एक्सप्लोरर
RRR Fame फेम एक्ट्रेस Ahmareen Anjum ने बॉयफ्रेंड से रचाई शादी, लाल जोड़े में लगीं बेहद खूबसूरत
Ahmareen Anjum Wedding Photos: एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' में लोकी का अहम किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस अहमरीन अंजुम शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. आइए देखते हैं खूबसूरत तस्वीरें.
शादी के बंधन में बंधे अहमरीन अंजुम और डैनी सुरा
1/8

अहमरीन अंजुम (Ahmareen Anjum) ने अपने ब्रिटिश-एशियन बायॅफ्रेंड व एक्टर डैनी सुरा (Danny Sura) को हमेशा के लिए अपना जीवनसाथी बना लिया है. प्यार को पाना हर किसी के जीवन में मुमकिन नहीं हो पाता है. वह इस मामले में लकी हैं.
2/8

अहमरीन और डैनी ने 20 अगस्त को ही कोलकाता में शादी कर ली थी. आज आधिकारिक रूप से सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की.
3/8

सभी तस्वीरें अहमरीन के इंस्टाग्राम अकाउंट से हैं. लाल रंग के दुल्हन के जोड़े में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं.
4/8

अहमरीन के जीवनसाथी डैनी भी सफेद शेरवानी में खूब जंच रहे हैं. दोनों की जोड़ी बिल्कुल परफेक्ट है.
5/8

तस्वीरें शेयर करते हुए अहमरीन ने एक प्यारा नोट लिखकर फैंस को शादी के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने लिखा , '''वन लव 20.08.2022.''
6/8

अहमरीन के पूरे पोस्ट की बात करें तो उन्होंने लिखा, ''मैं अपना सोलमेट पाकर बेहद भाग्यशाली महसूस कर रही हूं. हमने इस दिन का जश्न अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मनाया.''
7/8

अहमरीन ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा, ''हम आपके प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के आकांक्षी हैं, क्योंकि हम एक साथ इस नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं.''
8/8

अहमरीन (Ahmareen Anjum) और डैनी (Danny Sura) कुछ साल तक रिलेशनशिप में रहे और फिर शादी करने का फैसला किया. हालांकि अलग-अलग धर्मों से होने की वजह से उन्हें थोड़ा डर लग रहा था, मगर परिवार ने पूरा साथ दिया और फाइनली यह मुमकिन हो पाया.
Published at : 03 Sep 2022 09:04 PM (IST)
Tags :
Ahmareen Anjumऔर देखें
Advertisement
Advertisement
Advertisement
टॉप हेडलाइंस
विश्व
महाराष्ट्र
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड

























