एक्सप्लोरर
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए गुवाहटी पहुंची टीम इंडिया, तस्वीरों में सूर्या ब्रिगेड का दिखा खास अंदाज़
IND vs AUS 3rd T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मुकाबला मंगलवार (कल) को खेला जाएगा, जिसके लिए सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया गुवाहटी पहुंच गई है.
गुवाहटी पहुंची टीम इंडिया
1/6

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इन दिनों 5 मैचों की टी20 सीरीज़ जारी है, जिसका तीसरा मुकाबला 28 नवंबर, मंगलवार को गुवाहटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबले की शुरुआत भारतीय समनुसार शाम 7 बजे से होगी.
2/6

सर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मुकाबले के लिए गुवाहटी पहुंच गई है, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं.
3/6

गुवाहटी पहुंचे पर भारतीय खिलाड़ियों के चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान दिखाई दी. कप्तान सूर्यकुमार यादव थम्प अप करते दिखे.
4/6

इसके अलावा तस्वीरों में जितेश शर्मा, ईशान किशन और आवेश खान समेत कई खिलाड़ी नज़र आए.
5/6

भारतीय टीम सीरीज़ में 2 मुकाबले जीतकर 2-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है. भारत ने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से और दूसरे में 44 रनों से पटखनी दी थी.
6/6

अब सूर्या ब्रिगेड तीसरे मैच में भी जीत हासिल कर सीरीज़ अपने नाम करना चाहेगी. वहीं दूसरी ओर, दोनों मुकाबले गंवाने वाली ऑस्ट्रेलिया मैच जीतकर सीरीज़ जीतने की उम्मीद को बरकरार रखना चाहेगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे टी20 में जीत किस टीम के हक में जाती है.
Published at : 27 Nov 2023 09:56 PM (IST)
और देखें
Advertisement
Advertisement

























