एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi: Jaipur Pink Panthers और Puneri Paltan आज होंगी आमने-सामने, जीतने वाली टीम को मिलेगी Playoffs की टिकट

PKL-8: जयपुर पिंक पैंथर्स और पुनेरी पलटन के बीच अभी तक 17 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें जयपुर की टीम ने 10 मैच जीते हैं तो पांच बार पलटन ने बाज़ी मारी है.

Pro Kabaddi League Season 8, Jaipur Pink Panthers vs Puneri Paltan: शनिवार को बेंगलुरु के शेरेटॉन ग्रांड व्हाइटफील्ड में प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) सीजन 8 के 130वें मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स (Jaipur Pink Panthers) का सामना पुनेरी पलटन (Puneri Paltan) से होगा. जो भी टीम इस मुकाबले जीतेगी वो निश्चित रुप से प्लेऑफ्स में जगह बना लेगी. हालांकि जयपुर पिंक पैंथर्स के पास थोड़ा एडवांटेज है क्योंकि वो 21 में से 10 मुकाबले जीतकर 62 अंकों के साथ तालिका में छठे स्थान पर हैं. वो इस मुकाबले को टाई कर के भी प्लेऑफ्स की रेस में बनी रह सकती है. पलटन ने 11 मुकाबले जीते हैं और 61 अंकों के साथ 8वें स्थान पर हैं. टीम इस मुकाबले को जीतकर पांचवें स्थान पर पहुंच सकती हैं. ये मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जिसका सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स और हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

प्लेऑफ्स में पहुंचने का आखिरी मौका

जयपुर को पिछले पांच में से दो मुकाबलों में हार मिली है और तीन में जीत मिली है. अर्जुन देशवाल (Arjun Deshwal) लगातार धमाका कर रहे हैं और अभी तक इस सीजन 200 से अधिक रेड कर चुके हैं. सुपर 10 के मामले में आज वो पवन सहरावत (Pawan Sehrawat) और मनिंदर सिंह (Maninder Singh) की बराबरी कर सकते हैं. दीपक निवास हुड्डा (Deepak Niwas Hooda) इस मुकाबले में मैट पर उतर सकते हैं. साहुल कुमार (Sahul Kumar) और संदीप धुल (Sandeep Dhull) की पकड़ ने विरोधी रेडर्स को धुल चलाई है, तो बृजेंद्र चौधरी (Brijendra Chaudhary) और नीतिन रावल (Nitin Rawal) ने पिछले कुछ मुकाबलों में अपने प्रदर्शन से बताया है कि वो भी किसी से कम नहीं.

दूसरी ओर पलटन ने दूसरी हाफ में अपनी किस्मत ही पलट दी है और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर खुद को प्लेऑफ्स की रेस में पहुंचा दिया है. इसका सबसे ज्यादा श्रेय असलम इनामदार (Aslam Inamdar) और मोहित गोयत (Mohit Goyat) को जाता है. दोनों युवा रेडर्स ने अच्छे अच्छे डिफेंडर्स की टैकल को तोड़ा है और टीम को जीत दिलाई है. मोहित गोयत इस सीनज डू ऑर डाई रेड करने के मामले में सबसे आगे निकल गए हैं. उन्होंन अभी तक 46 डू ऑर डाई रेड किए हैं.

क्या कहते हैं आंकड़े

प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में जयपुर पिंक पैंथर्स और पुनेरी पलटन के बीच अभी तक 17 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें जयपुर की टीम ने 10 मैच जीते हैं, तो पांच बार पलटन ने बाज़ी मारी है. दोनों के बीच दो मुकाबले बराबरी पर समाप्त हुए हैं. इस सीजन दोनों के बीच खेले गए पहले मुकाबले में जयपुर ने पलटन को शिकस्त दी थी.   

