एक्सप्लोरर
Lakhimpur Kheri Violence: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, एयरपोर्ट पर धरना और उसके बाद पीड़ित परिवारों से मुलाकात, तस्वीरों में देखें दिनभर क्या-क्या हुआ
लखीपुर खीरी के पीड़ित परिवारों से मिले राहुल गांधी
1/8

लखीमपुर हिंसा को लेकर विपक्ष हमलावर है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने बुधवार को उन पीड़ित परिवारों से मुलाकात की, जिनके परिजन लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए हैं. इससे पहले, हिरासत से छूटे जाने के बाद प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी के लिए निकल गईं. जबकि, दूसरी तरफ राहुल गांधी लखनऊ एयरपोर्ट पर धरना के बाद अपनी गाड़ी से ही निकल गए. हालांकि, शुरुआत में उन्हें पुलिस गाड़ी में जाने को कहा गया था.
2/8

इससे पहले राहुल गांधी बुधवार को दिन में लखनऊ से सीतापुर स्थित पीएसी की दूसरी बटालियन पहुंचे. पार्टी नेता और उनकी बहन प्रियंका गांधी को इसी परिसर में हिरासत में रखा गया था. कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने बताया कि राहुल गांधी लखनऊ हवाई अड्डे से अपने वाहन से लखीमपुर खीरी रवाना हुए. उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया, ‘‘राहुल गांधी पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ लखनऊ हवाईअड्डे से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुए.’’ राहुल गांधी चन्नी और बघेल के साथ दिल्ली से लखनऊ पहुंचे थे.
Published at : 06 Oct 2021 11:09 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
विश्व
बॉलीवुड

























