एक्सप्लोरर

गोल्ड से दो जीत दूर बजरंग पूनिया, सेमीफाइनल में होगा पूर्व वर्ल्ड चैंपियन से मुकाबला

भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंच गए है. अगर बजरंग सेमीफाइनल का मुकाबला जीत जाते हैं तो देश के लिए एक और पदक पक्का हो जाएगा.

टोक्यो में भारत की ओर से गोल्ड मेडल के प्रबल दावेदार स्टार रेसलर बजरंग पूनिया ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं. 65 किलोग्राम वेट कैटेगरी में अपने अभियान की शुरूआत करने वाले बजरंग पूनिया ने प्री-क्वार्टर के कड़े मुकाबले में किर्गीस्तान के एर्नारजर अकमातलिवे को हराया. मैच खत्म होने पर दोनों का स्कोर 3-3 था, इसके बाद मैच का निर्णय किसने एक साथ ज्यादा पॉइंट हासिल किए उसपर निकला. जिसमें बजरंग विजयी हुए. बजरंग ने एक साथ 2 पॉइंट हासिल किए थे.

क्वार्टर फाइनल में की धमाकेदार वापसी

प्री-क्वार्टर में कड़े मुकाबले के बाद बजरंग पूनिया ने क्वार्टर फाइनल में धमाकेदार वापसी की. शुरूआत में 1-0 से ईरानी पहलवान मोरतेजा से पिछड़ने के बाद बाउट के आखिरी मिनट में 2 पॉइंट हासिल कए.  फिर उन्होंने ईरानी पहलवान को संभलने का मौका नहीं दिया और उन्हें चित करते हुए विक्ट्री बाय फॉल के नियम से जीत दर्ज की.

सेमीफाइनल में होगा तीन बार के वर्ल्ड चैंपियन से मुकाबला

क्वार्टर फाइनल में धमाकेदार वापसी कर जीत दर्ज करने वाले भारत के स्टार रेसलर बजरंग पूनिया सेमीफाइनल में तीन बार के वर्ल्ड चैंपियन अजरबैजान के हाजी अलीयेव से भिड़ेंगे. अलीयेव रियो 2016 ओलंपिक में कांस्य पदक भी जीत चुके हैं. वह 61 किलोग्राम वर्ग में तीन बार के विश्व चैंपियन हैं. बजरंग पूनिया और अलीयेव का सेमीफाइनल मुकाबला आज दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा. पूरे देश को बजरंग से ओलंपिक में गोल्ड मेडल की उम्मीद है.

गोल्ड से सिर्फ दो जीत दूर बजरंग

भारत के स्टार रेसलर बजरंग पूनिया अपने सबसे बड़े सपने ओलंपिक गोल्ड मेडल से सिर्फ दो जीत की दूरी पर हैं. बजरंग अगर गोल्ड मेडल जीत जाते हैं तो वह कुश्ती में ऐसा करने वाले पहले पहलवान बन जाएंगे. आज दोपहर बजरंग सेमीफाइनल के मुकाबले के लिए उतरेंगे. बजरंग अगर सेमीफाइनल मुकाबले में जीत जाते है तो देश के लिए एक और पदक पक्का हो जाएगा. फिलहाल पूरा देश यही दुआ कर रहा है कि बजरंग टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल लेकर वतन वापसी करें.

यह भी पढ़ें:

कैसा रहा ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम का सफर, क्यों पूरे देश को है पेरिस ओलंपिक में पदक की उम्मीद?

Tokyo Olympics 2020: सेमीफाइनल में बजरंग पुनिया, जानिए- हरियाणा के झज्जर में रहने वाले इस पहलवान की उपलब्धियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget