एक्सप्लोरर

RR vs DC: अंपायर से बहस संजू सैमसन को पड़ी भारी, लगा मोटा जुर्माना, कैच पर हुआ था विवाद

Sanju Samson: संजू सैमसन पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में संजू को अंपायर से अपने विकेट को लेकर बहस करते हुए देखा गया था.

Sanju Samson Fined: संजू सैमसन अपने विकेट को लेकर चर्चाओं में बने हुए थे कि उन पर भारी जुर्माना भी लग गया. संजू को अंपायर से बहस करना भारी पड़ गया. आउट होने के बाद संजू को अंपायर से बहस करते हुए देखा था. अब संजू पर भारी जुर्माना लगा है. संजू पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया. आईपीएल की तरफ से आधिकारिक तौर पर संजू के जुर्माने की बात साफ की गई. 

आईपीएल की तरफ से संजू के जुर्माने पर एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा गया, "उन्होंने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के तहल लेवल 1 का अपराध किया है. संजू ने अपराध को स्वीकार किया और मैच रेफरी की मज़ूरी स्वीकारी. लेवल 1 के उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का फैसला आखिरी और बाध्यकारी है. 

कैच को लेकर अंपायर से हुई थी तीखी बहस 

बता दें कि आईपीएल 2024 के 56वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन के विकेट पर काफी विवाद देखने को मिला. दिल्ली कैपिटल्स के तेज़ गेंदबाज़ मुकेश कुमार की गेंद पर संजू कैच के ज़रिए आउट हुए थे. राजस्थान के कप्तान का कैच बाउंड्री लाइन के करीब फील्डिंग कर रहे शाई होप ने पकड़ा था. शाई होप ने ऐसा कैच लिया था, जिसे देख लग रहा था कि उनका पैर बाउंड्री की लाइन से टच हो गया है. लेकिन फिर थर्ड अंपायर ने कैच को चेक किया और इसे सही मानते हुए संजू को आउट करार दे दिया. 

लेकिन संजू थर्ड अंपायर का फैसला मानने को भी तैयार नहीं थे. थर्ड अंपायर के फैसले के बाद संजू फील्ड अंपायर से बहस करते हुए दिखे. उन्होंने काफी देर तक अंपायर से बहस की, लेकिन आखिरी में अंपायर का फैसला मानकर उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा. 

मैच हारी राजस्थान रॉयल्स 

अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में 221/8 रन बोर्ड पर लगाए. फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 201/8 रन ही बना सकी. इस तरह राजस्थान को 20 रन से मैच गंवाना पड़ गया. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 खिलाड़ियों पर 50 करोड़ बर्बाद, पूर्व क्रिकेटर ने लखनऊ सुपर जायंट्स की खोल दी पोल, जानें पूरा मामला
2 खिलाड़ियों पर 50 करोड़ बर्बाद, पूर्व क्रिकेटर ने लखनऊ सुपर जायंट्स की खोल दी पोल, जानें पूरा मामला
Watch: IPL 2026 के बीच मचा बवाल, गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी की सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल, देखें
IPL 2026 के बीच मचा बवाल, गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी की सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल, देखें
'तुम आया साथ में कैमरा लाया...', IPL 2026 के बीच दिखा धोनी का बिहारी अंदाज; देखें वीडियो
'तुम आया साथ में कैमरा लाया...', IPL 2026 के बीच दिखा धोनी का बिहारी अंदाज; देखें वीडियो
IPL 2026 DC Vs SRH: अभिषेक शर्मा एसआरएच के लिए सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने वाले खिलाड़ी बने
IPL 2026 DC Vs SRH: अभिषेक शर्मा एसआरएच के लिए सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने वाले खिलाड़ी बने

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: अहान-अनीत की धमाकेदार वापसी, सतरंगा' से मचाएंगे बवाल! | Bollywood Masala
Iran US War ceasefire: ईरान का Trump को करारा जवाब! Ceasefire को बताया 'धोखा'! | IRGC | Ghalibaf
IRGC Firing On Ship in Hormuz:Trump के Ceasefire बढ़ाते ही भड़का ईरान ,IRGC की ताबड़तोड़ फायरिंग!
US-Iran War: Trump की नाकाबंदी से भड़का ईरान | Strait of Hormuz Crisis | Ceasefire | Middle East
Islamabad Peace Talks : इंटरनेशनल मंच पर Pakistan शर्मिंदा Iran ने पलटी मार दी! | Ceasefire | USA

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाली या बाहरी, चुनाव जीती तो बीजेपी किसे बनाएगी मुख्यमंत्री, भरे मंच से अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान
बंगाली या बाहरी, चुनाव जीती तो बीजेपी किसे बनाएगी मुख्यमंत्री, भरे मंच से अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान
नेपाल की बालेन शाह सरकार के गृहमंत्री पर लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, 26 दिन में ही दिया इस्तीफा
नेपाल की बालेन शाह सरकार के गृहमंत्री पर लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, 26 दिन में ही दिया इस्तीफा
पश्चिम बंगाल चुनाव: अरविंद केजरीवाल ने CM ममता बनर्जी से की बात, 'वो एक बेहद मुश्किल...'
पश्चिम बंगाल चुनाव: अरविंद केजरीवाल ने CM ममता बनर्जी से की बात, 'वो एक बेहद मुश्किल...'
सेकंड प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद दीपिका की पहली तस्वीर आई सामने, रणवीर सिंह नहीं इस शख्स के साथ आईं नजर
सेकंड प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद दीपिका की पहली तस्वीर आई सामने, रणवीर सिंह नहीं इस शख्स के साथ आईं नजर
MI vs SRH: 68 गेंद, 10 चौके, 10 छक्के नाबाद 135 रन, दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की जमकर धुलाई करने के बाद अभिषेक शर्मा ने ये क्या कह दिया
MI vs SRH: 68 गेंद, 10 चौके, 10 छक्के नाबाद 135 रन, दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की जमकर धुलाई करने के बाद अभिषेक शर्मा ने ये क्या कह दिया
Explained: क्या दिन से ज्यादा खतरनाक है रात की लू? अगर लग गई तो नतीजे गंभीर, मध्यप्रदेश में पहली बार अलर्ट
क्या दिन से ज्यादा खतरनाक है रात की लू? अगर लग गई तो नतीजे गंभीर, MP में पहली बार अलर्ट
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भारतीय वायुसेना ने दिखाई ताकत, आसमान में गरजे तेजस-सुखोई और जगुआर, देखें Video 
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भारतीय वायुसेना ने दिखाई ताकत, आसमान में गरजे तेजस-सुखोई और जगुआर, देखें Video 
स्मार्ट मीटर गड़बड़ है या नहीं, कैसे लगाएं पता? ये 5 टिप्स आसान करेंगे हर दिक्कत
स्मार्ट मीटर गड़बड़ है या नहीं, कैसे लगाएं पता? ये 5 टिप्स आसान करेंगे हर दिक्कत
Embed widget