एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi: आज रात के पहले मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स से हार का बदला लेने उतरेगी पटना पायरेट्स

Pro Kabaddi League 2021-22: जयपुर पिंक पैंथर्स ने इस सीजन 13 मैच खेले हैं और 5 मुकाबलों में जीत हासिल की है, तो 6 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है.

Pro Kabaddi league Season 8, Patna Pirates vs Jaipur Pink Panthers: रविवार को बेंगलुरु के शेरेटॉन ग्रांड व्हाइटफील्ड में खेले जाने वाले प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) सीजन 8 के 82वें मुकाबले में पटना पायरेट्स (Patna Pirates) का सामना जयपुर पिंक पैंथर्स (Jaipur Pink Panthers) से होगा. पटना पायरेट्स शानदार फॉर्म में है और 12 मुकाबलों में 8 जीते हैं, तो सिर्फ तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. टीम लगातार टॉप 6 में बनी हुई है और प्लेऑफ्स की प्रबल दावेदार मानी जा रही है.

दूसरी ओर जयपुर पिंक पैंथर्स का इस सीजन मिला-जुला प्रदर्शन रहा है. पैंथर्स ने इस सीजन 13 मैच खेले हैं और 5 मुकाबलों में जीत हासिल की है, तो 6 मैचों में उन्हें हार का भी सामना करना पड़ा है. पिछले पांच में से जयपुर को सिर्फ एक जीत मिली है और पटना के खिलाफ पैंथर्स जीत हासिल कर टॉप 6 में पहुंचने के इरादे से मैट पर उतरेगी.ये मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जिसका सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

पटना की डिफेंस को तोड़ ढूंढने उतरेगी पैंथर्स

अपने पिछले मुकाबले में तमिल थलाइवाज की डिफेंस को ध्वस्त करने वाली पायरेट्स ने रेडिंग में भी कमाल का प्रदर्शन किया था और एकतरफा मुकाबले में जीत हासिल की थी. इस मैच में साजिन चंद्रशेखर (Sajin Chandrashekhar) को छोड़कर तीनों डिफेंडर्स ने अपना हाई-5 पूरा किया था, तो सचिन तंवर (Sachin Tanwar), प्रशांत राय (Prshanth Rai) और मोनू गोयत (Monu Goyat) ने रेड में शानदार प्रदर्शन किया था. कुल मिलाकर पटना ने ऐसा प्रदर्शन किया था, जैसा हर कोई टीम प्रदर्शन करने का सपना देखती है. सुनील नरवाल (Sunil Narwal), नीरज कुमार (Neeraj Kumar) और मोहम्मद्रेजा (Mohammadreza) की डिफेंस को तोड़ किसी रेडर के पास नहीं है.

पैंथर्स के लिए सबसे बड़ी चुनौती इन तीनों डिफेंडर्स से पार पाना होगा, अर्जुन देशवाल (Arjun Deshwal) शानदार फॉर्म में है लेकिन मजबूत डिफेंस के सामने वो भी घुटने टेक दे रहे हैं. दीपक निवास हुड्डा (Deepak Niwas Hooda) की कमी अमित नागर (Amit Nagar) पूरी नहीं कर पाए हैं. डिफेंस में संदीप धुल (Sandeep Dhull), साहुल कुमार (Sahul Kumar) और विशाल (Vishal) लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन दिग्गज रेडर्स के सामने इनकी भी पकड़ ढीली पड़ जाती है.

क्या कहते हैं आंकड़े

प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में पटना पायरेट्स और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच 14 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पटना ने 9 बार जीत हासिल की है, तो पैंथर्स सिर्फ 5 बार पायरेट्स को हराने में कामयाब रही है. दोनों टीमों के बीच पिछले दो मुकाबलों में जयपुर ने जीत हासिल की है. इस सीजन की पहली भिड़ंत में जयपुर ने बाज़ी मारी थी.

