एक्सप्लोरर

Delhi Corona Update: होम आइसोलेट मरीजों के लिए केजरीवाल ने किया बड़ा एलान, दिल्ली में कोरोना को लेकर कही यह बड़ी बात

Corona In Dlehi: दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीत सीएम अरविंद केजरीवाल ने 'दिल्ली की योगशाला' योजना का ऐलान किया है. इसके तहत होम आइसोलेट मरीजों को योग और प्राणायाम की ऑनलाइन क्लास दी जाएगी.

नई दिल्ली. दिल्ली में कोरोना संक्रमण (Coronavirus In Delhi) के बढ़ते ग्राफ के बीच दिल्ली सरकार ने होम आइसोलेशन (Home isolation) में मौजूद मरीजों की सेहत के लिए नया ऐलान किया है.  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने कहा है कि राज्य सरकार होम आईसोलेशट मरीजों के लिए योग और प्राणायाम की ऑनलाइन क्लास शुरू की जाएगी. सीएम केजरीवाल ने दिल्ली में मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में बताया कि सरकार ने इंस्ट्रक्टर्स की एक टीम तैयार की गई है जो क्लास कंडक्ट कराएंगे.

उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन में संक्रमित मरीज इंस्ट्रक्टर्स ने ऑनलाइन जुड़ सकते हैं. इस बाबत संक्रमितों को रजिस्ट्रेशन लिंक भेजा जाएगा. सीएम ने कहा कि क्लासेज बुधवार से अलग-अलग बैच में शुरू की जाएंगी. उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए भेजे गए लिंक पर क्लिक करके मरीज बता सकते हैं कि वह कौन सी बैच में योग और प्राणायाम करेंगे. सीएम ने कहा कि एक क्लास में सिर्फ 15 मरीज होंगे. सरकार की योजना है कि इसकी मदद से इंस्ट्रक्टर सभी मरीजों पर नजर रख सकेंगे.

 

Delhi Corona Update: होम आइसोलेट मरीजों के लिए केजरीवाल ने किया बड़ा एलान, दिल्ली में कोरोना को लेकर कही यह बड़ी बात

बताया गया कि मरीजों के लिए  सुबह 6 से 11 बजे तक एक-एक घंटे योग और प्राणायाम की पांच क्लासेज होंगी वहीं शाम 4 से 7 बजे तक के लिए 1-1 घंटे की तीन क्लास होंगी. मरीज किसी भी बैच की क्लास के लिए खुद को रजिस्टर कर सकते हैं. दिल्ली सरकार की योजना है कि 40 हजार मरीज एक साथ इन क्लासेज में शामिल हो सकें. 

अभी क्या हैं दिल्ली में कोरोना के हाल?
सीएम केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा- 'होम आइसोलेशन में रहकर इलाज ले रहे सभी कोरोना संक्रमित मरीज़ जल्द से जल्द स्वस्थ हो सकें, इसके लिए दिल्ली सरकार ‘दिल्ली की योगशाला’ के तहत एक नई पहल शुरू कर रही है.' केजरीवाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि दिल्ली के अस्पतालों में फिलहाल डेढ़ से दो हजार कोरोना मरीज ही भर्ती हैं बाकी सभी संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं.

प्रेस वार्ता के बाद सीएम ने कोविड डेडिकेटेड लोक नायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल का दौरा किया. उन्होंने यहां कोविड मरीजों के इलाज समेत अन्य सुविधाओं का जायजा लिया. इस दौरान सीएम ने मीडिया से  बातचीत में कहा 'मैंने कोविड संबंधी तैयारियों की स्थिति जानने के लिए अस्पताल का दौरा किया. यह देश का सबसे शानदार अस्पताल है. यहां अब तक 22,000 कोविड मरीजों का इलाज हो चुका है.'

बता दें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को 19,996 नए मामले दर्ज किए गए हैं. राज्य में टेस्ट पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 25 % हो गया है. इस समयावधि में 14,076 लोग ठीक होकर घरों को भी लौटे. हालांकि दिल्ली में अभी भी 65,806 केस एक्टिव हैं. कोरोना मरीजों की यह संख्या रविवार के मुकाबले थोड़ा कम है. दिल्ली सरकार के अनुसार 1,912 मरीज फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और उनमें से 65 वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. सरकार के अनुसार 44,028 मरीज होम आइसोलेशन में हैं. इसके साथ ही दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण यानी DDMA ने कई और पाबंदियों का ऐलान किया है जिसके तहत शहर के बार और रेस्तरां में अब ग्राहक बैठकर भोजन नहीं कर सकेंगे.

UP Election 2022: अखिलेश यादव कहां से लड़ेंगे चुनाव और कब जारी होगी सपा उम्मीदवारों की लिस्ट? नरेश उत्तम पटेल ने दिया जवाब

Haridwar News: मकर संक्रांति पर जा रहे हैं हरिद्वार तो जान लें ये जरूरी खबर, नहीं तो लौटना पड़ जाएगा वापस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद की सीढ़ियों पर लड़खड़ाए शशि थरूर, अखिलेश यादव ने संभाला, बोले- मैं ठीक हूं, देखें Video
संसद की सीढ़ियों पर लड़खड़ाए शशि थरूर, अखिलेश यादव ने संभाला, बोले- मैं ठीक हूं, देखें Video
ED के बाद दिल्ली पुलिस का एक्शन, अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी गिरफ्तार
ED के बाद दिल्ली पुलिस का एक्शन, अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी गिरफ्तार
भारत संग मैच खेलेगा या नहीं पाकिस्तान? 10 दिन पहले PAK PM शहबाज शरीफ ने जारी किया बयान
भारत संग मैच खेलेगा या नहीं पाकिस्तान? 10 दिन पहले PAK PM शहबाज शरीफ ने जारी किया बयान
U19 Cricket World Cup: सेमीफाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत, बनाए कई रिकार्ड्स; जानिए 5 बड़ी बातें
सेमीफाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत, बनाए कई रिकार्ड्स; जानिए 5 बड़ी बातें

वीडियोज

Madhya Pradesh Breaking: नर्स की गोली मारकर हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस | ABP News
Goregaon Lift News: Mumbai में लिफ्ट के अंदर गुब्बारों में हुआ धमाका, 3 लोग झुलसे | Breaking |
INDIA के खिलाफ T20 विश्व कप का मैच नहीं खेलेगा Pakistan | India Vs Pakistan | Breaking | ABP News
Baggage Rules Changed for International Travellers | Paisa Live
India–US Trade Deal के बाद Tariff Cuts से Exports Boost, Imports होंगे सस्ते | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद की सीढ़ियों पर लड़खड़ाए शशि थरूर, अखिलेश यादव ने संभाला, बोले- मैं ठीक हूं, देखें Video
संसद की सीढ़ियों पर लड़खड़ाए शशि थरूर, अखिलेश यादव ने संभाला, बोले- मैं ठीक हूं, देखें Video
ED के बाद दिल्ली पुलिस का एक्शन, अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी गिरफ्तार
ED के बाद दिल्ली पुलिस का एक्शन, अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी गिरफ्तार
भारत संग मैच खेलेगा या नहीं पाकिस्तान? 10 दिन पहले PAK PM शहबाज शरीफ ने जारी किया बयान
भारत संग मैच खेलेगा या नहीं पाकिस्तान? 10 दिन पहले PAK PM शहबाज शरीफ ने जारी किया बयान
U19 Cricket World Cup: सेमीफाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत, बनाए कई रिकार्ड्स; जानिए 5 बड़ी बातें
सेमीफाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत, बनाए कई रिकार्ड्स; जानिए 5 बड़ी बातें
Mirzapur The Movie Release Date: ‘मिर्जापुर द मूवी’ का अब बड़े पर्दे पर दिखेगा भौकाल, जानें- किस तारीख सिनेमाघरों में दे रही दस्तक
'मिर्जापुर द मूवी’ अब थिएटर में काटेगी भौकाल, जानें- किस तारीख को हो रही रिलीज
बिजली कनेक्शन नाम बदलवाना है, घर बैठे ऐसे करें आवेदन
बिजली कनेक्शन नाम बदलवाना है, घर बैठे ऐसे करें आवेदन
टीचिंग और रिसर्च फील्ड वालों के लिए NCERT में नौकरी का मौका, जानें आवेदन प्रक्रिया
टीचिंग और रिसर्च फील्ड वालों के लिए NCERT में नौकरी का मौका, जानें आवेदन प्रक्रिया
जब भूखे कुत्तों ने पलट दी इतिहास की सबसे बड़ी जंग, जानें कैसे ढहा दिया अमेरिका का साम्राज्य?
जब भूखे कुत्तों ने पलट दी इतिहास की सबसे बड़ी जंग, जानें कैसे ढहा दिया अमेरिका का साम्राज्य?
Embed widget