LSG vs RCB Eliminator: सांसें रोक देने वाले मैच में बैंगलोर ने मारी बाजी, 19वें ओवर में हेजलवुड ने पलटा मैच
Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bangalore: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए आईपीएल 2022 के एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 14 रनों से हरा दिया.

बैकग्राउंड
IPL 2022 Eliminator Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bangalore: आईपीएल 2022 का एलिमिनेटर मैच लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले में जीत...More
Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bangalore, Eliminator: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए आईपीएल 2022 के एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 14 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही आरसीबी ने फाइनल की तरफ एक और मजबूत कदम बढ़ा दिया है. अब शुक्रवार को उसका मुकाबला दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स से होगा. आरसीबी ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 4 विकेट पर 207 रन बनाए थे. इसके जवाब में लखनऊ की टीम निर्धारित ओवरों में 193 रन ही बना सकी. आरसीबी की इस जीत के हीरो रहे रजत पाटीदार और जोश हेजलवुड. पाटीदार ने नाबाद 112 रन बनाए तो हेजलवुड ने तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए.
लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए क्विंटन डीकॉक और केएल राहुल ओपनिंग करने आए. इस दौरान डी कॉक 6 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए. उन्हें मोहम्मद सिराज ने अपना शिकार बनाया.
LSG vs RCB: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे आईपीएल 2022 के एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले खेलने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स को 208 रनों का लक्ष्य दिया. आरसीबी के लिए आज अनकैप्ड बल्लेबाज रजत पाटीदार ने इतिहास रच दिया. रजत पाटीदार ने 54 गेंदों में नाबाद 112 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 7 छक्के निकले. वहीं दिनश कार्तिक भी 37 रनों पर नाबाद लौटे. कार्तिक ने 5 चौके और एक छक्का लगाया. वहीं विराट कोहली ने 25 रन बनाए.
शतक लगाने के साथ ही रजत पाटीदार ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. आईपीएल के इतिहास में प्लेऑफ में शतक लगाने वाले रजत पाटीदार पहले अनकैप्ड बल्लेबाज़ बन गए हैं. इसके अलावा वह नॉकआउट मैचों में शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज़ भी हो गए हैं. आईपीएल में यह उनका पहला शतक है.
- हिंदी न्यूज़
- खेल
- आईपीएल
- LSG vs RCB Eliminator: सांसें रोक देने वाले मैच में बैंगलोर ने मारी बाजी, 19वें ओवर में हेजलवुड ने पलटा मैच