एक्सप्लोरर

बिहार: RSS प्रमुख मोहन भागवत के दौरे से पहले चढ़ा सूबे का सियासी पारा, शुरू हुआ बयानबाजी का दौर

कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि बिहार में आरएसएस अपने हिडेन एजेंडे पर काम तेज करने वाली है. संघ प्रमुख का दौरा उसी कड़ी का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को राजनीतिक रूप से हाशिए पर करने की कोशिश है. नीतीश कुमार का दायित्व है उनके दौरे पर नज़र रखें.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं, जिसको लेकर तैयारियां चल रही हैं. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पटना में पांच और छह दिसंबर को आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की क्षेत्र स्तर की आयोजित होने वाली बैठक में शामिल होंगे.

बिहार में नीतीश कुमार की नई सरकार के कामकाज संभालते ही आरएसएस प्रमुख के आगमन को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. सुशील मोदी की जगह डिप्टी सीएम बने तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी संघ बैकग्राउंड से ही आते हैं. ऐसे में मोहन भागवत के पटना आने पर बीजेपी के कई नेता और मंत्री उनसे मुलाकात करेंगे.

बताते चलें कि आरएसएस के कार्यों की समीक्षा और आगे के कार्यों की योजना बनाने के लिए कार्यकारी मंडल की नियमित बैठक दीपावली के समीप रहती है. इसमें प्रांत, संघचालक, कार्यवाह, प्रचारक और कई लोग भाग लेते हैं. इस वर्ष यह बैठक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होनी थी, लेकिन कोरोना के कारण इस बैठक को स्थगित करना पड़ा. बैठक को लेकर संघ की तैयारी जोरों पर है.

कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए बैठक की तैयारी की जा रही है. इस बैठक में क्षेत्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारी भी शामिल होंगे. कोरोना काल में भीड़ अधिक न हो, इसे देखते हुए देश के 11 क्षेत्रीय केंद्रों में यह बैठक करने का निर्णय लिया गया. इस बैठक में बिहार और झारखंड में संगठन के विस्तार, नियमित लगने वाली शाखाओं की संख्या बढ़ाने और प्रचारकों की भूमिका पर भी मंथन किया जाएगा.

इधर, मोहन भागवत के आगमन को लेकर सियासत गरमा गई है. मोहन भागवत के बिहार आने से पहले ही कांग्रेस ने उनकी यात्रा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पार्टी के वरीय नेता और एमएलसी प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि बिहार में आरएसएस अपने हिडेन एजेंडे पर काम तेज करने वाली है. संघ प्रमुख का दौरा उसी कड़ी का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को राजनीतिक रूप से हाशिए पर करने की कोशिश है. नीतीश कुमार का दायित्व है उनके दौरे पर नज़र रखें. बीजेपी का बिहार, बंगाल टार्गेट में है.

आरजेडी नेता श्याम रज़क ने कहा कि अब तो नागपुरी अजेंडे को लागु करना है, इसलिए मोहन भागवत का आना आश्चर्यजनक नहीं है. मेरा मानना है कि एक अणे मार्ग में ही उस कार्यकारिणी की बैठक बुला लें और मोहन भागवत जी का वहीं सम्मान करें. श्याम रजक ने कहा कि बिहार की जनता मनुवाद के ख़िलाफ़ है. वो बिहार को भी क्या यूपी और जम्मू-कश्मीर की तरह करना चाहते हैं? हमलोगों की जान चली जाए लेकिन उनके एजेंडे को बिहार में लागू नहीं होने देंगे.

इधर, संघ प्रमुख पर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोप पर पलटवार करते हुए JDU MLC ग़ुलाम रसूल बलियाबी ने कहा कि कांग्रेस से पूछ कर कोई कहीं जाएगा. ये देश सभी का है, कोई कहीं भी जा सकता है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार विकास के काम पर लगे हुए हैं, इसके पहले संघ प्रमुख कांग्रेस के शासन में भी आए हैं. कांग्रेस नीतीश कुमार की छवि को ख़राब करने की कोशिश कर रही है. कांग्रेस किसी के ठेकेदार है क्या? कांग्रेस भ्रम फैलाने का असफल प्रयास कर रहा है.

साथ कि BJP विधायक नितिन नवीन ने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर संघ प्रमुख के दौरे को लेकर कोई बयानबाज़ी की या अड़ंगा लगाया तो सदाक़त आश्रम में काम करना मुश्किल कर देंगे. संघ प्रमुख कहीं भी जा सकते है. देश में कांग्रेस का भी कुछ राज्यों में शासन में है. अगर हिम्मत है तो वहां भी कांग्रेस आरएसएस प्रमुख को रोक कर दिखाए.

यह भी पढ़ें- 

शहाबुद्दीन को तीन दिन की हिरासती पैरोल मिली, सिर्फ इन लोगों से मिलने की इजाजत बिहार: सड़क मार्ग से पटना से आरा जाने वाले ध्यान दें, इन कारणों से शनिवार से पांच दिनों के लिए बंद रहेगा कोईलवर पुल
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget