एक्सप्लोरर

Bihar Politics: लालू यादव की बढ़ी मुश्किलें, फिर जा सकते हैं जेल, 15 फरवरी को इस मामले में फैसला सुनाएगी कोर्ट

अधिवक्ता ने कहा, " चूंकि लालू की उम्र 75 साल हो चुकी है और वे सीनियर सिटीजन में आ चुके हैं. ऐसे में हम ये दलील कोर्ट में पेश करेंगे. लेकिन ये आश्चर्यजनक है कि सीबीआई ने कोरोना काल में हियरिंग रखी है.

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) दोबारा जेल जा सकते हैं. बीते साल अप्रैल माह में बेल पर बाहर आए आरजेडी प्रमुख को दोबारा चारा घोटाला मामले में सजा काटनी पड़ सकती है. दरअसल,15 फरवरी को रांची में सीबीआई की विशेष अदालत में चारा घोटाले मामले का पांचवा और अंतिम फैसला होना है, जो डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ रुपये की अवैध निकासी से जुड़ा है.

बचने की गुंजाइश नहीं दिख रही 

इस संबंध में लालू प्रसाद यादव के वकील प्रभात कुमार ने बताया कि चारा घोटाला के चार मामलों में पहले ही लालू प्रसाद यादव समेत अन्य लोगों को सजा सुना दी गई है. पांचों मामलों में एक ही गवाह और डॉक्यूमेंट्स हैं और उसी के आधार पर चार मामलों में अलग-अलग पीरियड की सजा सुनाई गई है. ऐसे में डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में भी उन्हीं गवाह और डॉक्यूमेंट्स पर फैसला होना है. ऐसे में बचने की गुंजाइश नहीं दिख रही है. यह कहना मुश्किल है कि क्या हो सकता है.

'सिग्नल तोड़-ताड़ के...', शादी में पहुंचे नीतीश कुमार के विधायक ने जमकर किया डांस, अब वीडियो हो रहा VIRAL

उन्होंने कहा, " चूंकि लालू यादव की उम्र 75 साल हो चुकी है और वे सीनियर सिटीजन में आ चुके हैं. ऐसे में हम ये दलील कोर्ट में पेश करेंगे. लेकिन ये बात आश्चर्यजनक है कि सीबीआई ने कोरोना काल में हियरिंग रखी है. इस मामले में लालू प्रसाद समेत 100 के आस पास अभियुक्त हैं. सभी सीनियर सिटीजन हैं. साथ ही सभी अभियुक्तों के वकील भी हैं. सबकी मौजूदगी से कोर्ट में भीड़ ज्यादा हो जाएगी."

अधिवक्ता ने कहा, " जो बेल पर हैं, उनके लिए ऑनलाइन पेशी का प्रावधान नहीं है. इस मामले में सभी लोग बेल पर ही हैं. इसलिए सबको कोर्ट में पेश होना पड़ेगा." लालू यादव के स्वास्थ्य से संबंध में बात करते हुए उन्होंने कहा, " आरजेडी नेता की तबीयत बहुत खराब चल रही है. किडनी में प्रॉब्लम है. दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा. ये सब दलील कोर्ट में दिए जाएंगे. देखते हैं क्या होता है" उन्होंने बताया कि लालू यादव ने उन्हें दिल्ली बुलाया, वहां जाकर इस पर बात होगी.

यह भी पढ़ें -  

Bihar News: डॉक्टर ने इलाज के दौरान की ऐसी गलती कि सड़ गई महिला की आंत, मौत के बाद परिजनों ने किया बवाल

