एक्सप्लोरर

Watch: पीएम मोदी ने किया मेट्रो में सफर, एक लड़की ने संस्कृत में दी जन्मदिन की बधाई, खुशी का नहीं रहा ठिकाना

PM Modi Birthday: दिल्ली मेट्रो में सफर के दौरान पीएम मोदी को संस्कृत भाषा में जन्मदिन की बधाई देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

Delhi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Birthday) का आज जन्मदिन है. उन्हें सुबह से ही राजनेता, गणमान्य लोगों से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तक इसकी बधाई दे रहे हैं. इस बीच पीएम मोदी ने दिल्ली के धौला कुआं से द्वारका तक मेट्रो (Delhi Metro) में सफर किया. मेट्रो से सफल के दौरान उन्होंने हर बार की तरह इस बार भी यात्रियों से बातचीत की. इस दौरान मेट्रो में सफल कर रही एक लड़की ने उन्हें जन्मदिन की बधाई, जिसने देश और दुनिया के लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया. लड़की ने जिस अंदाज में और जिस भाषा में पीएम मोदी को बर्थडे की बधाई दी, वो सभी को चौका रहा है. यही वजह है कि लड़की द्वारा बधाई देने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल (Video viral) हो रहा है. 

संस्कृत में बधाई पाकर PM हुए गदगद

दरअसल, मेट्रो में सफर के दौरान लड़की ने पीएम मोदी से मुलाकात होने पर उन्हें संस्कृत भाषा में जन्मदिन की बधाई दी. जी हां, वही संस्कृति भाषा जो भारतीय परंपरा में देवभाषा के रूप में लोकप्रिय है, तो आज के दौर में कुछ लोग इस भाषा पर तंज कसने से भी बाज नहीं आते. फिलहाल, वीडियो में आप साफ तौर पर सुन सकते हैं कि लड़की पीएम मोदी से कहती है कि आज आपका जन्मदिन हैं. मैं, आपको संस्कृत में बधाई देना चाहती हैं. लड़की की बात सुन, पीएम मोदी के चेहरे की झलक देखते ही बनती है. पीएम की ओर से संस्कृत में बधाई देने की इजाजत मिलने पर, लड़की ने 'जन्मदिन मिदं...' श्लोक गाकर उन्हें शुभकामना दी. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं, लड़की ने जो श्लोक गाया है, उसका मतलब क्या है?

यात्रियों से संवाद करते नजर आये Modi

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली मेट्रो में धौला कुआं से द्वारका तक एयरपोर्ट लाइन से सफर किया. उसके बाद उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन पर द्वारका सेक्टर-21 से सेक्टर-25 में नये मेट्रो स्टेशन ‘यशोभूमि’ तक के विस्तार का उद्घाटन किया. मेट्रो अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री धौला कुआं मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो में सवार हुए. इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री को यात्रियों से संवाद करते भी देखा गया. कुछ यात्री प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी लेते भी नजर आए.

IICEC राष्ट्र को समर्पित

दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो विस्तार के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेट्रो कर्मचारियों से भी संवाद किया. इसके बाद प्रधानमंत्री ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना की शुरुआत की घोषणा की. उन्होंने द्वारका में इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर राष्ट्र को समर्पित किया. 

