एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली की फायर ब्रिगेड के पास अब ‘मिनी रोबोट’, जानें- आग बुझाने में कैसे करेगा मदद?

Delhi Fire Department: दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने विभाग द्वारा खरीदी गई नयी तकनीक के बारे में विस्तार से बात की, जिसमें ‘मल्टी-आर्टिकुलेटेड वाटर टावर’ के बारे में भी बताया गया.

Delhi News: दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत ने बुधवार (8 अगस्त) को कहा कि दिल्ली सरकार के अग्निशमन विभाग के पास आग की घटनाओं से निपटने के लिए ‘सर्वोत्तम उपकरण’ हैं. उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को आश्वासन दिया कि वे ‘सुरक्षित हाथों’ में हैं. गहलोत दिल्ली अग्निशमन सेवा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे जिसमें विभाग द्वारा खरीदे गए आधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन किया गया.

मंत्री ने कहा कि वर्ष 2015 से, हम अग्निशमन विभाग को कोष आवंटित कर रहे हैं ताकि इसे हर तरह से मजबूत किया जा सके. हमारे पास नवीनतम तकनीक, सर्वोत्तम उपकरण हैं - चाहे वह ‘मिनी रोबोट’ हो, ‘टर्नटेबल सीढ़ी’ या ‘रीफैब्रिकेटेड हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म’ हो. यह उल्लेख करते हुए कि किसी शहर में आग की घटनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया देने की क्षमता से पता चलता है कि उसकी सरकार किसी भी आपदा से निपटने के लिए कितनी तैयार है, गहलोत ने कहा कि दिल्ली के लोग सुरक्षित हाथों में हैं.

उपकरणों का किया गया प्रदर्शन
उपकरणों की प्रदर्शनी के दौरान दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने विभाग द्वारा खरीदी गई नयी तकनीक के बारे में विस्तार से बात की, जिसमें ‘मल्टी-आर्टिकुलेटेड वाटर टावर’ के बारे में भी बताया गया. प्रदर्शनी के समापन के बाद, गहलोत ने कुछ उपकरणों का संचालन किया और अग्निशमन सेवा विभाग की प्रशंसा की. ‘मल्टी-आर्टिकुलेटेड वाटर टावर‘, दूर से संचालित होने वाला उपकरण है, जो उच्च क्षमता वाले कैमरे से लैस होता है और इसका उपयोग बहुमंजिला इमारतों में आग से निपटने के लिए किया जाता है. 

अत्याधुनिक उपकरणों से है लैस 
इसी तरह, ‘टर्नटेबल सीढ़ी’ 40 सेकंड में 32 मीटर की ऊंचाई तक पहुंच सकती है. ‘मिनी रोबोट’ एक रिमोट-नियंत्रित उपकरण है, जो अग्निशमन कर्मी की तरह काम कर सकता है और आग को बुझा सकता है.  गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘आज रोहिणी स्थित अग्निशमन विभाग के अग्नि सुरक्षा प्रबंधन अकादमी का निरीक्षण किया. दिल्ली अग्निशमन सेवा आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिये अत्याधुनिक उपकरणों जैसे कि ‘ब्रोनोटो स्काईलिफ्ट’, ‘मिनी रोबोट’ इत्यादि से लैस है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने में सक्षम है.’’

ये भी पढ़ें: Delhi: दिल्ली सर्विस बिल पास होने के बाद पहला का विधानसभा सत्र, BJP बोली- 'प्रश्नकाल को ही...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शहबाज सरकार की खुली पोल... पाकिस्तान में जैश के आतंकियों का खुल्लम खुल्ला रोड शो, भारत के खिलाफ भड़काऊ नारेबाजी
शहबाज सरकार की खुली पोल... PAK में जैश के आतंकियों का खुल्लम खुल्ला रोड शो, भारत के खिलाफ भड़काऊ नारेबाजी
यूपी में दो साल में 1.08 लाख गुमशुदा, HC सख्त, ACS गृह और DGP तलब, 23 मार्च को अगली सुनवाई
यूपी में दो साल में 1.08 लाख गुमशुदा, HC सख्त, ACS गृह और DGP तलब, 23 मार्च को अगली सुनवाई
India Global Hub: भारत चीन को करेगा रिप्लेस, अमेरिका ने टैरिफ के बाद दी एक और गुड न्यूज, पानी की तरह डॉलर बहाएंगे ट्रंप
भारत चीन को करेगा रिप्लेस, अमेरिका ने टैरिफ के बाद दी एक और गुड न्यूज, पानी की तरह डॉलर बहाएंगे ट्रंप
ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक बच्चन को किया बर्थडे विश, लिखा- प्यार में चमकिए
ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक बच्चन को किया बर्थडे विश, लिखा- प्यार में चमकिए

वीडियोज

Manipur में सरकार बनते ही हिंसा भड़की | Breaking News
Sansani: दिल्ली में मासूमों के सीक्रेट लुटेरे का कहर | Crime News
Janhit with Chitra Tripathi: PM modi ने गांधी परिवार की नीतियों पर उठाए सवाल | OM Birla | Congress
Parliament Session: संसद संग्राम की पूरी 'पिक्चर' देखिये | ABP News | Bharat Ki Baat
Sandeep Chaudhary: PM की जान का डर...विपक्ष कहे सरेंडर! | Rahul Gandhi | OM Birla | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज सरकार की खुली पोल... पाकिस्तान में जैश के आतंकियों का खुल्लम खुल्ला रोड शो, भारत के खिलाफ भड़काऊ नारेबाजी
शहबाज सरकार की खुली पोल... PAK में जैश के आतंकियों का खुल्लम खुल्ला रोड शो, भारत के खिलाफ भड़काऊ नारेबाजी
यूपी में दो साल में 1.08 लाख गुमशुदा, HC सख्त, ACS गृह और DGP तलब, 23 मार्च को अगली सुनवाई
यूपी में दो साल में 1.08 लाख गुमशुदा, HC सख्त, ACS गृह और DGP तलब, 23 मार्च को अगली सुनवाई
India Global Hub: भारत चीन को करेगा रिप्लेस, अमेरिका ने टैरिफ के बाद दी एक और गुड न्यूज, पानी की तरह डॉलर बहाएंगे ट्रंप
भारत चीन को करेगा रिप्लेस, अमेरिका ने टैरिफ के बाद दी एक और गुड न्यूज, पानी की तरह डॉलर बहाएंगे ट्रंप
ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक बच्चन को किया बर्थडे विश, लिखा- प्यार में चमकिए
ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक बच्चन को किया बर्थडे विश, लिखा- प्यार में चमकिए
श्रीलंका ने माना पाकिस्तान का फैसला गलत, भारत से नहीं खेलने पर दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
श्रीलंका ने माना पाकिस्तान का फैसला गलत, भारत से नहीं खेलने पर दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'ये सिखों का अपमान था', राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को कहा 'गद्दार' तो PM मोदी ने दिया जवाब
'ये सिखों का अपमान था', राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को कहा 'गद्दार' तो PM मोदी ने दिया जवाब
Newborn Constipation: न्यूबॉर्न बेबी में भी होती है कब्ज की शिकायत, जानें इन्हें पहचानने के तरीके
न्यूबॉर्न बेबी में भी होती है कब्ज की शिकायत, जानें इन्हें पहचानने के तरीके
पीएम मोदी किसी देश में एक भी कदम न रखें तो कैसे साइन होती है कोई डील, क्या है इसका तरीका?
पीएम मोदी किसी देश में एक भी कदम न रखें तो कैसे साइन होती है कोई डील, क्या है इसका तरीका?
Embed widget