एक्सप्लोरर
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, देखें तस्वीरें.
1/5

देश में लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के तमाम हिस्सों में कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया.
2/5

कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ विरोध जता रहे है. किसी ने 'रेस्ट इन पीस' बाइक के पोस्टर लगा कर माला लटकाई, तो कई कार्यकर्ता बाइक को कंधा देते सड़कों पर दिखें.
3/5

बढ़ते दामों को देखते ए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी थी. सोनिया ने अपील की थी कि इस वक्त लोगों के पास रोजगार का संकट है, ऐसे में सरकार को बढ़े हुए दामों को तुरंत वापस लेना चाहिए.
4/5

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमत को कहा कि सरकार पेट्रोल-डीज़ल से मुनाफ़ाख़ोरी बंद करे, एक्साइज़ दर तुरंत घटाए और दाम कम करे. यह बात राहुल ने #SpeakUpAgainstFuelHikeCampaign के दौरान कही.
5/5

कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कच्चे तेल की कीमत गिर रही है. इसका फायदा सरकार को जनता को देना चाहिए लेकिन सरकार टैक्स बढ़ाकर जनता से 18 लाख करोड़ की अतिरिक्त वसूली की.
Published at :
और देखें
























