एक्सप्लोरर

Delhi MCD Mayor Election 2024: दिल्ली में कब होगा मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव? इस तारीख को बुलाई गई MCD की बैठक

Delhi Mayor-Deputy Mayor Election 2024: दिल्ली की मौजूदा मेयर शैली ओबेरॉय का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है. लिहाजा इसी महीने मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव एमसीडी कराने जा रही है.

Delhi MCD Mayor Election 2024 Date: दिल्ली नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव (Mayor Elections) 26 अप्रैल को होगा. चुनाव के लिए 26 अप्रैल को दिल्ली नगर निगम के सदन की बैठक बुलाई गई है. नगर निगम की मौजूदा मेयर शैली ओबेरॉय (Shelly Oberoi) और डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल का कार्यकाल समाप्त होने वाला है. बताया जा रहा है कि इस साल मेयर की सीट अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित रखी गई है. ऐसे में पार्टियों में मंथन जारी है.

दिल्ली नगर निगम के सचिव शिव प्रसाद ने प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी दी है. इसमें बताया गया है कि दिल्ली नगर निगम की साधारण सभा का आयोजन 26 अप्रैल 2024 को श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेंटर में होगा. निगम की इसी सभा में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होगा. बता दें कि नियम के तहत पहले साल मेयर महिला, दूसरे साल सामान्य और तीसरे साल में एक अनुसूचित जाति के सदस्य को निर्वाचित किया जाता है. ऐसे में 2024 में अनुसूचित जाति का मेयर चुना जाएगा. 

आप और कांग्रेस में गठबंधन की संभावना
 मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में पार्षद, दिल्ली के सभी लोकसभा सांसद, राज्यसभा सांसद और 14 विधायक वोट डालते हैं.  दिल्ली में एमसीडी का चुनाव बीजेपी बनाम कांग्रेस-आप गठबंधन हो सकता है. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच इसको लेकर बातचीत चल रही है. एमसीडी का चुनाव आम आदमी पार्टी ने जीता था तो लिहाजा सबसे अधिक पार्षद उसी के हैं. एमसीडी में सबसे कम 9 पार्षद कांग्रेस के हैं. आप के विधायक और सांसद भी हैं लेकिन कांग्रेस के सिर्फ पार्षद ही वोट डालेंगे.

किसके पक्ष में जा रहे आंकड़े?
आंकड़ों के लिहाज से देखें तो आम आदमी पार्टी के पार्षदों की संख्या 134, तीन सांसद और 13 विधायक हैं. एक निर्दलीय भी समर्थन में हैं. जबकि बीजेपी के 104 सदस्य हैं, एक निर्दलीय का समर्थन है. दिल्ली के सभी 7 लोकसभा सांसद उसके हैं. एक विधायक और 10 मनोनीत सदस्य का समर्थन है. अगर आप और कांग्रेस में गठबंधन होता है तो संख्या बल और ज्यादा होगा. 

ये भी पढ़ेंसीएम अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट से झटका, इस मामले में नहीं मिली राहत

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: मनीष सिसोदिया के घर होली खेलने पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- 'BJP ने शराब की...'
दिल्ली: मनीष सिसोदिया के घर होली खेलने पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- 'BJP ने शराब की...'
Delhi News: मनीष सिसोदिया ने AAP कार्यकर्ताओं के साथ खेली होली, बोले- 'आज कट्टर ईमानदार...'
दिल्ली: मनीष सिसोदिया ने AAP कार्यकर्ताओं के साथ खेली होली, बोले- 'आज कट्टर ईमानदार...'
Delhi News: 'अब शुरू हुआ असली घोटाला...', होली पर दिल्ली में शराब की दुकान खुले रहने पर हमलावर हुई AAP
'अब शुरू हुआ असली घोटाला...', होली पर दिल्ली में शराब की दुकान खुले रहने पर हमलावर हुई AAP
Holi 2026: देशभर में होली की धूम, CM योगी, रेखा गुप्ता समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई
देशभर में होली की धूम, CM योगी, रेखा गुप्ता समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget