एक्सप्लोरर

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार गिरोह के दस सदस्य गिरफ्तार

Lawrence Bishnoi Gang Members Arrested: दिल्ली स्पेशल सेल ने गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया. एक नाबालिग सहित इन्हें पूरे देश में छापेमारी करके पकड़ा गया.

Delhi Police: दिल्ली की स्पेशल सेल पुलिस ने आतंकी घोषित किये गए सतिंदर सिंह उर्फ गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई की आपराधिक इकाई के खिलाफ देश भर में की गई कार्रवाई के दौरान बड़ी कामयाबी पाते हुए इस गिरोह के एक नाबालिग समेत कुल 10 गुर्गों को दबोचने में कमायाबी पाई है.

जिनके कब्जे से पुलिस ने 07 पिस्टल, 31 जिंदा कारतूस और 11 मोबाइल फोन भी बरामद किया है. ये सभी आपस मे फेसबुक, इंस्टाग्राम, वाट्सएप जैसे इनक्रिप्टेड चैट प्लेटफॉर्म के माध्यम से जुड़े हुए थे और दिल्ली समेत देश के अन्य राज्यों में गंभीर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे.

7 अलग-अलग राज्यों की खाक छान कर 10 गुर्गों को दबोचा
डीसीपी स्पेशल सेल (एनडीआर) प्रतीक्षा गोदारा के मुताबिक, स्पेशल सेल पुलिस द्वारा पकड़े गए गिरोह के 10 गुर्गों में एक नाबालिग भी शामिल है, जिन्हें एसीपी हृदय भूषण और ललित मोहन की देखरेख में स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर शिव कुमार और सतीश राणा की टीम ने देश के 7 अलग-अलग राज्यों की खाक छानने के बाद दबोचने में कमायाबी पाई है. ये सभी दिल्ली समेत देश के अन्य राज्यों में हत्या या कोई अन्य गंभीर आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे. 

इनमें से कुछ गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई के निर्देश पर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के मामले में पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं. इनमें से दो को पुलिस ने दिल्ली, एक को राजस्थान, एक को मध्यप्रदेश, दो को यूपी, दो को पंजाब और एक-एक को हरियाणा और बिहार से गिरफ़्तार किया है.

दिला रहे हैं अपराधों को अंजाम
डीसीपी ने बताया कि, स्पेशल सेल पुलिस लगातार विभिन्न गैंगस्टरों के आपराधिक प्रयासों को ट्रैक करने में लगी हुई थी. जिससे उन्हें पता चला कि, विदेशों में अपने ठिकाने पर छिप कर बैठे कई गैंगस्टर अपने वफादारों के माध्यम से देश मे एक्सटॉर्शन, मर्डर और अटेम्प्ट टू मर्डर जैसे अपराधों को अंजाम दिला रहे हैं. इसके अलावा कुछ कुख्यात बदमाश जो जेल में बंद होने के बावजूद जेल की दीवारों के बाहर अपने नेटवर्क के माध्यम से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं.

दिल्ली-एनसीआर और इससे सटे राज्यों में गैंग के गुर्गे थे सक्रिय
इस सूचना पर पुलिस ने अपने सूत्रों को तैनात कर इनके बारे में जानकारियों को विकसित करना शुरू किया और तकनीकी के साथ मानवीय निगरानी भी लगाई गई ताकि, इन गैंगस्टरों के बारे में जानकारी मिल सके और उनके पूरे नेटवर्क का खात्मा किया जा सके. आखिरकार पुलिस के इस अथक प्रयास का फल मिला और उन्हें एक पुख्ता इनपुट मिला.