यह भी पढ़ें: Delhi Metro के नए स्टेशन के उद्घाटन पर CM को न बुलाने के लिए AAP का BJP पर हमला, कहा- 'प्रधानमंत्री जी आप...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दरवाजे पर ताला, भाई चुप, मोहल्ले में सन्नाटा... हैदराबाद में सिडनी हमलावर साजिद के घर क्या मिला?
दरवाजे पर ताला, भाई चुप, मोहल्ले में सन्नाटा... हैदराबाद में सिडनी हमलावर साजिद के घर क्या मिला?
खुशखबरी! 1 जनवरी से दिल्ली में ओला, उबर के अलावा एक और टैक्सी सर्विस, इस ऐप से होगी बुकिंग
खुशखबरी! 1 जनवरी से दिल्ली में ओला, उबर के अलावा एक और टैक्सी सर्विस, इस ऐप से होगी बुकिंग
Nitish Kumar Hijab Controversy: CM नीतीश कुमार की हिजाब वाली हरकत देख बौखलाया पाकिस्तानी डॉन! कहा- 'माफी मांगें, वरना...'
CM नीतीश कुमार की हिजाब वाली हरकत देख बौखलाया पाकिस्तानी डॉन! कहा- 'माफी मांगें, वरना...'
IPL Auction 2026: पार्थिव पटेल ने कहा- इस खिलाड़ी पर गुजरात टाइटंस की बहुत पहले से नजर थी, जानिए कौन है वो
पार्थिव पटेल ने कहा- इस खिलाड़ी पर गुजरात टाइटंस की बहुत पहले से नजर थी, जानिए कौन है वो

वीडियोज

Trump के 50% Tariffs Fail , November में India का Export Blast | Trade Deficit Lowest | Paisa Live
Insurance Companies के लिए बड़ा Game-Changer Bill | India में Foreign Investment का रास्ता साफ
Delhi Pollution: 50% वर्क फ्रॉम होम...बढ़ते पॉल्यूशन पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला | Delhi Pollution
VB–G RAM G Bill: VB–G RAM G आने कैसे मजदूरों को मिलेगा बड़ा फायदा! | New Mgnrega Bill | Congress
Delhi Air Pollution: दिल्ली में फैली जहरीली हवा..AQI 300 पार | Pollution | AQI | Rekha Gupta | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दरवाजे पर ताला, भाई चुप, मोहल्ले में सन्नाटा... हैदराबाद में सिडनी हमलावर साजिद के घर क्या मिला?
दरवाजे पर ताला, भाई चुप, मोहल्ले में सन्नाटा... हैदराबाद में सिडनी हमलावर साजिद के घर क्या मिला?
खुशखबरी! 1 जनवरी से दिल्ली में ओला, उबर के अलावा एक और टैक्सी सर्विस, इस ऐप से होगी बुकिंग
खुशखबरी! 1 जनवरी से दिल्ली में ओला, उबर के अलावा एक और टैक्सी सर्विस, इस ऐप से होगी बुकिंग
Nitish Kumar Hijab Controversy: CM नीतीश कुमार की हिजाब वाली हरकत देख बौखलाया पाकिस्तानी डॉन! कहा- 'माफी मांगें, वरना...'
CM नीतीश कुमार की हिजाब वाली हरकत देख बौखलाया पाकिस्तानी डॉन! कहा- 'माफी मांगें, वरना...'
IPL Auction 2026: पार्थिव पटेल ने कहा- इस खिलाड़ी पर गुजरात टाइटंस की बहुत पहले से नजर थी, जानिए कौन है वो
पार्थिव पटेल ने कहा- इस खिलाड़ी पर गुजरात टाइटंस की बहुत पहले से नजर थी, जानिए कौन है वो
Dhurandhar की फैन हुईं प्रीति जिंटा, बोलीं- 'ये हर देशभक्त के लिए लव लेटर है'
Dhurandhar की फैन हुईं प्रीति जिंटा, बोलीं- 'ये हर देशभक्त के लिए लव लेटर है'
मिलेनियल्स पर काम का प्रेशर ज्यादा या Gen Z पर, दबाव हैंडल करने में कौन ज्यादा बेहतर?
मिलेनियल्स पर काम का प्रेशर ज्यादा या Gen Z पर, दबाव हैंडल करने में कौन ज्यादा बेहतर?
आपको भी चलानी है तेजस जैसी प्राइवेट ट्रेन तो कितना पैसा होना जरूरी? जान लें पूरा प्रोसेस
आपको भी चलानी है तेजस जैसी प्राइवेट ट्रेन तो कितना पैसा होना जरूरी? जान लें पूरा प्रोसेस
यह है दुनिया की बेशकीमती वोदका, जानें इसकी क्या है खास बात?
यह है दुनिया की बेशकीमती वोदका, जानें इसकी क्या है खास बात?
Embed widget