एक्सप्लोरर

Jehanabad News: जहानाबाद के चर्चित डॉक्टर सुनील मस्ताना हत्याकांड का खुलासा, सामने आई अवैध संबंध की बात

धनतेरस की रात डॉक्टर सुनील मस्ताना की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वो अपनी पत्नी के साथ क्लिनिक में पूजा करने जा रहे थे. तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

जहानाबाद: जिले के चर्चित डॉक्टर सुनील मस्ताना की हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस कप्तान दीपक रंजन की नेतृत्व वाली टीम की ओर से जांच के बाद यह साफ हो गया है कि चिकित्सक सुनील मस्ताना की हत्या अवैध संबंधों की वजह से की गई थी. पुलिस ने हत्या में शामिल काको थाने के अमथुआ गांव से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले की पूरी जानकारी दी गई है.

धनतेरस की रात गोली मारकर कर दी गई थी हत्या

गौरतलब है कि धनतेरस की रात आयुर्वेदिक डॉक्टर सुनील मस्ताना की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वो अपनी पत्नी के साथ क्लिनिक में पूजा करने जा रहे थे. अपराधियों ने उस दिन हत्या के विरोध पर पत्नी मीरा देवी को भी गोली मारी थी. पैर में गोली लगने से वह जख्मी हो गई थी. उसके ठीक 12 दिन पहले उसी इलाके में बीएमपी के जवान विभूति शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. तब 12 दिनों के अंदर उस इलाके में हुई दो हत्याकांड से पूरे जिले में खलबली मच गई थी. जेडीयू के प्रतिनिधि मंडल ने तो इस हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर शहर के लचर कानून व्यवस्था की शिकायत की थी.

यह भी पढ़ें-  Bihar Politics: तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री पर बड़ा बयान- बिहार में चल रहा ‘गैंग्स ऑफ नीतीश कुमार’, कितनी बहनें विधवा होंगी?

क्या कहते हैं जहानाबाद के एसपी?

जहानाबाद के एसपी दीपक रंजन ने बताया कि सुनील मस्ताना का काको थाने के एक गांव की महिला से लंबे समय से अवैध संबंध था. इसकी भनक प्रेमिका के परिजनों को लग गई थी और वो लोग डॉक्टर को सबक सिखाने के चक्कर में लगे थे. जिस महिला से डॉक्टर का अवैध संबंध था उसके बेटे अजीत कुमार ने अपने दो साथी श्याम देव और नरेंद्र कुमार की मदद से सुनील मस्ताना को धनतेरस की रात गोली मारकर हत्या कर दी थी. एसपी दीपक रंजन ने बताया कि वैज्ञानिक तरीके से पड़ताल के बाद अपराधियों तक पहुंचने में मदद मिली. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार और मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है.

यह भी पढ़ें- Gaya News: गया में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, 2 घरों को डायनामाइट से उड़ाया, नक्सलियों ने बताया क्यों दी यह सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gaya News: 'तेजस्वी यादव जब हाफ पैंट पहनते थे मैं तब से...', संतोष सुमन ने बोला हमला
बिहार: 'तेजस्वी यादव जब हाफ पैंट पहनते थे मैं तब से...', संतोष सुमन ने बोला हमला
पटना में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, बापू टावर की उड़ी आधी दर्जन तांबे की प्लेट
पटना में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, बापू टावर की उड़ी आधी दर्जन तांबे की प्लेट
Bihar News: पदभार संभालते ही एक्शन में मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल, अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी
बिहार: पदभार संभालते ही एक्शन में मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल, अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी
निशांत कुमार के बचाव में आए गिरिराज सिंह, कहा- 'तेजस्वी क्या ही परिवारवाद के आरोप लगाएंगे'
निशांत कुमार के बचाव में आए गिरिराज सिंह, कहा- 'तेजस्वी क्या ही परिवारवाद के आरोप लगाएंगे'

वीडियोज

Crime News : शैतान पिता के जाल में मासूम बेटा | Sansani
Sandeep Chaudhary:बिखर रहा है INDIA गठबंधन! सबसे सटीक विश्लेषण! | Bengal | Vijay | Rahul Gandhi
राखी सावंत ने विजय-तृषा की डेटिंग रूमर्स पर दिया मजेदार रिएक्शन, बोलीं- “दोनों शादी कर लें, मैं मेहंदी में जरूर आऊंगी!”
Krishnavataram Part 1 Review: भव्य दृश्य, भावनाओं से भरपूर कहानी और दमदार अभिनय
Lukkhe Web Series Review: Udta Punjab की सस्ती Copy, Drugs और Hip-Hop वाला Drama

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की स्ट्राइक का एक साल: मलबे से फिर सिर उठा रहा जैश का हेडक्वार्टर, पाक सरकार ने लुटाए 4 करोड़
भारत की स्ट्राइक का एक साल: मलबे से फिर सिर उठा रहा जैश का हेडक्वार्टर, पाक सरकार ने लुटाए 4 करोड़
लखनऊ में BJP नेता पर हमला, बदमाशों ने गोलियों से भूना, अस्पताल में भर्ती
लखनऊ में BJP नेता पर हमला, बदमाशों ने गोलियों से भूना, अस्पताल में भर्ती
हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव RCB के खिलाफ प्लेइंग-11 का होंगे हिस्सा? MI ने दिया बड़ा अपडेट
हार्दिक और सूर्या RCB के खिलाफ प्लेइंग-11 का होंगे हिस्सा? MI ने दिया बड़ा अपडेट
Saturday Box Office Live: 'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 'धुरंधर 2' सहित सब पीछे, जानें सेटरडे का कलेक्शन
'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 'धुरंधर 2' सहित सब पीछे, जानें सेटरडे का कलेक्शन
‘भ्रष्टाचारियों को मुख्यमंत्री बनाने की परंपरा निभा रही BJP’, शुभेंदु अधिकारी को बंगाल का CM बनाने पर संजय राउत का भाजपा पर हमला
‘भ्रष्टाचारियों को CM बनाने की परंपरा निभा रही BJP’, शुभेंदु को लेकर संजय राउत का BJP पर हमला
PM मोदी का तेलंगाना-कर्नाटक दौरा, हैदराबाद में करेंगे 9 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन
PM मोदी का तेलंगाना-कर्नाटक दौरा, हैदराबाद में करेंगे 9 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन
बिना एक पैसा खर्च किए तैयार करें यह देसी खाद, दोगुनी रफ्तार से बढ़ेगी आपकी फसल
बिना एक पैसा खर्च किए तैयार करें यह देसी खाद, दोगुनी रफ्तार से बढ़ेगी आपकी फसल
महीने के ढाई लाख रुपये कमा रहा छोले कुलचे वाला, कमाई देख यूजर्स बोले, नौकरी छोड़ो, कुल्चे बेचो- वीडियो वायरल
महीने के ढाई लाख रुपये कमा रहा छोले कुलचे वाला, कमाई देख यूजर्स बोले, नौकरी छोड़ो, कुल्चे बेचो
Embed widget