Pro Kabaddi: Telugu Titans को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची Dabang Delhi, हार की वजह से पलटन की राह मुश्किल

PKL-8: प्रो कबड्डी सीजन 8 के Final मुकाबले की तारीख की घोषणा, अभी तक सिर्फ पायरेट्स की Playoffs में जगह पक्की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्लामाबाद में इधर जंग रोकने पर बड़ी बैठक, उधर भारत और अमेरिका के बीच हो गई बड़ी डील, जानें क्या है
इस्लामाबाद में इधर जंग रोकने पर बड़ी बैठक, उधर भारत और अमेरिका के बीच हो गई बड़ी डील, जानें क्या है
पश्चिम बंगाल चुनाव: हुमायूं कबीर पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'ओवैसी ने जिस…', JDU ने क्या कहा?
पश्चिम बंगाल चुनाव: हुमायूं कबीर पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'ओवैसी ने जिस…', JDU ने क्या कहा?
India Rafale Deal: राफेल की 3.25 लाख करोड़ की डील में अब भारत ने रखी बड़ी शर्त, फ्रांस को करना पड़ेगा ये काम
राफेल की 3.25 लाख करोड़ की डील में अब भारत ने रखी बड़ी शर्त, फ्रांस को करना पड़ेगा ये काम
IPL 2026: KKR को हराकर LSG ने 'प्वाइंट टेबल' में लगाई छलांग, ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास?
IPL 2026: KKR को हराकर LSG ने 'प्वाइंट टेबल' में लगाई छलांग, ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास?

वीडियोज

Sansani: सीजफायर पर इजरायल का U-Turn? | Iran US-Israel Ceasefire | Middle East War | Trump
Nitish Kumar के बाद Samrat Choudhary बनेंगे सीएम? | Bihar Politics | BJP | Tejashwi Yadav
Chitra Tripathi: 4 किरदार, 4 रुख… क्या फिर भड़केगी जंग? | Iran Vs US-Israel | Trump
Iran US-Israel Ceasefire: ईरान vs इजरायल...सीजफायर को Netanyahu तोड़ने पर क्यों तुले? | Trump
Sandeep Chaudhary : SIR में हेरा-फेरी...TMC के साथ खेला? | Derek O'Brien |TMC Vs ECI | BJP | Bengal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद में इधर जंग रोकने पर बड़ी बैठक, उधर भारत और अमेरिका के बीच हो गई बड़ी डील, जानें क्या है
इस्लामाबाद में इधर जंग रोकने पर बड़ी बैठक, उधर भारत और अमेरिका के बीच हो गई बड़ी डील, जानें क्या है
पश्चिम बंगाल चुनाव: हुमायूं कबीर पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'ओवैसी ने जिस…', JDU ने क्या कहा?
पश्चिम बंगाल चुनाव: हुमायूं कबीर पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'ओवैसी ने जिस…', JDU ने क्या कहा?
India Rafale Deal: राफेल की 3.25 लाख करोड़ की डील में अब भारत ने रखी बड़ी शर्त, फ्रांस को करना पड़ेगा ये काम
राफेल की 3.25 लाख करोड़ की डील में अब भारत ने रखी बड़ी शर्त, फ्रांस को करना पड़ेगा ये काम
IPL 2026: KKR को हराकर LSG ने 'प्वाइंट टेबल' में लगाई छलांग, ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास?
IPL 2026: KKR को हराकर LSG ने 'प्वाइंट टेबल' में लगाई छलांग, ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास?
'आप हमसे पूछ तो लेते', IVF की खबरों पर अपनी तस्वीर देख भड़के दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया
'आप हमसे पूछ तो लेते', IVF की खबरों पर अपनी तस्वीर देख भड़के दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया
इजरायल के लेबनान पर और कहर बरपाने के अल्टीमेटम के बीच मुज्तबा खामेनेई ने कहा - 'हम सभी...'
इजरायल के लेबनान पर और कहर बरपाने के अल्टीमेटम के बीच मुज्तबा खामेनेई ने कहा - 'हम सभी...'
Viral Video: घर मैं चला रही, बच्चे मैं पाल रही... दिल्ली मेट्रो में पति-पत्नी की बहस का वीडियो वायरल
घर मैं चला रही, बच्चे मैं पाल रही... दिल्ली मेट्रो में पति-पत्नी की बहस का वीडियो वायरल
Mughal Emperors Death History: अकबर से लेकर औरंगजेब तक... जानें किन-किन बीमारियों से हुई थी बेहद ताकतवर मुगल शासकों की मौत?
अकबर से लेकर औरंगजेब तक... जानें किन-किन बीमारियों से हुई थी बेहद ताकतवर मुगल शासकों की मौत?
Embed widget