कई मामलों में हैं वांटेड
जिंसमें टीम को पता चला कि, उगाही/कॉन्ट्रैक्ट किलरों/शूटरों का एक अन्तर्राज्यीय मॉड्यूल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और विदेश में बैठे गोल्डी बरार के इशारे पर दिल्ली-एनसीआर और इससे सटे राज्यों में काफी सक्रिय है और उगाही, हत्या एवं अन्य गंभीर अपराधों को अंजाम देने की फिराक में है. टीम को यह भी पता चला कि इस गैंग के कुछ सदस्य हत्या, उगाही, धमकी और हमला करने जैसे कई आपराधिक मामलों में पहले भी लिप्त रहे हैं और कई मामलों में वांटेड भी हैं.

की जा चुकी थी हथियारों की व्यवस्था
इनकी गतिविधियों की निगरानी के दौरान टीम को विभिन्न राज्यों में बैठे सिंडिकेट के कुछ सदस्यों के बीच की बातचीत का पता चला, जिसमें उनके हत्या जैसी गंभीर अपराध को अंजाम देने की साजिश रचने की जानकारी मिली. जिसकी सूत्रों से भी बाद में पुष्टि हुई. साथ ही यह भी पता चला कि, इसके लिए हथियारों की व्यवस्था भी की जा चुकी है. जिस पर पुलिस ने उनके इस नापाक इरादों को नाकाम करने के लिए 24 मई को स्पेशल सेल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया. 

कई टीमों का गठन कर उन राज्यों के लोकेशनों पर भेजा गया, जहां उनके होने का पता चला. टीम ने सुनियोजित तरीके से कार्यवाही करते हुए विभिन्न राज्यों में छापेमारी की और एक नाबालिग समेत कुल 10 आरोपियों को दबोचने में सफलता पाई.

इन राज्यों में छापेमारी कर यहां से दबोचा
इस ऑपरेशन के तहत टीम ने दिल्ली के शास्त्री पार्क के पास छापेमारी कर अमृतसर, पंजाब के रहने वाले जसप्रीत उर्फ राहुल को एक पिस्टल और 4 गोली, हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर के पास से कानपुर, यूपी के रहने वाले धर्मेंद्र उर्फ कार्तिक को एक पिस्टल और 3 गोली, सोनीपत, हरियाणा के रहने वाले मंजीत को दहिया गांव से, मोहाली पंजाब के रहने वाले गुरपाल सिंह को एक पिस्टल और 6 गोली के साथ डेरा बस्सी से, मंजीत सिंह गुरी को डेरा बस्सी से.

अभय सोनी उर्फ कार्तिक उर्फ कबीर को जयपुर, राजस्थान से एक पिस्टल और 3 गोली के साथ, बरेली, यूपी के रहने वाले सचिन कुमार उर्फ राहुल को लखनऊ के सीतापुर रोड से एक पिस्टल और 6 गोलियों के साथ, एक नाबालिग को सीतापुर रोड, लखनऊ से 1 पिस्टल और 5 गोलियों के साथ, एमपी के बड़वानी रहने वाले संतोष उर्फ सुल्तान को रतलाम रेलवे स्टेशन से एक पिस्टल और 4 गोलियों के साथ और वैशाली, बिहार से संतोष कुमार को छापेमारी कर दबोचा.

पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर उसके आगे और पीछे के लिंक का पता लगा कर इस पूरे सिंडिकेट का खुलासा करने की कोशिश में जुट गई है.

ये भी पढ़ें: Tahir Husain: AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को कोर्ट ने दी जमानत, जेल में ही रहेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के सबसे युवा अध्यक्ष बने नितिन नबीन, कांग्रेस, SP, BSP से JDU तक... पार्टी अध्यक्ष की उम्र कितनी
BJP के सबसे युवा अध्यक्ष बने नितिन नबीन, कांग्रेस, SP, BSP से JDU तक... पार्टी अध्यक्ष की उम्र कितनी
12 साल की उम्र में ही प्रतीक ने किया था प्रपोज, इंग्लैंड से पढ़कर आईं अपर्णा यादव, जानें जिंदगी के बारे में सबकुछ
12 साल की उम्र में ही प्रतीक ने किया था प्रपोज, इंग्लैंड से पढ़कर आईं अपर्णा यादव, जानें जिंदगी के बारे में सबकुछ
2027 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली का होगा 'डिमोशन'? BCCI कम कर सकता है सैलरी; जानें पूरा मामला 
2027 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली का होगा 'डिमोशन'? BCCI कम कर सकता है सैलरी 
तमिलनाडु विधानसभा में हुआ राष्ट्रगान का अपमान? राज्यपाल का भाषण पढ़ने से इनकार, छोड़ा सदन
तमिलनाडु विधानसभा में हुआ राष्ट्रगान का अपमान? राज्यपाल का भाषण पढ़ने से इनकार, छोड़ा सदन

वीडियोज

Nitin Nabin New BJP President: 'नबीन' आगाज, 'युवा कप्तान' को 'ताज'! | ABP News | Delhi
Namaste Bharat: BJP की कमान नबीन के हाथ, आस्था से की शुरुआत! | BJP New President | Nitin Nabin
BJP New President: ताजपोशी से पहले भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचे Nitin Nabin
BJP New President: नई कमान की शुरुआत...BJP के नए अध्यक्ष का स्वागत धूमधाम से होगा | Nitin Nabin
BJP New President: BJP मुख्यालय में बड़ा कार्यक्रम, नई कमान संभालेंगे Nitin Nabin | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के सबसे युवा अध्यक्ष बने नितिन नबीन, कांग्रेस, SP, BSP से JDU तक... पार्टी अध्यक्ष की उम्र कितनी
BJP के सबसे युवा अध्यक्ष बने नितिन नबीन, कांग्रेस, SP, BSP से JDU तक... पार्टी अध्यक्ष की उम्र कितनी
12 साल की उम्र में ही प्रतीक ने किया था प्रपोज, इंग्लैंड से पढ़कर आईं अपर्णा यादव, जानें जिंदगी के बारे में सबकुछ
12 साल की उम्र में ही प्रतीक ने किया था प्रपोज, इंग्लैंड से पढ़कर आईं अपर्णा यादव, जानें जिंदगी के बारे में सबकुछ
2027 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली का होगा 'डिमोशन'? BCCI कम कर सकता है सैलरी; जानें पूरा मामला 
2027 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली का होगा 'डिमोशन'? BCCI कम कर सकता है सैलरी 
तमिलनाडु विधानसभा में हुआ राष्ट्रगान का अपमान? राज्यपाल का भाषण पढ़ने से इनकार, छोड़ा सदन
तमिलनाडु विधानसभा में हुआ राष्ट्रगान का अपमान? राज्यपाल का भाषण पढ़ने से इनकार, छोड़ा सदन
'नागिन 7' से रातों रात बाहर हुई ये एक्ट्रेस, महज तीन हफ्तों में मेकर्स ने खेला बड़ा दांव
इस एक्ट्रेस का 'नागिन 7' से कटा पत्ता,महज तीन हफ्तों में मेकर्स ने खेला बड़ा दांव
बार-बार मुंह में हो रहे हैं छाले तो न करें नजरअंदाज, हो सकती है यह लाइलाज बीमारी
बार-बार मुंह में हो रहे हैं छाले तो न करें नजरअंदाज, हो सकती है यह लाइलाज बीमारी
मंकी ने हेलो बोला तो... बंदर के पास सेल्फी लेने गईं दीदी, मारा झपट्टा हो और गया कांड; देखें वीडियो
मंकी ने हेलो बोला तो... बंदर के पास सेल्फी लेने गईं दीदी, मारा झपट्टा हो और गया कांड; देखें वीडियो
वंदे भारत स्लीपर के टिकट कैंसिलेशन पर जितना कट रहा पैसा, उतने में मिल जाएगा राजधानी का टिकट; देखें कैलकुलेशन
वंदे भारत स्लीपर के टिकट कैंसिलेशन पर जितना कट रहा पैसा, उतने में मिल जाएगा राजधानी का टिकट; देखें कैलकुलेशन
Embed widget