एक्सप्लोरर

प्रो कबड्डी सीजन 8 के सेमीफाइनल में पहुंची ये चार टीमें, जानिए कब होंगे अंतिम चार के मुकाबले

तीन बार की पीकेएल चैंपियन पटना पायरेट्स और दबंग दिल्ली अंक तालिका में पहले और दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंचीं, तो वहीं बुल्स और योद्धा ने अपना अपना एलिमिनेटर जीता.

प्रो कबड्डी लीग 2021 के विजेता का फैसला होने में ज्यादा समय नहीं बचा है. 25 फरवरी को सभी को पता चल जाएगा कि पीकेएल 8 का खिताब किस टीम ने जीता है. सोमवार को खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स (Bengaluru Bulls) ने गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) को हराया, तो यूपी योद्धा (UP Yoddha) ने पुनेरी पलटन (Puneri Paltan) को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. 12 में 8 टीमों इस सीजन में अपना सफर पूरा कर चुकी हैं, जबकि बची हुई चार टीमें खिताबी मुकाबले में बनी हुई हैं.

पटना पायरेट्स और बेंगलुरु बुल्स प्रो कबड्डी (Pro Kabaddi) का खिताब पहले भी जीत चुकी हैं, लेकिन दबंग दिल्ली और यूपी योद्धा में से कोई टीम जीतती है, तो इस लीग को इस बार नया चैंपियन मिलेगा. पटना पायरेट्स ने सीजन 3,4 और सीजन 5 में लगातार तीन खिताब जीते थे, तो बुल्स ने सीजन 6 का खिताब अपने नाम किया है. दबंग दिल्ली (Dabang Delhi) लगातार दूसरी बार खिताबी मुकाबले में जगह बनाना चाहेगी, तो यूपी योद्धा अपना शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए पटना को परास्त करना चाहेगी.

12 में से 8 टीमें बाहर हो चुकी हैं, मतलब साफ है कि ट्रॉफी अब पटना, यूपी, दिल्ली और बेंगलुरु में से ही कोई एक जीतेगी. अंक तालिका में पहले स्थान पर रहकर सेमीफाइनल-1 के लिए क्वालीफाई करने वाली पटना पायरेट्स (Patna Pirates) 23 फरवरी को शाम 7:30 बजे से यूपी योद्धा का सामना करेगी. दोनों के बीच अभी तक प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के इतिहास में 10 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें यूपी के योद्धाओं ने 4 बार जीत हासिल की है, तो तीन बार की चैंपियन ने 5 बार जीत का स्वाद चखा है. इस सीजन दोनों ने एक दूसरे को एक एक बार हाराया है.

वहीं दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल-2 के लिए क्वालीफाई करने वाली दबंग दिल्ली 23 फरवरी को ही होने वाले दूसरे सेमीफाइनल में बेंगलुरु बुल्स का सामना करेगी. दोनों टीमों के बीच प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में 16 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 6 बार बेंगलुरु ने बाजी मारी है, तो दिल्ली के दबंगों ने 8 बार सीजन 6 की चैंपियन को हराया है. लीग के एक मुकाबले में बुल्स ने जीत हासिल की थी, तो दूसरा मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ था.

दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीमें 25 फरवरी को खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी. ये मुकाबला रात 8:30 बजे से शुरू होगा, जिसका सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

दूसरे एलिमिनेटर में Bengaluru Bulls ने Gujarat Giants को हराया, सेमीफाइनल में Dabang Delhi से लेगी पंगा

