एक्सप्लोरर

प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में पहली बार फाइनल में पहुंचने के इरादे से मैट पर उतरेगी यूपी योद्धा, पटना से लेगी पंगा

पटना पायरेट्स और यूपी योद्धा के बीच अभी तक 10 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पायरेट्स को 5 मुकाबलों में जीत मिली है, तो चार बार योद्धाओं ने जीत का स्वाद चखा है.

बुधवार को बेंगलुरु के शेरेटॉन ग्रांड व्हाइटफील्ड में प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) सीजन 8 के पहले सेमीफाइनल में पटना पायरेट्स (Patna Pirates) और यूपी योद्धा (UP Yoddha) आमने सामने होंगी. पटना पायरेट्स ने जहां अंक तालिका में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल (Semifinal) के लिए क्वालीफाई किया था, तो वहीं यूपी योद्धा अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रही थी और उसे यहां तक पहुंचने के लिए पहले प्लेऑफ्स में पुनेरी पलटन को मात देनी पड़ी. दोनों टीमों के प्रदर्शन में काफी अंतर रहा है, जहां पायरेट्स इस सीजन एक दम चैंपियन की तरह खेली है, तो यूपी के योद्धाओं से दूसरे सीजन में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी, तो हारने वाली टीम का सफर समाप्त हो जाएगा. ये मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जिसका सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स और हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

पटना की डिफेंस के सामने परदीप की चुनौती

इस मुकाबले में सबकी नजर परदीप नरवाल (Pardeep Narwal) पर रहेंगी, पिछले कुछ मुकाबलों में परदीप नरवाल ने अपना पुराना अंदाज दिखाया है और टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. वो अभी तक 150 से अधिक रेड प्वाइंट्स कर चुके हैं, तो 9 सुपर 10 भी पूरा किया है. परदीप इस सीजन सबसे अधिक सुपर रेड लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं. उनके साथी सुरेंदर गिल (Surender Gill) का फॉर्म भले ही साथ न दे रहा हो, लेकिन इस खिलाड़ी ने टीम को कई मैच जिताए हैं और सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले से पहले वो अपनी फॉर्म हासिल करना चाहेंगे. डिफेंस में कप्तान नीतेश कुमार (NItesh Kumar) के साथ सुमित सांगवान (Sumit Sangwan) शानदार फॉर्म में हैं और पटना के रेडर्स पर कहर बनकर टूटना चाहेंगे.

पायेरेट्स के रेडर्स की फॉर्म बढ़ाएंगी योद्धाओं की चिंता

दूसरी ओर पटना के डिफेंडर्स पहले से ही विरोधी रेडर्स पर कहर बनकर टूट रहे हैं, अभी तक 22 मुकाबलों में 81 टैकल प्वाइंट्स के साथ 9 हाई-5 लगाने वाले मोहम्मद्रेजा (Mohammadreza) से योद्धा सावधान रहना चाहेंगे. ये ईरानी खिलाड़ी अकेले मैच का रुख बदल सकता है. साथ में नीरज कुमार और शुभम शिंदे (Shubham Shinde) योद्धाओं के लिए खतरा बन सकते हैं. रेडिंग विभाग में पटना जैसी मजबूत टीम कोई नहीं है. प्रशांत राय (Prashanth Rai), मोनू गोयत (Monu Goyat), सचिन तंवर (Sachin Tanwar) और गुमान सिंह (Guman Singh) शानदार फॉर्म में है. तीनों ने टीम के किसी एक पर निर्भर नहीं रहने दिया है. कप्तान किस कंबिनेशन के साथ मैदान पर उतरेंहे ये किसी को पता नहीं है, जो कि योद्धाओं की चिंता बढ़ा सकता है.  

क्या कहते हैं आंकड़े

प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में पटना पायरेट्स और यूपी योद्धा के बीच अभी तक 10 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पायरेट्स को 5 मुकाबलों में जीत मिली है, तो चार बार योद्धाओं ने जीत का स्वाद चखा है. दोनों के बीच एक मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ है, तो इस सीजन खेले गए दो मुकाबलों में दोनों टीमों को एक एक जीत मिली है.

