एक्सप्लोरर
U19 World Cup में सुपरहिट रहे ये भारतीय खिलाड़ी, अब राष्ट्रीय टीम से खेलने का रहेगा इंतजार
अंडर-19 टीम इंडिया (फाइल फोटो)
1/6

भारत के लिए इस टूर्नामेंट की सबसे बड़ी खोज ऑलराउंडर राज अंगद बावा रहे. यह खिलाड़ी भारत के 6 मैचों में से 2 में मैन ऑफ द मैच रहा. बल्लेबाजी में यह टूर्नामेंट का आठवां सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी रहा. राज बावा ने टूर्नामेंट में 63 की औसत से 252 रन बनाए. इनका स्ट्राइक रेट भी 100 से ऊपर रहा. गेंदबाजी में यह खिलाड़ी भारत का तीसरा सबसे सफल गेंदबाज रहा. इन्होंने टूर्नामेंट में 16.66 की बॉलिंग औसत से 9 विकेट चटकाए.
2/6

कप्तान यश धुल कोरोना के चलते टूर्नामेंट के सभी मैच तो नहीं खेल पाए लेकिन फिर भी 4 मैचों में ही इस खिलाड़ी ने 76 की औसत से 229 रन जड़ डाले. यह भारत के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत में वही हीरो बने थे. इस बड़े मुकाबले में उन्होंने 110 रन की लाजवाब पारी खेली थी. भारतीय टीम की वर्ल्ड कप जीत इसी कप्तान की लीडरशिप में हासिल हुई है.
Published at : 06 Feb 2022 11:40 AM (IST)
और देखें





