Puneri Paltan को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची UP Yoddha, 23 फरवरी को पटना पायरेट्स से होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘टैगोर-नेता जी की धरती को डर और ताकत से नहीं...’, बंगाल में बुलडोजर एक्शन पर बोलीं ममता बनर्जी
‘टैगोर-नेता जी की धरती को डर और ताकत से नहीं...’, बंगाल में बुलडोजर एक्शन पर बोलीं ममता बनर्जी
Eid-Al-Adha 2026: भारत में किस दिन मनाई जाएगी बकरीद? दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम ने कर दिया बड़ा ऐलान
भारत में किस दिन मनाई जाएगी बकरीद? दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम ने कर दिया बड़ा ऐलान
श्रेयस अय्यर ने बताया RCB से हार का सबसे बड़ा कारण, प्लेऑफ को लेकर दिया बड़ा बयान
श्रेयस अय्यर ने बताया RCB से हार का सबसे बड़ा कारण, प्लेऑफ को लेकर दिया बड़ा बयान
'कोई साथ रहना नहीं चाहता...', सलमान खान को सता रहा अकेलापन? शर्टलेस फोटो शेयर कर कही ये बात
'कोई साथ रहना नहीं चाहता...', सलमान खान को सता रहा अकेलापन? शर्टलेस फोटो शेयर कर कही ये बात

वीडियोज

Crime News : बाबा रे बाबा... 'पिस्तौल बाबा'! | Sansani
Sandeep Chaudhary | Inflation | Iran US War: ट्रंप का 'स्लेज हैमर' और 'आपदाओं का दशक'! | Video Game
Rajdhani Train Fire: राजधानी एक्सप्रेस में कैसे लगी भीषण आग ? | Short Circuit
Janhit : ईरान पर कभी भी हमला कर सकते हैं Trump ? | Iran-US War Update
Fuel Crisis : पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़, 48 घंटे में दोबारा बढ़ी CNG! | ABP Report

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘टैगोर-नेता जी की धरती को डर और ताकत से नहीं...’, बंगाल में बुलडोजर एक्शन पर बोलीं ममता बनर्जी
‘टैगोर-नेता जी की धरती को डर और ताकत से नहीं...’, बंगाल में बुलडोजर एक्शन पर बोलीं ममता बनर्जी
Eid-Al-Adha 2026: भारत में किस दिन मनाई जाएगी बकरीद? दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम ने कर दिया बड़ा ऐलान
भारत में किस दिन मनाई जाएगी बकरीद? दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम ने कर दिया बड़ा ऐलान
श्रेयस अय्यर ने बताया RCB से हार का सबसे बड़ा कारण, प्लेऑफ को लेकर दिया बड़ा बयान
श्रेयस अय्यर ने बताया RCB से हार का सबसे बड़ा कारण, प्लेऑफ को लेकर दिया बड़ा बयान
'कोई साथ रहना नहीं चाहता...', सलमान खान को सता रहा अकेलापन? शर्टलेस फोटो शेयर कर कही ये बात
'कोई साथ रहना नहीं चाहता...', सलमान खान को सता रहा अकेलापन? शर्टलेस फोटो शेयर कर कही ये बात
'नई सरकार को जल्दी नहीं...', कमल हासन ने तमिलनाडु की जनता से की खास अपील, रजनीकांत को लेकर क्या बोले?
'नई सरकार को जल्दी नहीं...', कमल हासन ने तमिलनाडु की जनता से की खास अपील, रजनीकांत को लेकर क्या बोले?
कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बारिश, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंच सकता है पारा, जानें देश के मौसम का हाल
कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बारिश, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंच सकता है पारा, जानें देश के मौसम का हाल
Video: कैच पकड़ TIM David ने पंजाबी फैंस के सामने किया Sidhu Moosewala step, वीडियो हो रहा वायरल
कैच पकड़ TIM David ने पंजाबी फैंस के सामने किया Sidhu Moosewala step, वीडियो हो रहा वायरल
Pregnancy High BP: 2 मिनट का टेस्ट और मां-बच्चे की जिंदगी सुरक्षित, जानें प्रेग्नेंसी में क्यों है यह जरूरी?
2 मिनट का टेस्ट और मां-बच्चे की जिंदगी सुरक्षित, जानें प्रेग्नेंसी में क्यों है यह जरूरी?
Embed widget