एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: प्राण प्रतिष्ठा के दिन जन्मी बेटी, परिवार वालों ने नाम रखा सीता

Korba: अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ दिन कोरबा के अयोध्यापुरी में नन्हीं सीता का जन्म हुआ. यहां रहने वाले विद्युतकर्मी के घर पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई जिसका नाम सीता रखा.

Korba News: श्रीराम के आगमन का महापर्व सारे विश्व में धूमधाम से मनाया गया. अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ दिन यहां कोरबा के अयोध्यापुरी में भी नन्हीं सीता का जन्म हुआ. यहां रहने वाले विद्युतकर्मी के घर पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई और परिवार ने इस ऐतिहासिक दिन में बालिका के अवतरण का साक्षी बनते हुए उसका नाम सीता रखा है. अयोध्या में रामलला विराजमान हुए और 22 जनवरी की शुभ तिथि में बेटी के घर आगमन से पूरे परिवार में हर्ष की लहर है.

जैलगांव में रहने वाले रविशंकर साहू विद्युत विभाग में कार्यरत हैं. उनकी धर्मपत्नी किरण साहू ने सोमवार को ही एक स्वस्थ बालिका को जन्म दिया. इस शुभ घड़ी को सदैव के लिए स्मरणीय बनाते हुए उन्होंने अपनी बिटिया का नाम सीता रखने का निर्णय लिया है. उन्होंने अपनी खुशी बांटते हुए बताया कि सोमवार का दिन बहुत ही खास और शुभ रहा. वहां अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई और यहां उनके घर माता सीता स्वरूप पुत्री ने कदम रखा है. इसलिए उनके लिए यह क्षण दोहरी खुशी प्रदान करने वाला है और इस अपार खुशी को शब्दों में बयां कर पाना फिलहाल उनके लिए मुश्किल है. इस ऐतिहासिक दिन में आई पुत्री का नाम उन्होंने सीता रखने का निर्णय लिया है. 

इस परिवार में सीता के पहले दो बेटियां हैं. यह उनकी तीसरी पुत्री है और खास दिन नई बेटी के जन्म लेने पर उसका नाम सीता रखा गया. श्री साहू ने बताया कि यह दिन उनके लिए बेहद विशेष हो गया. बेटियों को बचाने के लिए जब देश और दुनिया में कई प्रकार के अभियान चलाए जा रहे हैं. ऐसे में राम के नवीन मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर सीता का अवतरण और उसके परिवार की खुशी बताती है कि यह विषय कितनी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है.

प्राण प्रतिष्ठा के दिवस पर पुत्री का जन्म पूरे परिवार के लिए शुभ फलदायी होगी, यही प्रार्थना उन्होंने श्रीराम और माता जानकी से की है. गौरतलब है कि भारत सहित विश्व के 57 देश में भगवान श्री रामचंद्र के प्राण प्रतिष्ठा दिवस को धूमधाम से मनाया गया. इस दिवस को रामोत्सव का नाम दिया गया है. इधर कोरबा जिले के अयोध्यापुरी में इसी दिन सीता का अवतरण हुआ. इससे परिवार में खुशी का वातावरण है. खास दिवस को धरती पर जन्म लेने वाले शिशु के नामकरण को लेकर परिजनों ने कहा कि श्री रामचंद्र के अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सीता समान पुत्री प्राप्त कर वे धन्य हो गए.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: नियमों को ताक पर रखकर देर रात बजा रहे थे गाना, दो डीजे वाले बाबू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बांग्लादेश की तरह टेक्सटाइल पर जीरो टैरिफ लगा सकता है अमेरिका', ट्रेड डील को लेकर पीयूष गोयल का बड़ा दावा
'टेक्सटाइल पर जीरो टैरिफ लगा सकता है अमेरिका', ट्रेड डील को लेकर पीयूष गोयल का बड़ा दावा
पटना: 'कोचिंग बंद कर दो वरना...', गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी
पटना: 'कोचिंग बंद कर दो वरना...', गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी
Kim Jong Un Successor: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने किया अपने उत्तराधिकारी का ऐलान, किसे सौंप दी अपनी विरासत?
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने किया उत्तराधिकारी का ऐलान, किसे सौंप दी अपनी विरासत?
NEP vs ITA: पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही इटली का कमाल, नेपाल का किया बुरा हाल
पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही इटली का कमाल, नेपाल का किया बुरा हाल

वीडियोज

Bigg Boss 19, प्यार और नई शुरुआत पर Farrhana ने खोले दिल के राज
'The 50’ में Groupism और Insecurities पर Archit ने तोड़ी चुप्पी
Bharat Bandh Today: जानिए लेबर कोड, बिजली बिल और US डील…पर क्यों भड़का भारत देश? |ABPLIVE
Lamborghini Crash: लैम्बॉर्गिनी कांड..आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार |Khabar Gawah Hai With Megha Prasad
Textile Industry को बड़ी राहत! US Market में India को मिलेगा Zero-Duty Advantage?| Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश की तरह टेक्सटाइल पर जीरो टैरिफ लगा सकता है अमेरिका', ट्रेड डील को लेकर पीयूष गोयल का बड़ा दावा
'टेक्सटाइल पर जीरो टैरिफ लगा सकता है अमेरिका', ट्रेड डील को लेकर पीयूष गोयल का बड़ा दावा
पटना: 'कोचिंग बंद कर दो वरना...', गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी
पटना: 'कोचिंग बंद कर दो वरना...', गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी
Kim Jong Un Successor: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने किया अपने उत्तराधिकारी का ऐलान, किसे सौंप दी अपनी विरासत?
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने किया उत्तराधिकारी का ऐलान, किसे सौंप दी अपनी विरासत?
NEP vs ITA: पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही इटली का कमाल, नेपाल का किया बुरा हाल
पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही इटली का कमाल, नेपाल का किया बुरा हाल
सनी देओल ने कंफर्म की दो फिल्में, 2026 में मचाएंगी धमाल, एक्टर बोले- इमोशनल करने वाली फिल्म है
सनी देओल ने कंफर्म की दो फिल्में, 2026 में मचाएंगी धमाल, एक्टर बोले- इमोशनल करने वाली फिल्म है
Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश के जिस नेता ने की थी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को अलग करने की बात, वो किस पार्टी से लड़ा चुनाव?
बांग्लादेश के जिस नेता ने की थी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को अलग करने की बात, वो किस पार्टी से लड़ा चुनाव?
जीजा तू काला गाने पर जमकर नाची साली, डांस वीडियो देख विराट कोहली से कनेक्ट करने लगे यूजर्स
जीजा तू काला गाने पर जमकर नाची साली, डांस वीडियो देख विराट कोहली से कनेक्ट करने लगे यूजर्स
न बुढ़ापा और न मौत... अगर इंसान अमर हो जाएं तो क्या होगा, जानें हमारा शरीर कभी क्यों नहीं हो सकता अमर?
न बुढ़ापा और न मौत... अगर इंसान अमर हो जाएं तो क्या होगा, जानें हमारा शरीर कभी क्यों नहीं हो सकता अमर?
Embed widget