एक्सप्लोरर

Periyar University News: तमिलनाडु की पेरियार यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने से पहले पढ़े लें ये ख़बर, यूजीसी ने जारी की चेतावनी

Periyar University News: यूजीसी के मुताबिक ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग कोर्स को मान्यता देने के लिए पेरियार यूनिवर्सिटी ने तय मानकों को पूरा नहीं किया है. ऐसे में यूजीसी की ओर से मान्यता नहीं दी गई है.

Periyar University Admission Warning: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (University Grants Commission) ने तमिलनाडु (Tamil Nadu) की पेरियार यूनिवर्सिटी (Periyar University) में दाखिले को लेकर चेतावनी जारी की है. यूजीसी ने बताया है कि पेरियार यूनिवर्सिटी की ओर से चलाए जा रहे ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग कोर्सेज (Open and Distance Learning Courses) को मान्यता नहीं दी गई है. ऐसे में इन कोर्स में यदि छात्र दाखिला लेते हैं तो उसको लेकर सचेत रहें, क्योंकि यूजीसी की तरफ से इन ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग कोर्सेज को मान्यता नहीं दी गई है.
 
यूजीसी के मुताबिक इन ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग कोर्स को मान्यता देने के लिए यूनिवर्सिटी ने तय मानकों को पूरा नहीं किया है. ऐसे में यूजीसी की तरफ से इन्हें मान्यता नहीं दी गई है. यूजीसी के अनुसार विश्वविद्यालय ने (यूजीसी के मुक्त  और दूरस्थ शिक्षण कार्यक्रमों और ऑनलाइन कार्यक्रम) नियमन 2022 का उल्लंघन किया है. बावजूद इसके पेरियार यूनिवर्सिटी की ओर से ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग कोर्स में दाखिले दिए जा रहे हैं, जिसको लेकर यूजीसी ने छात्रों के लिए चेतावनी जारी की है, क्योंकि इन कोर्सेज को यूजीसी की तरफ से मान्यता नहीं दी गई है.
 
यूजीसी की तरफ से भी की जा सकती है कार्रवाई
 
हालांकि यूनिवर्सिटी की ओर से इसको लेकर अभी भी कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है. इसके बाद नियमों के उल्लंघन को लेकर यूनिवर्सिटी पर यूजीसी की तरफ से कार्रवाई किए जाने को लेकर भी तलवार लटक रही है. यूजीसी की अनुमति के बिना पेरियार यूनिवर्सिटी ओडीएल प्रोग्राम चला रही है. इससे पहले विश्वविद्यालय को शैक्षणिक सत्र 2007-08, 2014-15 तक और 2019-20 के लिए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग कोर्स कराए जाने को लेकर मान्यता दी गई थी.
 
पेरियार यूनिवर्सिटी के पास नहीं है पर्याप्त फैकल्टी
 
इसके बाद शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए कोई भी मान्यता पेरियार यूनिवर्सिटी की ओर से नहीं ले गई है. आयोग के सचिव रजनीश जैन के मुताबिक पेरियार यूनिवर्सिटी के पास पर्याप्त फैकल्टी, शिक्षक और कर्मचारी नहीं है. इसके अलावा अभी तक सेंटर भी स्थापित नहीं किया गया है और ऐसे में यूजीसी से मंजूरी लिए बिना ही ओडीएल कार्यक्रम चलाया जा रहा है जो कि अधिनियम का उल्लंघन है. ऐसे में यदि छात्र पेरियार यूनिवर्सिटी के इन कोर्सेज में दाखिला ले रहे हैं तो उसको लेकर यूजीसी की तरफ से चेतावनी जारी की गई है.
 
ये भी पढ़ें-
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget