एक्सप्लोरर
IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान के बीच मुकाबले में इन पांच खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी सभी की नजरें
भारत बनाम अफगानिस्तान
1/5

टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा टी20 विश्व कप में अब तक फ्लॉप साबित हुए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में वह खाता भी नहीं खोल पाए थे और न्यूजीलैंड के खिलाफ केवल 14 रन बना पाए. आज का मैच भारत के लिए काफी अहम है. ऐसे में रोहित शर्मा के ऊपर टीम को मजबूत शुरुआत देने का दारोमदार रहेगा.
2/5

भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी पिछले दोनों मुकाबलों में फ्लॉप रही है और यही वजह है कि टीम इंडिया सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए संघर्ष कर रही है. केएल राहुल ने पाकिस्तान के खिलाफ 3 रन बनाए थे, जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ वे 18 रनों का योगदान दे सके. आज फिर उनसे भारतीय टीम को बड़े स्कोर की उम्मीद रहेगी.
Published at : 03 Nov 2021 04:45 PM (IST)
और देखें


























