एक्सप्लोरर

Paris Olympics 2024: 12 साल का सूखा खत्म करने उतरेगी भारतीय शूटिंग टीम, आज मिल सकता है पेरिस ओलंपिक का पहला मेडल

Olympics 2024 Shooting: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय शूटिंग टीम पूरी ताकत के साथ शूटिंग रेंज में उतरेगी. इस बार 21 सदस्यीय शूटिंग टीम है. शूटिंग में सभी इवेंट में 16 पदकों के लिए जंग होने वाली है.

Paris Olympics 2024 India Shooting Team: पेरिस ओलंपिक 2024 में आज यानी 27 जुलाई से खेलों की शुरुआत होने जा रही है. आज से 16 दिनों के दौरान भारत के 112 एथलीट 16 खेलों में 69 पदक स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे. इसमें 21 सदस्यीय शूटिंग टीम है. जो 27 जुलाई को अपना पहला पदक हासिल करने के लिए शूटिंग रेंज में उतरेगी. इसके साथ ही भारतीय शूटिंग टीम ओलंपिक में 12 साल के पदक के सूखे को खत्म करने की भी कोशिश करेगी. टीम की संरचना और कठोर चयन प्रक्रिया पिछले ओलंपिक की कमियों को दूर करने के प्रयासों को दर्शाती है.

भारतीय शूटिंग टीम ने बनाया है वर्ल्ड रिकॉर्ड
इस बार भारत की ओर से एक मजबूत शूटिंग टीम ओलंपिक में गई है. ऐसा इसलिए क्योंकि शूटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर भारत के नाम है. 20 फरवरी 2023 को भारतीय शूटिंग टीम ने काहिरा में 635.8 स्कोर करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. जो आज भी भारतीय शूटिंग टीम के नाम है. आपको बता दें कि ओलंपिक क्वालीफिकेशन रिकॉर्ड चीनी शूटिंग टीम के नाम है. 27 जुलाई 2021 को चीनी शूटिंग टीम ने टोक्यो में 633.2 स्कोर किया था.

भारतीय शूटरों का सफर और चुनौतियां
2008 ओलंपिक में अभिनव बिंद्रा द्वारा भारत को पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाने के बाद से भारतीय निशानेबाजी की गुणवत्ता काफी अच्छी हुई है. हालांकि, भारतीय निशानेबाजों ने 2016 और 2021 ओलंपिक में कोई पदक नहीं जीता, लेकिन पेरिस में स्थिति अलग हो सकती है.

पेरिस ओलंपिक में भारत के प्रमुख दावेदार
भारत के पास निशानेबाजों की एक प्रतिभाशाली टीम है, जिसने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. मनु भाकर, सिफत कौर समरा और सरबजोत सिंह जैसे निशानेबाजों से पदक जीतने की उम्मीद है. हालांकि, इस सफलता को ओलंपिक में बदलना एक चुनौती होगी. ओलंपिक के भारी दबाव को झेलने की टीम की क्षमता महत्वपूर्ण होगी.

पेरिस ओलंपिक के लिए भारत की शूटिंग टीम

  • राइफल
    पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल: संदीप सिंह, अर्जुन बाबूटा.
    महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल: एलावेनिल वलारिवन, रमिता जिंदल.
    महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन: सिफत कौर समरा, अंजुम मौदगिल.
    पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन: ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर, स्वप्निल कुसाले.
    10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम: संदीप सिंह/एलावेनिल वलारिवन, अर्जुन बाबूटा/रमिता जिंदल.
  • पिस्टल
    पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल: सरबजोत सिंह, अर्जुन चीमा.
    महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल: मनु भाकर, रिदम सांगवान.
    पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल: अनीश भानवाला, विजयवीर सिद्धू.
    महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल: मनु भाकर, ईशा सिंह.
    10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम: सरबजोत सिंह/मनु भाकर, अर्जुन सिंह चीमा/रिदम सांगवान.
  • शॉटगन
    पुरुष ट्रैप: पृथ्वीराज टोंडिमान महिला ट्रैप: राजेश्वरी कुमारी, श्रेयसी सिंह
    पुरुष स्कीट: अनंतजीत सिंह नरुका महिला
    स्कीट: माहेश्वरी चौहान, रायज़ा ढिल्लों स्कीट मिश्रित
    टीम: अनंतजीत सिंह नरुका/माहेश्वरी चौहान

यह भी पढ़ें:
Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत का शेड्यूल... कल पहला मैच, नोट कर लीजिए सभी इवेंट्स की तारीख और समय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget