एक्सप्लोरर

रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर अमेरिका का दोहरा रवैया, भारत को चेतावनी लेकिन जर्मनी पर चुप्पी क्यों?

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच दुनियाभर में कच्चे तेल के दाम काफी बढ़ गए हैं. इस बीच जर्मनी समेत कई यूरोपीय देश अभी भी तेल और गैस रूस से ही खरीद रहे हैं.

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है. इस बीच कच्चे तेल का मसला भी सुर्खियों में है. जंग के बीच रूस से सस्ता तेल खरीदने को लेकर अमेरिका और भारत के रिश्तों में मतभेद गहरा सकते हैं. रूस की ओर से भारत को सस्ते में कच्चा तेल ऑफर किए जाने के बाद अमेरिका ने कहा है कि रूस से सस्ता तेल खरीदकर भारत को अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं करना चाहिए. अमेरिका ने चेतावनी के लहजे में कहा है कि रूसी नेतृत्व का समर्थन विनाशकारी प्रभाव वाले युद्ध का समर्थन करना है. भारत का ये कदम उचित नहीं होगा और ये दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को इतिहास के गलत पक्ष को समर्थन करने की ओर ले जाएगा. 

भारत को चेतावनी लेकिन जर्मनी पर चुप्पी क्यों?

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच दुनियाभर में कच्चे तेल के दाम काफी बढ़ गए हैं. अमेरिका का ये बयान उस वक्त आया है जब तेल के दाम में काफी उछाल है और जर्मनी समेत कई यूरोपीय देश अभी भी तेल और गैस रूस से ही खरीद रहे हैं. अमेरिकी राष्‍ट्रपति कार्यालय वाइट हाउस की प्रवक्‍ता जेन पास्‍की ने कहा कि जो बाइडन प्रशासन का दुनिया के सभी देशों के लिए मैसेज है कि वो अमेरिकी प्रतिबंधों का ठीक से पालन करें. भारत के संबंध में उन्होंने कहा कि ये सोचना जरूरी है कि आप किसके साथ समर्थन में खड़े हैं. पास्‍की ने आगे कहा कि जब इतिहास की किताबें इस समय लिखी जा रही हैं, रूसी नेतृत्व का समर्थन करना एक तरह से हमले का ही समर्थन करना है और इसके विपरीत और विनाशकारी प्रभाव पड़ सकते हैं.

अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद कई यूरोपीय देश रूस से खरीद रहे हैं तेल

भारत अपनी जरूरत का करीब 80 फीसदी तेल दूसरे देशों से आयात करता है. इसमें से 2 से 3 फीसदी तेल का आयात रूस से किया जाता है. अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद कई यूरोपीय देश अभी भी रूस से तेल और गैस की खरीद कर रहे हैं. भारत ने ने रूस की ओर से मिले कच्चे तेल के ऑफर को अभी स्वीकार नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि तेल की कीमतों पर नियंत्रण के लिए भारत सरकार रूस से सस्ती दरों पर कच्चे तेल के आयात को हरी झंडी दे सकती है. हालांकि ऐसे में अमेरिका के साथ रिश्ते कुछ हद तक बिगड़ने की भी संभावना है. कुछ दिन पहले ही रूस ने धमकी दी थी कि अगर पश्चिमी देशों ने रूसी तेल के आयात पर प्रतिबंध लगाया तो जर्मनी के लिए मुख्य गैस पाइप लाइन बंद कर देगा. 

ये भी पढ़ें:

अमेरिका का रूस को बड़ा झटका, सीनेट ने सर्वसम्मति से पुतिन को युद्ध अपराधी घोषित करने वाले प्रस्ताव को दी मंजूरी

Russia Ukraine War: 21 दिन बाद भी जारी है यूक्रेन में तबाही, जेलेंस्की का ऐलान- NATO में शामिल नहीं होगा यूक्रेन, अब रूस के भी तेवर नरम होने का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War: ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget