एक्सप्लोरर

Olympics: भारत में होंगे ओलंपिक्स! लाल किले से PM मोदी ने कर दिया एलान; जल्द सपना होगा साकार

India host 2036 Olympics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त के मौके पर एक सपना सभी देशवासियों के समक्ष रखा है. यह सपना है ओलंपिक खेलों की मेजबानी करना.

PM Modi Dream India host 2036 Olympics: 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सपना जाहिर किया है. लाल किले पर स्पीच के दौरान 2036 ओलंपिक्स की मेजबानी भारत करे, इसे उन्होंने अपना सपना बताया है. उन्होंने कहा कि भारत अब बहुत बड़े स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की मेजबानी करने के लिए तैयार हो चुका है.

पीएम मोदी ने कहा, "जी20 समिट की मेजबानी करके भारत ने दिखा दिया है कि हमारा देश बड़े स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की मेजबानी कर सकता है. आज युवा हमारे साथ है जिसने ओलंपिक्स में तिरंगे को ऊंचा लहराया है. 140 करोड़ भारतवासियों की ओर से मैं सभी एथलीट और खिलाड़ियों को बधाई देता हूं. कुछ दिनों बाद भारतीय दल पैरालंपिक्स में भाग लेने पेरिस रवाना होगा, जिसके लिए उन्हें मेरी तरफ से शुभकामनाएं."

2036 ओलंपिक्स: भारत का एक सपना

पीएम मोदी ने बताया कि 2036 ओलंपिक्स की मेजबानी करना भारत का एक सपना है और सरकार इस ओर प्रयासरत है. इसी महीने खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी लोकसभा में यही कहा था कि भारत ओलंपिक्स की मेजबानी पाने का प्रयास कर रहा है. बता दें कि ओलंपिक खेलों की मेजबानी किसे मिलेगी, यह अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) तय करती है. 2028 ओलंपिक्स की मेजबानी अमेरिकी शहर लॉस एंजेलिस को सौंपी जा चुकी है. वहीं 2032 के ओलंपिक खेल ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में आयोजित होंगे.

भारत को पैरालंपिक्स में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

याद दिला दें कि 2020 के पैरालंपिक खेलों मेन भारत ने कुल 19 मेडल जीते थे. भारतीय एथलीटों ने 5 गोल्ड, 8 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया था. इस बार भारतीय दल में कुल 84 एथलीट शामिल होंगे, जो 12 खेलों में भाग लेंगे. 2020 पैरालंपिक्स में भारत एथलेटिक्स में सबसे सफल रहा था, जिसमें कुल 8 मेडल आए थे. वहीं शूटिंग और बैडमिंटन में क्रमशः 5 और 4 मेडल आए थे.

यह भी पढ़ें:

Vinesh Phogat: विनेश फोगाट के लिए दुखी है पूरा देश, अब बहुत बड़ी बात बोल गए बॉक्सर विजेंदर सिंह

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget