एक्सप्लोरर

Paris Olympics 2024: अविनाश साबले ने रचा इतिहास, 3000 मीटर स्टीपलचेज के फाइनल में कदम रखने वाले बने पहले भारतीय

Avinash Sable: अविनाश साबले ने इतिहास रचते हुए पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज के फाइनल में जगह बना ली. वह इवेंट के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बने.

Avinash Sable 3000 Meter Steeplechase Final: पेरिस में चल रहे ओलंपिक 2024 में अब तक भारतीय एथलीट्स की तरफ से कई ऐतिहासिक कारनामे देखने को मिल चुके हैं. अब पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज में भी एक ऐतिहासिक कारनामा देखने को मिला. भारत के अविनाश साबले ने इवेंट के फाइनल में जगह बना ली है. अविनाश ओलंपिक के 3000 मीटर पुरुष स्टीपलचेज के फाइनल में जगह हासिल करने वाले पहले भारतीय बन गए. अविनाश ने पांचवें नंबर पर रहकर क्वालीफाई किया. 

साबले ने दूसरी हीट में 8 मिनट और 15.43 सेकेंड का टाइम लिया और खुद को नंबर 5 पर काबिज़ किया. इस हीट में मोरोक्को के मोहम्मद तिंडौफत ने 8 मिनट और 10.62 सेकेंड में अपना बेस्ट प्रदर्शन करते हुए नंबर वन की जगह हासिल की. इवेंट में कुल तीन हीट हुईं और तीनों ही हीट में टॉप-5 पर आने वाले एथलीट्स ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया. इस तरह तीनों हीट से कुल 15 एथलीट्स ने क्वालीफाई किया. 

इस तरह रहा साबले का प्रदर्शन

अविनाश साबले ने रेस की शुरुआत तो काफी अच्छी तरह से की थी. पहले 1000 मीटर तक वह टॉप पर रहे. हालांकि फिर 2000 मीटर पूरा करने के बाद वह तीसरे स्थान पर आ गए है. साबले ने 2000 मीटर 5 मिनट और 28.7 सेकेंड पूरा किया. इसके बाद रेस पूरी करने तक वह पांचवें स्थान पर खिसक गए. इस तरह उन्होंने पांचवें नंबर पर रहते हुए फाइनल में जगह हासिल किया. 

अपना बेस्ट नहीं हासिल कर सके

8 मिनट और 15.43 सेकेंड अविनाश साबले का बेस्ट नहीं है. उन्होंने पिछले ही महीने हुई पेरिस डायमंड लीग में 8 मिनट और 09.91 सेकेंड में रेस खत्म की थी, जो उनका बेस्ट भी बन गया था. ओलंपिक में फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए वह अपने बेस्ट स्कोर तक नहीं पहुंच सके. 

अब तक भारत के खाते में आ चुके हैं तीन मेडल

गौरतलब है कि भारत के खाते में अब तक तीन मेडल आ चुके हैं. भारत को तीनों ही मेडल शूटिंग में मिले हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि चौथा मेडल भारत को किस खेल में मिलता है. 

 

ये भी पढ़ें...

Paris Olympics 2024 Day 11: नीरज चोपड़ा और विनेश फोगाट का दिखेगा एक्शन, हॉकी टीम खेलेगी सेमीफाइनल, जानें पूरा शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर अभिजीत दीपके ने PM मोदी से पूछा
'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर दीपके ने PM मोदी से पूछा
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर अभिजीत दीपके ने PM मोदी से पूछा
'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर दीपके ने PM मोदी से पूछा
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
Causes of Poop Color Change: अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
Embed widget