एक्सप्लोरर

Ghazipur Landfill Site: दिल्ली के CM ने गाजीपुर लैंडफिल साइट का किया दौरा, कहा- 'नई एजेंसी हायर कर कूड़ा निस्तारण में लाएंगे तेजी' 

Garbage Mountains: अरविंद केजरीवाल ने गाजीपुर लैंडफिल साइट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि कूड़े के पहाड़ को जल्द से जल्द साफ करने के लिए दो नए एजेंसी को हायर करने की योजना है.

Delhi News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शुक्रवार को गाजीपुर लैंडफिल साइट (Ghazipur Landfill Site) का भी दौरा किया. इससे पहले उन्होंने भलस्वा और ओखला लैंडफिल साइट का दौरा किया था. उन्होंने गाजीपुर लैंडफिल साइट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि कूड़े के पहाड़ को जल्द से जल्द साफ करने के लिए दो नए एजेंसी को हायर करने की योजना है, लेकिन बजट के लिए एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी (MCD standing Committee) के एप्रूवल लेना जरूरी होता है. 

स्टैंडिंग कमेटी का मसला सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में लंबित है. स्टैंडिंग कमेटी का गठन होते ही एक सप्ताह के अंदर एजेंसी हायर कर कूड़े को उठाने के काम में तेजी लाने का काम किया जाएगा. सीएम अरविंद केजरीवाल ने गाजीपुर लैंडफिल साइट का दौरा करने के बाद कहा कि यहां पर 90 लाख टन कूड़े का ढेर है. यहां से कूड़ा हटाने का काम संतोषजनक नहीं है. लक्ष्य के हिसाब से अभी तक यहां से 15 लाख टन कूड़ा उठ जाना चाहिए, लेकिन सवा पांच लाख टन कूड़ा ही अभी तक उठ पाया है. इसकी वजह यह है कि गाजीपुर में जिस कंपनी के पास कूड़ा निस्तारण का जिम्मा है, वो तीन कंपनियों की ज्वाइंट वेंचर है. जीनों के बीच आपस में झगड़े चल रहे हैं. 

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार

दिल्ली सरकार और एमसीडी की योजना एक और एजेंसी हायर करने की है. ताकि गाजीपुर में कूड़ा निस्तारण काम में तेजी आ सके. अब मैंने कहा है कि एक नहीं दो एजेंसी हायर किया जाएगा. ताकि काम स्पीड पकड़ सके. उन्होंने कहा कि कूड़ा निस्तारण में गति न आने की वजह सुप्रीम कोर्ट में स्टैंडिंग कमेटी के गठन को लेकर मसला पेंडिंग है. शीर्ष अदालत का आदेश आना बाकी है. अदालत का फैसला आते ही हम एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी का गठन कर लेंगे. 

कूड़ा निस्तारण का काम लक्ष्य से कम

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कूड़ा हटाने का काम लक्ष्य के अनुरूप नहीं है. भलस्वा से कूड़ा उठाने का काम टारगेट से ज्यादा चल रहा है, लेकिन कॉन्ट्रैक्ट केवल 30 लाख का है, जिसे 45 लाख टन तक बढ़ाया जा सकता है. यहां पर 65 लाख टन कूडा है. ओखला लैंडफिल साइट में काम की गति को बढ़ाना होगा.

यह भी पढ़ें:  Sanjay Singh News: संजय सिंह की गिरफ्तारी पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'देश में डर का माहौल है, विपक्षी नेताओं को किया जा रहा है टारगेट'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, अब डेटा और तकनीक से होगा सड़कों का रख-रखाव, धूल-मुक्त होगी दिल्ली
CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, अब डेटा और तकनीक से होगा सड़कों का रख-रखाव, धूल-मुक्त होगी दिल्ली
Malviya Nagar Fire: मौतों का आंकड़ा बढ़कर 22, फरार मैनेजर जय मिश्रा सरेंडर के बाद गिरफ्तार
मालवीय नगर अग्निकांड: मौतों का आंकड़ा बढ़कर 22, फरार मैनेजर जय मिश्रा सरेंडर के बाद गिरफ्तार
दिल्ली एयरपोर्ट पर 5.38 करोड़ की ड्रग्स बरामद, गीजर के अंदर छिपाकर लाई जा रही थी खेप
दिल्ली एयरपोर्ट पर 5.38 करोड़ की ड्रग्स बरामद, गीजर के अंदर छिपाकर लाई जा रही थी खेप
दिल्ली सरकार की 'दुर्गा' योजना से खुलेंगे रोजगार के रास्ते, महिलाओं को मिलेगा गुलाबी ई-ऑटो
दिल्ली सरकार की 'दुर्गा' योजना से खुलेंगे रोजगार के रास्ते, महिलाओं को मिलेगा गुलाबी ई-ऑटो

वीडियोज

Sansani : रील पर गोल्ड चैलेंज...चोरों ने कहा चैलेंज कबूल है | Crime News
Mahadangal: हारे तो 'INDIA' के सहारे! | INDIA Bloc Meeting | Rahul Gandhi | Mamata Banerjee
Sandeep Chaudhary: इंडिया गठबंधन की एकजुटता का सबसे सटीक विश्लेषण! | INDIA Bloc Meeting | TMC | News
Janhit : दिल्ली दरबार में दीदी हुईं 'अकेली' ! | INDIA Bloc Meeting | Mamata Banerjee | Rahul Gandhi
Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट, बोलीं- उस लड़की को मैं जानती हूं
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट
Iran US War: 'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
Azolla Farming: धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
Embed widget