प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 की ये हैं सबसे बेहतरीन डिफेंडर्स की जोड़ियां, जिन्होंने विरोधी रेडर्स को चटाई है धूल

प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 की ये हैं सबसे बेहतरीन रेडर्स की जोड़ियां, जिन्होंने विरोधियों को चटाई धूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत की स्ट्राइक का एक साल: मलबे से फिर सिर उठा रहा जैश का हेडक्वार्टर, पाक सरकार ने लुटाए 4 करोड़
भारत की स्ट्राइक का एक साल: मलबे से फिर सिर उठा रहा जैश का हेडक्वार्टर, पाक सरकार ने लुटाए 4 करोड़
सिराथू विधायक पल्लवी पटेल के खिलाफ FIR, जानें किसने दर्ज कराया मुकदमा?
सिराथू विधायक पल्लवी पटेल के खिलाफ FIR, जानें किसने दर्ज कराया मुकदमा?
हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव RCB के खिलाफ प्लेइंग-11 का होंगे हिस्सा? MI ने दिया बड़ा अपडेट
हार्दिक और सूर्या RCB के खिलाफ प्लेइंग-11 का होंगे हिस्सा? MI ने दिया बड़ा अपडेट
Saturday Box Office Live: 'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 'धुरंधर 2' सहित सब पीछे, जानें सेटरडे का कलेक्शन
'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 'धुरंधर 2' सहित सब पीछे, जानें सेटरडे का कलेक्शन

वीडियोज

राखी सावंत ने विजय-तृषा की डेटिंग रूमर्स पर दिया मजेदार रिएक्शन, बोलीं- “दोनों शादी कर लें, मैं मेहंदी में जरूर आऊंगी!”
Krishnavataram Part 1 Review: भव्य दृश्य, भावनाओं से भरपूर कहानी और दमदार अभिनय
Lukkhe Web Series Review: Udta Punjab की सस्ती Copy, Drugs और Hip-Hop वाला Drama
सलमान खान की SVC 63 का Promo Shoot, Nayanthara संग Mass Entry और Title Reveal पर बड़ा अपडेट!
Suvendu Adhikari Oath Ceremony: शुभेंदु के स्वागत में सजा बंगाल!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की स्ट्राइक का एक साल: मलबे से फिर सिर उठा रहा जैश का हेडक्वार्टर, पाक सरकार ने लुटाए 4 करोड़
भारत की स्ट्राइक का एक साल: मलबे से फिर सिर उठा रहा जैश का हेडक्वार्टर, पाक सरकार ने लुटाए 4 करोड़
सिराथू विधायक पल्लवी पटेल के खिलाफ FIR, जानें किसने दर्ज कराया मुकदमा?
सिराथू विधायक पल्लवी पटेल के खिलाफ FIR, जानें किसने दर्ज कराया मुकदमा?
हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव RCB के खिलाफ प्लेइंग-11 का होंगे हिस्सा? MI ने दिया बड़ा अपडेट
हार्दिक और सूर्या RCB के खिलाफ प्लेइंग-11 का होंगे हिस्सा? MI ने दिया बड़ा अपडेट
Saturday Box Office Live: 'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 'धुरंधर 2' सहित सब पीछे, जानें सेटरडे का कलेक्शन
'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 'धुरंधर 2' सहित सब पीछे, जानें सेटरडे का कलेक्शन
‘भ्रष्टाचारियों को मुख्यमंत्री बनाने की परंपरा निभा रही BJP’, शुभेंदु अधिकारी को बंगाल का CM बनाने पर संजय राउत का भाजपा पर हमला
‘भ्रष्टाचारियों को CM बनाने की परंपरा निभा रही BJP’, शुभेंदु को लेकर संजय राउत का BJP पर हमला
‘मुसलमान न हिजाब छोड़ेंगे और न भारत’, अकबरुद्दीन ओवैसी की चेतावनी, अपनी बेटी का क्यों किया जिक्र?
‘मुसलमान न हिजाब छोड़ेंगे और न भारत’, अकबरुद्दीन ओवैसी की चेतावनी, अपनी बेटी का क्यों किया जिक्र?
Video: अस्पताल में भर्ती मां के सामने अचानक पहुंची बेटी, महीनों बाद लाडली को देखते ही छलक पड़े आंसू
अस्पताल में भर्ती मां के सामने अचानक पहुंची बेटी, महीनों बाद लाडली को देखते ही छलक पड़े आंसू
Instagram Spam Accounts: Instagram पर भूचाल ! विराट कोहली समेत कई बड़े सितारों के रातोंरात गायब हुए लाखों Followers
Instagram पर भूचाल ! विराट कोहली समेत कई बड़े सितारों के रातोंरात गायब हुए लाखों Followers
Embed widget