एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली मेट्रो ने रचा इतिहास, एक दिन में 71 लाख से ज्यादा लोगों ने किया सफर

Delhi Metro Record: दिल्ली में मेट्रो में ने एक नया इतिहास रच दिया है. एक दिन में सबसे अधिक सफर करने वालों का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है, जो कि अब तक के मेट्रो इतिहास में सबसे ज्यादा है.

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो, सिर्फ एक सार्वजनिक परिवहन सेवा ही नहीं बल्कि दिल्ली के लोगों की लाइफलाइन बन चुकी है. आज अगर लोगों को दिल्ली के अंदर एक-जगह से दूसरी जगह जाना होता है तो वे यात्रा के लिए पहले विकल्प के रूप में मेट्रो का चुनाव करते हैं. यही वजह है कि दिल्ली मेट्रो ने एक दिन में अपने पिछले सर्वाधिक यात्रियों की यात्रा के रिकॉर्ड को तोड़ कर एक बार फिर से एक दिन में सर्वाधिक 'पैसेंजर जर्नी' का रिकॉर्ड बनाया है. 

डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल के मुताबिक मंगलवार 13 फरवरी को मेट्रो के सभी रूट को मिला कर कुल 71 लाख 09 हजार यात्रियों ने इस दिन मेट्रो से सफर किया, जो कि अब तक के मेट्रो इतिहास में सबसे ज्यादा है. इससे पहले 04 सितंबर 2023 को मेट्रो ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या 71 लाख 03 हजार दर्ज की गई थी. लेकिन मंगलवार को मेट्रो ने अपने उस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. सितंबर महीने से पहले एक दिन में यात्रियों की सबसे ज्यादा संख्या का रिकॉर्ड 29 अगस्त और 28 अगस्त, 2023 को क्रमश: 6.994 मिलियन और 6.816 मिलियन था.

दिल्ली के इस इलाके में रहा यातायात प्रभावित

किसान आंदोलन को लेकर 13 फरवरी को DMRC की तरफ से राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक, उद्योग भवन, जनपथ, खान मार्केट, लोक कल्याण मार्ग और बाराखंभा रोड सहित नौ स्टेशनों पर एक या अधिक गेट बंद करने की घोषणा के बावजूद इस दिन मेट्रो में रिकॉर्ड संख्या में लोगों ने मेट्रो में सफर किया. इसका एक कारण आंदोलन के कारण दिल्ली का प्रभावित यातायात भी रहा.

यात्री सुविधाओं में हुआ इजाफा

यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने और उनके लिए टिकट खरीदने की प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए पिछले साल डीएमआरसी ने वाट्सएप और पेटीएम के माध्यम से क्यूआर कोड-आधारित टिकट देने की सुविधा शुरू की थी. यात्री प्रवेश और निकासी दोनों गेट पर क्यूआर कोड स्कैनर के सामने अपने स्मार्टफोन रख कर एक्सेस ले सकते हैं. इससे पहले यह सुविधा केवल एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर ही उपलब्ध थी. लेकिन अब सभी यात्रियों के लिए यह सुविधा शुरू हो गई.

क्यों मेट्रो में बढ़ी यात्रियों की संख्या?

लगातर मेट्रो में बढ़ रही संख्या में मेट्रो के आरामदायक और त्वरित सफर का बहुत बड़ा योगदान है. सड़क पर लग रहे जाम से बचने लोग मेट्रो से यात्रा करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. मेट्रो में बढ़ी यात्रियों की संख्या ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि मेट्रो दिल्ली की लाइफलाइन है. आरामदेह और सुगम यात्रा का इससे बेहतर विकल्प दिल्ली वासियों को नहीं मिल सकता है. वहीं इससे दिल्ली के पर्यावरण को बचाने में भी काफी मदद मिलती है.. क्योंकि जितने ज्यादा लोग अपने निजी वाहनों को छोड़ कर मेट्रो से सफर करते हैं. उतना ही कम कार्बन उत्सर्जन दिल्ली के वातावरण में होता है.

ये भी पढ़ें: In Pics: हजरत निजामुद्दीन की दरगाह पर दिखी बसंत उत्सव की रंगत, गंगा-जमुनी तहजीब की 800 साल पुरानी परंपरा की तस्वीरें

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली पुलिस के ACP विवेक भगत का प्रमोशन, दीपके बोले, 'छेड़छाड़ का इनाम?'
दिल्ली पुलिस के ACP विवेक भगत का प्रमोशन, दीपके बोले, 'छेड़छाड़ का इनाम?'
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
10 अक्टूबर के आंदोलन पर सौरव दास बोले, 'अगर हमें गिरफ्तार किया गया तो...'
10 अक्टूबर के आंदोलन पर सौरव दास बोले, 'अगर हमें गिरफ्तार किया गया तो...'
Explained: दिल्ली में सर्दियों से पहले प्रदूषण का कहर! क्या अगले 10 दिनों में और बिगड़ेगी हवा?
दिल्ली में सर्दियों से पहले प्रदूषण का कहर! क्या अगले 10 दिनों में और बिगड़ेगी हवा?

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
Drishyam 3 BO Day 4: 'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
Embed widget