एक्सप्लोरर

Arshad Nadeem Gold: 'वो भी हमारा बेटा...' गोल्ड मेडल जीतने वाले अरशद नदीम पर नीरज चोपड़ा की मां का रिएक्शन

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 की जैवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच राइवलरी देखने को मिली. जिसमें अरशद नदीम ने गोल्ड और नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता.

Neeraj Chopra Mother Statement on Arshad Nadeem: पेरिस ओलंपिक 2024 का 13वां दिन बेहद शानदार रहा. इस दिन भारतीय एथलीट दो मेडल जीतने में सफल रहे. इनमें से एक भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा भी हैं. बीती रात 11:45 बजे शुरू हुए जैवलिन थ्रो के फाइनल इवेंट में नीरज चोपड़ा सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे, जबकि पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम गोल्ड जीतने में सफल रहे. इस जीत पर एक बयान खूब वायरल हो रहा है. वो बयान नीरज चोपड़ा की मां का है.

नीरज चोपड़ा की मां ने अरशद नदीम को बताया अपना बेटा
नीरज चोपड़ा के सिल्वर मेडल जीतने के बाद उनकी मां सरोज देवी का बयान सोशल मीडिया पर खूब वयारल हो रहा है. नीरज की मां, सरोज देवी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "हम रजत पदक से खुश हैं. जो स्वर्ण पदक जीतने वाला था (अरशद नदीम), वह भी हमारा बेटा है." यह बयान खेल की दुनिया में एथलीटों के प्रति सम्मान और भाईचारे की भावना को दर्शाता है.

अरशद नदीम ने टोड़ा ओलंपिक रिकॉर्ड
पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 की जैवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल मुकाबले में ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 92.97 मीटर का जबरदस्त थ्रो किया. जिसके साथ ही उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. इस थ्रो ने भाला फेंक के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. बीजिंग ओलंपिक 2008 में नॉर्वे के एथलीट थोरकिल्डसेन एंड्रियास ने 90.57 मीटर की दूरी तक भाला फेंका था. जिसे अब अरशद नदीम ने तोड़कर अपने नाम कर लिया है.

नीरज चोपड़ा ने किया अपने सीजन का दूसरा सर्वश्रेष्ठ थ्रो
पेरिस ओलंपिक 2024 की जैवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल मुकाबले में नीरज चोपड़ा दूसरे नंबर पर रहे. उन्होंने पांच में से चार प्रयासों में फाउल किया. अपने दूसरे प्रयास में नीरज ने भाला 89.45 मीटर दूर फेंका. जिससे उन्हें सिल्वर मेडल मिला. यह थ्रो उनका इस सीजन का दूसरा सर्वश्रेष्ठ थ्रो था.

यह भी पढ़ें:
Paris Olympics 2024: देश की झोली में आया एक और पदक! पहले सोना अब चांदी, नीरज मतलब मेडल की गारंटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget