहरे जख्म भी दिए हैं, लेकिन नए संकल्प और ऊर्जा के साथ दिल्ली साल 2023 में प्रवेश करने जा रही है.

हनुमान जयंती के अवसर पर दिल्ली के जहांगीरपुर इलाके में शोभा यात्रा निकाली गई थी. इस दौरान शरारती तत्वों की तरफ से यात्रा पर पथराव करने की वजह से माहौल बिगड़ गया था और इस हिंसा में आधा दर्जन पुलिसकर्मी समेत 21 लोग घायल हुए थे. इस घटना के बाद कई हफ्तों तक राजधानी के कई इलाकों में तनावपूर्ण माहौल था, लेकिन प्रशासन के सूझ-बूझ की वजह से अन्य इलाकों में धधक रही चिंगारी को शांत किया गया.

नूपुर शर्मा के बयान के बाद जमकर मचा था बवाल
एक चैनल पर डिबेट शो के दौरान बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद पर अमर्यादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद यह मामला काफी समय तक सुर्खियों में रहा. इतना ही नहीं इस मामले को लेकर बवाल इतना बढ़ गया कि महाराष्ट्र, राजस्थान और बिहार जैसे राज्यों में हिंसा और दर्दनाक घटनाएं भी हुईं. इस बयान का प्रभाव केवल देश में ही नहीं, बल्कि दुनिया के अन्य मुस्लिम देशों में भी देखने को मिला. वैसे बीजेपी की ओर से नूपुर शर्मा को कुछ ही दिनों में 6 साल के लिए निलंबित कर दिया गया.

इस साल भी राजधानी को नहीं मिला प्रदूषण से निजात
हर साल की तरह इस बार भी दिल्ली के लोगों को दम घोंटू हवा ने सांस लेना तक मुश्किल कर दिया. नवंबर और दिसंबर के महीने में दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में धुंध स्मॉग का जबरदस्त प्रभाव देखा गया. इसके अलावा एक्यूआई आंकड़ा 400 के पार जैसे बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया. हालांकि, दिल्ली सरकार की तरफ से इस बार प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 15 सूत्रीय प्लान और वॉर रूम जैसी योजनाएं बनाई गई थीं, लेकिन उसका जमीन पर असर नहीं देखने को मिला. इस मुद्दे को लेकर भी जमकर दिल्ली में सियासत हुई, आरोप-प्रत्यारोप के साथ नेताओं की बयानबाजी भी चरम पर रही. वर्तमान में विशेषज्ञों के अनुसार चिंता जाहिर करते हुए कहा गया है कि दिल्ली के नए साल की शुरुआत भी प्रदूषित हवा में सांस लेकर ही होगी.

श्रद्धा हत्याकांड ने दिल्ली समेत पूरे देश को दहला दिया
दिल्ली के महरौली क्षेत्र में श्रद्धा नाम की लड़की के दोस्त आफताब ने उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी, जिसके बाद यह मामला केवल दिल्ली में नहीं, बल्कि पूरे देश में काफी सुर्खियों में रहा. आफताब ने श्रद्धा की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके लाश के 35 टुकड़े करके पास के जंगल में फेंक दिया. इस घटना ने मानवता को पूरी तरह से शर्मसार कर दिया. वर्तमान में आफताब न्यायिक हिरासत में लिए जाने के बाद तिहाड़ जेल में बंद है और उस पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

दिल्ली एमसीडी चुनाव में आप ने रचा इतिहास
7 दिसंबर 2022 दिल्ली एमसीडी चुनाव का नतीजा आते ही आम आदमी पार्टी ने इतिहास रच दिया. 15 सालों से दिल्ली एमसीडी सत्ता पर काबिज बीजेपी के किले को ध्वस्त करते हुए आम आदमी पार्टी ने 250 सीटों में से 134 सीट जीतकर बहुमत हासिल कर लिया. इसके साथ ही लगभग 8 साल से दिल्ली की भी सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ने महज 10 सालों में राष्ट्रीय पार्टी बनने की तरफ मजबूती से कदम रख दिया. वैसे इस चुनाव में बीजेपी को भी 104 सीट हासिल हुई और अब नए साल जनवरी के पहले सप्ताह में मेयर-डिप्टी मेयर का चुनाव संपन्न होगा.

शराब नीति को लेकर जमकर मचा सियासी घमासान
दिल्ली सरकार की ओर से बनाई गई नई शराब नीति को लेकर उपराज्यपाल और दिल्ली सरकार के बीच जमकर खींचातानी देखने को मिली थी. इसके बाद उपराज्यपाल की ओर से नई आबकारी नीति पर रोक लगाते हुए पुरानी आबकारी नीति को ही लागू कर दिया गया था. सीबीआई दफ्तर से लेकर डिप्टी सीएम के आवास और सड़कों तक आबकारी नीति को लेकर जमकर घमासान मचा था. दिल्ली एमसीडी चुनाव तक बीजेपी और आम आदमी पार्टी में इस मुद्दे को लेकर  सियासी बयानबाजी भी काफी हुई.

ये भी पढ़ें- Ashram Flyover: आश्रम फ्लाईओवर 1 जनवरी से रहेगा बंद, जानें- नोएडा वालों को दिल्ली आने-जाने के लिए क्या हैं विकल्प?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आबकारी नीति मामला: अरविंद केजरीवाल ने खुद की बहस, जज से बोले, '...ये आपका पक्षपात दिखाता है'
आबकारी नीति मामला: अरविंद केजरीवाल ने खुद की बहस, जज से बोले, '...ये आपका पक्षपात दिखाता है'
न्यू रोहतक रोड पर ट्रैफिक को लेकर दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी, डेढ़ महीने तक रहेगा असर, पढ़ें पूरी खबर
न्यू रोहतक रोड पर ट्रैफिक को लेकर दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी, डेढ़ महीने तक रहेगा असर, पढ़ें पूरी खबर
Delhi News: खूब ले लिए मौसम के मजे, अप्रैल में दिल्ली का तापमान 17 डिग्री, अब भीषण गर्मी के लिए हो जाएं तैयार
खूब ले लिए मौसम के मजे, अप्रैल में दिल्ली का तापमान 17 डिग्री, अब भीषण गर्मी के लिए हो जाएं तैयार
Noida Protest: नोएडा बवाल के बीच हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, गाड़ियों की हो रही तलाशी
Noida Protest: नोएडा बवाल के बीच हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, गाड़ियों की हो रही तलाशी

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बेइज्जती करवाकर भी मन नहीं भरा! फिर वार्ता के लिए अमेरिका और ईरान के पीछे पड़ गए शहबाज-मुनीर, PAK मीडिया का दावा
बेइज्जती करवाकर भी मन नहीं भरा! फिर वार्ता के लिए US-ईरान के पीछे पड़े शहबाज, PAK मीडिया का दावा
Noida Protest Live: नोएडा के कई इलाकों में भीषण जाम से जनता परेशान, DND, 62 में भी भारी ट्रैफिक
Live: नोएडा के कई इलाकों में भीषण जाम से जनता परेशान, DND, 62 में भी भारी ट्रैफिक
एक अरब डॉलर और शादी के लिए सबसे खूबसूरत महिला.... युगांडा के आर्मी चीफ ने क्यों की तुर्किए से अजीबोगरीब डिमांड?
एक अरब डॉलर और शादी के लिए सबसे खूबसूरत महिला.... युगांडा के आर्मी चीफ ने क्यों की तुर्किए से अजीबोगरीब डिमांड?
Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन रच सकते हैं इतिहास? 16 साल बाद जोड़ी को मिल सकती है सबसे बड़ी ओपनिंग!
'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी रचेगी इतिहास? 16 साल बाद मिलेगी सबसे बड़ी ओपनिंग!
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
Iran-US Talks: ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट के नाकेबंदी की धमकी क्यों दी, जिसे ईरान ने खुद कर रखा है बंद? जानें क्या है अमेरिका की चाल
ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट के नाकेबंदी की धमकी क्यों दी, जिसे ईरान ने खुद कर रखा है बंद? जानें क्या है अमेरिका की चाल
Board Results 2026 Live: यूपी बोर्ड से लेकर सीबीएसई और एमपी बोर्ड तक... जानें किस दिन जारी होगा कौन सा रिजल्ट
यूपी बोर्ड से लेकर सीबीएसई 10वीं और एमपी बोर्ड तक... जानें किस दिन जारी होगा कौन सा रिजल्ट
Kitchen Waste Fertilizer: किचन के कचरे से घर पर भी बना सकते हैं फर्टिलाइजर, डालते ही खिल उठेंगे पौधे
किचन के कचरे से घर पर भी बना सकते हैं फर्टिलाइजर, डालते ही खिल उठेंगे पौधे
Embed widget