एक्सप्लोरर
Vladimir Putin Salary: आखिर व्लादिमीर पुतिन को कितनी मिलती है सैलरी, क्या है उनकी फिटनेस का राज?
Vladimir Putin: पुतिन ने एक बार फिर चुनाव जीतने का दावा किया है. ऐसे में वह रूस के सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले नेता बन जाएंगे. आखिर पुतिन को कितनी मिलती है सैलरी और उनके फिटनेस का राज क्या है ?
रूसे के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन.
1/7

रूस के चुनाव अधिकारियों ने बताया है कि विरोध के बावजूद पुतिन ने 80 प्रतिशत क्षेत्रों के वोटों की गिनती में 87 प्रतिशत वोट पाते दिख रहे हैं. ऐसे व्लादिमीर पुतिन को एक बार फिर 6 साल का कार्यकाल मिल सकता है. पुतिन साल 1999 से रूस पर राज कर रहे हैं.
2/7

इस बार अगर पुतिन राष्ट्रपति बन जाते हैं तो जोसेफ स्टालिन के 29 साल के कार्यकाल को पार कर जाएंगे. ये बात तो लगभग सभी को पता है कि पुतिन पहले केजीबी एजेंट थे, पुतिन सोवियत संघ की सेना में काम कर चुके हैं, जिसकी वजह से पुतिन कई बार सैन्य अभ्यास करते दिखाई देते हैं.
3/7

रूस के चुनाव आयोग के मुताबिक साल 2018 से 2024 के बीच पुतिन की आय लगभग 67.6 मिलियन रूबल थी, जो लगभग 753,000 डॉलर के बराबर है. न्यूजवीक की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस राशि में उनके राष्ट्रपति का वेतन , बैंक जमा से कमाई, सैन्य पेंशन और संपत्ति की बिक्री से प्राप्त आय शामिल है.
4/7

रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद से अमेरिका कई तरह के प्रतिबंध रूस पर लगा चुका है, लेकिन इसका असर व्लादिमीर पुतिन पर नहीं पड़ता है. बताया जाता है कि पुतिन के पास बेहिसाब संपत्ति है, जिसकी वजह से वह लग्जरी जिंदगी जीते हैं. पुतिन के पास काला सागर के पास महल और सैकड़ों लग्जरी कार समेत समुद्री जहाज भी हैं.
5/7

रूसी राष्ट्रपति ऑफिस क्रेमलिन के मुताबिक व्लादिमीर पुतिन को 1.40 लाख डॉलर की सैलरी मिलती है, भारतीय रुपये में यह राशि 1.05 करोड़ हो जाती है. वहीं लोकप्रिय हस्तियों पर नजर रखने वाली वेबसाइट caknowledge के मुताबिक पुतिन की सालाना सैलरी 2.40 लाख डॉलर यानी 1.80 करोड़ भारतीय रुपये है.
6/7

पुतिन अपने लग्जरी लाइफस्टाइल और फिटनेस के लिए जाने जाते हैं. पुतिन के पास करीब 750 करोड़ का एक सुपरयॉच भी है, जिसमें बैठकर पुतिन समुद्र में मौज-मस्ती करते हैं. इस सुपरयॉच में हेलिपैड, डाइनिंग एरिया और काकटेल जैसी सुविधाएं मौजूद हैं. बताया जाता है कि इस सुपरयॉच में दुनिया सबसे महंगी 400 बोतल शराब की रखी जाती हैं.
7/7

पुतिन अब 71 साल के हो चुके हैं, लेकिन काफी फिट दिखते हैं. कई बार इनको शिकार करते और बर्फ के पानी में तैराकी करते भी देखा गया है. पुतिन कई बार समुद्र में पनडुब्बी चलाते भी दिखे हैं. पुतिन पहले सेना में थे, ऐसे में फिटनेस पुतिन की जिंदगी का अंग बन चुका है.
Published at : 18 Mar 2024 08:11 AM (IST)
और देखें
Advertisement
Advertisement
























