एक्सप्लोरर
KKR vs RCB: कोलकाता की बॉलिंग के आगे नतमस्तक हुई विराट सेना, ये थे मैच के टॉप-5 परफॉरमेंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
1/6

आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में कल कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी विराट कोहली की टीम ने कोलकाता की घातक गेंदबाजी के आगे जल्द ही घूटने टेक दिए और 92 रनों पर ऑलआउट हो गई. 93 रनों के लक्ष्य को केकेआर की टीम ने 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. आइए जानते हैं इस मैच के टॉप-5 परफॉरमेंस के बारे में.
2/6

पहले गेंदबाजी करते हुए कोलकाता के लिए मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवती ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने अपने 4 ओवरों में 13 रन देकर आरसीबी के तीन बल्लेबाजों को पैवेलियन की राह दिखाई. आरसीबी का एक भी बल्लेबाज उनके खिलाफ चौका या छक्का नहीं लगा सका.
Published at : 21 Sep 2021 12:07 PM (IST)
और देखें

























