एक्सप्लोरर
IN Pics: तस्वीरों में देखिए इस हफ्ते का भारत
India This Week: भारत के लिए यह हफ्ता काफी खास रहा. इस हफ्ते के दौरान कई बड़ी घटनाएं हुईं जिनका राजनीतिक और सामाजिक जीवन पर खासा प्रभाव पड़ा. आइए जानते हैं कि क्या हैं इस हफ्ते की बड़ी झलकियां
तस्वीरों में देखिए इस हफ्ते का भारत
1/10

पीएम मोदी ने सोमवार (11 सितंबर) को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस सलमान से हैदराबाद हाउस में मुलाकात की और प्रिंस सलमान का राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया गया
2/10

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार (11 सितंबर) को यूके-इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग ब्रिज लॉन्च किया. इस दौरान ब्रिटेन के वित्त मंत्री जेरेमी हंट भी मौजूद रहे.
3/10

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अपने हिमाचल दौरे के दौरान मंगलवार (12 सितंबर) को कुल्लू, मनाली और मंडी में आपदा प्रभावितों से मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ कई नेता मौजूद रहे.
4/10

कोलकाता में भारी बारिश के बाद बुधवार (13 सितंबर) को जलभराव की समस्या पैदा हो गई, जिसके बाद लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
5/10

एनसीपी प्रमुख शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार (12 सितंबर) को मुंबई में एक बैठक की. यह बैठक पवार के सिल्वर ओक आवास पर हुई.
6/10

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (14 सितंबर) को मध्य प्रदेश के बीना में 50,700 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं के रिमोट का बटन दबाकर शिलान्यास किया.
7/10

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मंगलवार (12 सितंबर) को सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर के दौरान एक आतंकी को मार गिराया. इस दौरान एक जवान भी शहीद हो गया.
8/10

गाजियाबाद में गुरुवार (14 सितंबर) को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर रोडवेज की बस करीब 12 फीट नीचे गिर गई. इस घटना में 20 यात्री घायल हो गए.
9/10

कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग इलाके में शुक्रवार (15 सितंबर) को भी आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों का एनकाउंटर जारी रहा.
10/10

कश्मीर के अनंतनाग में एनकाउंटर के बाद दो शहीद जवानों को शुक्रवार (15 सितंबर) को नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी गई.
Published at : 16 Sep 2023 08:11 AM (IST)
और देखें
Advertisement
Advertisement
Advertisement
टॉप हेडलाइंस
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड

























