Lottery News: शख्स ने खरीदे एक साथ दो लॉटरी टिकट, चमक गई किस्मत...जीत ली इतनी रकम
US Lottery News: वाल्डोर्फ (Waldorf) ने मेरीलैंड लॉटरी के अधिकारियों को बताया कि वो अक्सर 5 नंबरों 2-8-9-3-1 सीरीज की लॉटरी टिकट (Lottery Tickets) खरीदते थे.

US Maryland Man Wins Lottery: दुनिया के कई देशों में लोग लॉटरी से अपनी किस्मत आजमाते हैं. लॉटरी (Lottery) के खेल में रातोंरात किसी की किस्मत अचानक बदल जाती है. गरीबी की मार से तंग कई लोग पलभर में अमीर बनते देखे गए हैं. वहीं, अमीर और धनवान हो जाता है. अमेरिका (America) के मेरीलैंड प्रांत के एक शख्स की किस्मत ऐसे ही अचानक बदल गई. शख्स ने एक साथ दो टिकट खरीदे और फिर मालामाल बन गया.
अमेरिका के मेरीलैंड (Maryland) प्रांत के रहने वाले शख्स वाल्डोर्फ (Waldorf) ने जैकपॉट (Jackpot) में 82 लाख रुपये का इनाम जीत लिया.
लॉटरी में चमकी किस्मत
लॉटरी की दुनिया बेहद निराली है. अमेरिका के मेरीलैंड प्रांत में वाल्डोर्फ नाम के 48 वर्षीय शख्स ने लॉटरी के दो टिकट एक साथ खरीदे थे. उनकी किस्मत इतनी अच्छी थी कि दोनों लॉटरी लग गई और बंपर इनाम जीत लिया. जैकपॉट में शख्स ने 82 लाख रुपये का इनाम जीत लिया. वो अक्सर एक तरह की सीरीज की लॉटरी टिकट खरीदकर अपनी किस्मत आजमाता था.
किस्मत कनेक्शन
वाल्डोर्फ ने मेरीलैंड लॉटरी के अधिकारियों को बताया कि वो अक्सर 5 नंबरों 2-8-9-3-1 सीरीज की लॉटरी टिकट खरीदते थे. कभी-कभी एक ही ड्रॉ के लिए दो टिकट खरीदता था. शख्स ने अपनी किस्मत आजमाने के लिए 11 फरवरी को टेंपल हिल्स में ओल्ड ब्रांच सिटगो में दो लॉटरी टिकट (Lottery Tickets) खरीदे थे. शख्स ने मैरीलैंड लॉटरी ऐप का उपयोग करके परिणामों की जांच की तो दंग रह गया.
जीत की राशि का क्या करेंगे वाल्डोर्फ?
वाल्डोर्फ ने ड्रा रिजल्ट देखने पर पाया कि वो दोनों टिकट का विजेता बन गया था, जिससे उसे 82 लाख रुपये (1 लाख डॉलर) का कुल पुरस्कार मिला. लॉटरी विजेता (Lottery Winner) वाल्ड्रोफ ने बताया कि वो बहुत खुश है. उन्होंने बताया कि उसकी जीत का कुछ हिस्सा बिलों के भुगतान में जाएगा और बाकी बचत में जाएगा.
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL























