एक्सप्लोरर

India Enters Finals: डिस्कस थ्रो में कमलप्रीत कौर ने रचा इतिहास, फाइनल में बनाई जगह

India Enters Finals: क्वालिफिकेशन राउंड के तीसरे प्रयास में कमलप्रीत कौर 64 मीटर का स्कोर कर इस इवेंट में मेडल की तगड़ी दावेदार बन गई हैं. वहीं भारत की सीमा पूनिया फाइनल में जगह बनाने से चूक गई हैं.

India Enters Finals: टोक्यो ओलंपिक के डिस्कस थ्रो इवेंट में भारत की कमलप्रीत कौर ने इतिहास रचते हुए फाइनल में जगह बना ली है. ग्रुप बी के क्वालिफिकेशन राउंड में अपने तीसरे प्रयास में कमलप्रीत कौर 64 मीटर का स्कोर कर अब इस इवेंट में मेडल की तगड़ी दावेदार बन गई हैं. डिस्कस थ्रो में कमलप्रीत कौर का बेस्ट प्रदर्शन 66.59 मीटर है जो उन्होंने पटियाला में जून में आयोजित इंडियन ग्रांड प्रिक्स में बनाया था. अब अगर वो फाइनल में अपने इस बेस्ट प्रदर्शन को दोहराने में सफल होती हैं तो उनका मेडल जीतना पक्का है.

वहीं इसी इवेंट में शामिल भारत की सीमा पूनिया की चुनौती समाप्त हो गई है. सीमा पूनिया फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई. ग्रुप ए के क्वालीफिकेशन राउंड में सीमा पूनिया 16वें पायदान पर रहीं और उनका टोक्यो ओलंपिक में सफर समाप्त हो गया. 

ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रही कमलप्रीत कौर

ग्रुप बी में कमलप्रीत कौर दूसरे स्थान पर रहीं. उन्होंने अपने पहले प्रयास में 60.25 मीटर का स्कोर हासिल किया. इसके बाद अपने दूसरे प्रयास में उन्होंने 63.97 मीटर का स्कोर हासिल किया. हालांकि अपने तीसरे प्रयास में शानदार प्रदर्शन करते हुए कमलप्रीत कौर ने 64 मीटर स्कोर किया और ग्रूप बी में दूसरा स्थान प्राप्त किया. 

कमलप्रीत कौर अब 2 अगस्त को होने वाले डिस्कस थ्रो के फाइनल में मेडल जितने के लिए उतरेंगी. अगर वो इसमें कामयाब हो जाती हैं तो ओलंपिक में एथलेटिक्स में मेडल लाने वाली वह पहली भारतीय महिला बन जाएंगी.

जानिए कौन हैं कमलप्रीत कौर

कमलप्रीत कौर पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले से आती हैं. पटियाला में 24वें फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कमलप्रीत कौर ने 65.06 मीटर तक चक्का फेंककर टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया था. 

यह भी पढ़ें  

Tokyo Olympics 2020: तीरंदाजी में भारत की चुनौती खत्म, अतनु दास ने गंवाया प्री-क्वार्टर फाइनल का मुकाबला

UP Board 10th-12th Result 2021: UP बोर्ड के 10वीं-12वीं क्लास का परिणाम आज 3.30 बजे, ऐसे करें चेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget