एक्सप्लोरर

Delhi News: MCD पार्षदों को अब प्रति बैठक मिलेगा 25 हजार रुपये भत्ता, प्रस्ताव पास, पहले 300 रुपये थी राशि

Delhi: MCD पार्षदों को अब प्रति बैठक मिलेगा 25 हजार रुपये भत्ता, प्रस्ताव पास, पहले 300 रुपये थी राशि

Delhi MCD Councilors Allowance: दिल्ली के 250 पार्षदों को एमसीडी मेयर शैली ओबेरॉय की अगुवाई में बड़ी सौगात मिली है. पार्षदों के अब सदन की बैठक में शामिल होने के लिए 25 हजार रुपये प्रति बैठक भत्ता मिलेगा. अभी ये राशि केवल तीन सौ रुपये प्रति बैठक थी, जिसे बढ़ाकर 25 हजार रुपये किया गया है. पार्षदों का भत्ता बढ़ाने का एलान करते हुए शैली ओबेरॉय ने कहा, 'अभी तक पार्षदों को किसी भी एक्ट के तहत कोई सैलरी नहीं मिलती है, इससे उन्हें ऑफिस के खर्चों सहित अन्य कामों के लिए थोड़ी राहत मिलेगी.' 

इसकी घोषणा करते हुए मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा कि, सिविक सेंटर के सभागार में हाउस मीटिंग रखी गई थी. गुरुवार (31 अगस्त) को हुई मीटिंग में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई, जिनमें से कई प्रस्ताव पास किया गये हैं. पार्षदों का भत्ता बढ़ाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, 'ये भत्ता पार्षदों की समस्याओं को ध्यान में रखकर बढ़ाया गया है. अभी तक पार्षदों को एक मीटिंग के लिए 300 रुपये का भत्ता दिया जाता था, इससे उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था.'

एम महीने में एक लाख से अधिक नहीं मिलेगा भत्ता
शैली ओबेरॉय ने कहा कि, '300 रुपये के मिलने वाले भत्ते को बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रति मीटिंग कर दिया गया है.' ये प्रस्ताव एमसीडी हाउस के सदन ने पास कर दिया है. हालांकि इसके लिए एक शर्त रखी गई, पार्षदों को महीने में एक लाख रुपये से अधिक भत्ता नहीं मिलेगा.' जब मेयर शैली ओबेरॉय से सवाल किया गया कि, 'पार्षदों को बढ़े हुए भत्ते का लाभ कब से मिलेगा?'

इस पर उन्होंने कहा कि डीएमसी एक्ट के तहत सारे संवैधिनक नियमों को फॉलो करते हुए ही भत्ता नियम दिया जायेगा. फिलहाल ये सदन से पारित हो गया है. अब ये फाइल यूडी और एलीजी कार्यालय में फाइल जायेगी, वहां से पास होने के बाद ही इसका लाभ पार्षदों को मिलेगा. 

पार्षदों को कितनी मिलती है सैलरी?
दिल्ली नगर निगम के पार्षदों को सांसद या विधायकों की तरह हर महीने मासिक सैलरी नहीं मिलती है. अभी तक चुने हुए पार्षदों को प्रति मीटिंग तीन सौ रुपये मिलते थे. पार्षदों की ये मीटिंग हर महीने पांच से छह या उससे ज्यादा मीटिंग भी हो जाया करती हैं. सदन के नए प्रस्ताव के बाद जल्द ही उन्हें प्रति मीटिंग 25 हजार रुपये मिलने की संभावना है. इसके अलावा पार्षदों को सालाना एक करोड़ रुपये का फंड मिलता है. ये फंड उन्हें अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए मिलता है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में गठबंधन करेगी कांग्रेस? नए अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने दिया बड़ा बयान, साफ की तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis: 'सप्लाई सामान्य है, कालाबाजारी रोकने के लिए...', दिल्ली में LPG संकट के बीच सरकार का बयान
'सप्लाई सामान्य है, कालाबाजारी रोकने के लिए...', दिल्ली में LPG संकट के बीच सरकार का बयान
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बाद राहत, 6 डिग्री तक गिरा तापमान, अब इस दिन फिर होगी बूंदाबांदी
दिल्ली में बारिश के बाद राहत, 6 डिग्री तक गिरा तापमान, अब इस दिन फिर होगी बूंदाबांदी
SHO के वायरल वीडियो से दिल्ली सरकार की किरकिरी! AAP ने CM रेखा गुप्ता को घेरा, पुलिस की आई सफाई
SHO के वायरल वीडियो से दिल्ली सरकार की किरकिरी! AAP ने CM रेखा गुप्ता को घेरा, पुलिस की आई सफाई
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
Pithoragarh News: एक झटके में खत्म हुई 3 जिंदगियां! पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, सेना का जवान भी शामिल
एक झटके में खत्म हुई 3 जिंदगियां! पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, सेना का जवान भी शामिल
होर्मुज में जहाजों को एस्कॉर्ट करेगा अमेरिका? ट्रंप कब करेंगे ऐलान, 7 देशों संग बन रहे प्लान
होर्मुज में जहाजों को एस्कॉर्ट करेगा अमेरिका? ट्रंप कब करेंगे ऐलान, 7 देशों संग बन रहे प्लान
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Rajya Sabha Elections 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ा खेल! आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ा खेल! आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
वीजा इंटरव्यू के लिए ऐसे करें तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स
वीजा इंटरव्यू के लिए ऐसे करें तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
Embed widget