Pro Kabaddi League: सीजन 8 में बंगाल वॉरियर्स के अब तक के प्रदर्शन पर एक नज़र

Pro Kabaddi League: सीजन 8 में बेंगलुरु बुल्स के अब तक के प्रदर्शन पर एक नज़र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोना न खरीदें: पीएम मोदी के बचाव में इंदिरा के फर्जी न्यूज क्लिप को शेयर कर रहे बीजेपी सांसद-नेता, विपक्ष ने आड़े हाथों लिया
सोना न खरीदें: पीएम मोदी के बचाव में इंदिरा के फर्जी न्यूज क्लिप को शेयर कर रहे बीजेपी सांसद-नेता
सोने की खरीद कैसे होगी कम? किसान नेता राकेश टिकैत ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया ये आइडिया
सोने की खरीद कैसे होगी कम? राकेश टिकैत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया ये आइडिया
'युवाओं के भविष्य के साथ अपराध...', NEET पेपर लीक को लेकर गुस्से में राहुल गांधी, पीएम मोदी से कहा ये
'युवाओं के भविष्य के साथ अपराध...', NEET पेपर लीक को लेकर गुस्से में राहुल गांधी, पीएम मोदी से कहा ये
BAN vs PAK: बांग्लादेश से बुरी तरह हारा पाकिस्तान, लगातार तीसरी हार से करवा ली फजीहत, साढ़े 6 फुट के गेंदबाज ने मचाई तबाही
बांग्लादेश से बुरी तरह हारा पाकिस्तान, लगातार तीसरी हार से करवा ली फजीहत, साढ़े 6 फुट के गेंदबाज ने मचाई तबाही

वीडियोज

Amisha Patel का Late Night पोस्ट बना Bollywood का सबसे बड़ा DISCUSSION TOPIC!
PM Modi Gold Appeal: सोना न खरीदने से डॉलर में आएगी गिरावट? | Middle East Crisis
Big Breaking: America के रुख से पाकिस्तान में मची हलचल | US Iran War | Pakistan | Middle East
MG Cyberster and BMW M440i | India’s Best Convertibles? | #mg #mgcyberster #bmw #autolive
Vijay के शपथ समारोह में Trisha Krishnan बनीं सुर्खियों की वजह | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोना न खरीदें: पीएम मोदी के बचाव में इंदिरा के फर्जी न्यूज क्लिप को शेयर कर रहे बीजेपी सांसद-नेता, विपक्ष ने आड़े हाथों लिया
सोना न खरीदें: पीएम मोदी के बचाव में इंदिरा के फर्जी न्यूज क्लिप को शेयर कर रहे बीजेपी सांसद-नेता
सोने की खरीद कैसे होगी कम? किसान नेता राकेश टिकैत ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया ये आइडिया
सोने की खरीद कैसे होगी कम? राकेश टिकैत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया ये आइडिया
'युवाओं के भविष्य के साथ अपराध...', NEET पेपर लीक को लेकर गुस्से में राहुल गांधी, पीएम मोदी से कहा ये
'युवाओं के भविष्य के साथ अपराध...', NEET पेपर लीक को लेकर गुस्से में राहुल गांधी, पीएम मोदी से कहा ये
BAN vs PAK: बांग्लादेश से बुरी तरह हारा पाकिस्तान, लगातार तीसरी हार से करवा ली फजीहत, साढ़े 6 फुट के गेंदबाज ने मचाई तबाही
बांग्लादेश से बुरी तरह हारा पाकिस्तान, लगातार तीसरी हार से करवा ली फजीहत, साढ़े 6 फुट के गेंदबाज ने मचाई तबाही
Project Hail Mary OTT Release: भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ, जानें- कब और कहां देखें?
भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ
फ्लोर टेस्ट में विजय पास होंगे या फेल? HC ने TVK विधायक को विधानसभा जाने से रोका, SC पहुंचा मामला
फ्लोर टेस्ट में विजय पास होंगे या फेल? HC ने TVK विधायक को विधानसभा जाने से रोका, SC पहुंचा मामला
ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ के बाद अमेरिका का बड़ा एक्शन, ईरान की मदद के आरोप में चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध
ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ के बाद अमेरिका का बड़ा एक्शन, ईरान की मदद के आरोप में चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध
जिन ज्योतिषाचार्य ने की थी विजय के CM बनने की भविष्यवाणी, उन्हें अब सरकार में मिला बहुत बड़ा पद
जिन ज्योतिषाचार्य ने की थी विजय के CM बनने की भविष्यवाणी, उन्हें अब सरकार में मिला बहुत बड़ा पद
Embed widget