गम भुलाने के लिए शख्स ने पी शराब, पुलिस ने पकड़ा तो कहा- 'क्या करें साहब, पत्नी एक भी बात नहीं मानती'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सदन में खैनी खाने की निंजा तकनीक', डिप्टी CM सम्राट चौधरी को RJD ने घेरा, कांग्रेस ने भी ली मौज!
'सदन में खैनी खाने की निंजा तकनीक', डिप्टी CM सम्राट चौधरी को RJD ने घेरा, कांग्रेस ने भी ली मौज!
बिहार: खगड़िया में प्रसाद खाने से बच्चों समेत 100 लोग बीमार, स्वास्थ्य शिविर लगाकर हुआ इलाज
बिहार: खगड़िया में प्रसाद खाने से बच्चों समेत 100 लोग बीमार, स्वास्थ्य शिविर लगाकर हुआ इलाज
बिहार से पवन सिंह जाएंगे राज्यसभा, लटकेगा उपेंद्र कुशवाहा का भविष्य? सियासी गलियारे में चर्चा
बिहार से पवन सिंह जाएंगे राज्यसभा, लटकेगा उपेंद्र कुशवाहा का भविष्य? सियासी गलियारे में चर्चा
रोहतास: तिलक समारोह के बाद 5 लोगों की संदिग्ध मौत, उत्पाद विभाग की टीम ने शुरू की जांच
रोहतास: तिलक समारोह के बाद 5 लोगों की संदिग्ध मौत, उत्पाद विभाग की टीम ने शुरू की जांच

वीडियोज

Madhya Pradesh News: खरगोन में शादी का जश्न मातम में बदला | Viral Video | Crime | MP News | ABP News
Breaking News: लाल किला के पीछे संदिग्ध कार से बड़ा खुलासा | Delhi News
UP Election : Lucknow में CM Yogi और Bhagwat की 'गुपचुप' बैठक! 2027 चुनाव पर बना बड़ा प्लान? |
Crime News: गर्भवती पत्नी को खूनी 'सरप्राइज गिफ्ट' ! | Sansani
Janhit: कैमरे में कैद दिल्ली के 'स्पीडबाज' की करतूत | Delhi Dwarka Horror | Sahil Dhaneshra

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर शिवनेरी किले में भीड़ बेकाबू, भगदड़ जैसी स्थिति, महिला-बच्चों समेत कई घायल
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर शिवनेरी किले में भीड़ बेकाबू, भगदड़ जैसी स्थिति, कई घायल
Weather Forecast: बारिश संग ओले... IMD ने दी फिर चेतावनी, यूपी से दिल्ली और बिहार तक कब कहां बरसेंगे बादल
बारिश संग ओले... IMD ने दी फिर चेतावनी, यूपी से दिल्ली और बिहार तक कब कहां बरसेंगे बादल
Emmanuel Macron India Visit: 'अब सवाल ये है कि भारत के साथ कौन...', फ्रांस के राष्ट्रपति के मैसेज से चीन-अमेरिका से पाकिस्तान तक हंगामा
'अब सवाल ये है कि भारत के साथ कौन...', फ्रांस के राष्ट्रपति के मैसेज से चीन-अमेरिका से पाकिस्तान तक हंगामा
हारते ही नीदरलैंड के कप्तान ने भारत को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'आप यहां आकर बहुत...'
हारते ही नीदरलैंड के कप्तान ने भारत को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'आप यहां आकर बहुत...'
Dhurandhar Overseas BO: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने ओवरसीज में सात साल बाद फिर रचा इतिहास, बना डाले ये 5 रिकॉर्ड्स
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने ओवरसीज में सात साल बाद फिर रचा इतिहास, बना डाले ये 5 रिकॉर्ड्स
'भारत ने बंद कर दिया रूस से तेल खरीदना', पुतिन के देश से आया ट्रंप को मिर्ची लगाने वाला मैसेज, 'कोई वजह नहीं...'
'भारत ने बंद कर दिया रूस से तेल खरीदना', पुतिन के देश से आया ट्रंप को मिर्ची लगाने वाला मैसेज, 'कोई वजह नहीं...'
10 हजार रुपये स्टाइपेंड के साथ मिलेगी नई सीख, IIT मंडी का समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 शुरू
10 हजार रुपये स्टाइपेंड के साथ मिलेगी नई सीख, IIT मंडी का समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 शुरू
सड़क किनारे टिमटिमाती पीली लाइट की कितनी होती है कीमत, जानें क्या है इसका काम?
सड़क किनारे टिमटिमाती पीली लाइट की कितनी होती है कीमत, जानें क्या है इसका काम?
Embed widget