एक्सप्लोरर

Pakistan Terrorist Attack: पाकिस्तान में पुलिस मुख्यालय पर आतंकी हमला, 3 पुलिसकर्मियों की मौत, 3 आतंकी ढेर

Pakistan Suicide Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले में 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है. खैबर पख्तूनख्वा में इस हफ्ते में दूसरा बड़ा हमला है.

Terrorist Attack In Pakistan: आतंकवाद को पनाह देना अब पाक‍िस्‍तान के ल‍िए ही मुसीबत बनता जा रहा है. आतंकी आए द‍िन हमलों को अंजाम देने का काम कर रहे हैं. ताजा मामला पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रान्त के टांक जिले का सामने आया हैं जहां आतंक‍ियों ने पुलिस मुख्यालय पर हमला कर द‍िया जिसमें 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है. इस हमले में 2 अन्य घायल भी हो गए. इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी एक नए आतंकवादी समूह अंसारुल इस्लाम ने ली है. 

पाक अखबार द डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार (15 द‍िसंबर) सुबह टांक जिले की पुलिस लाइन में घुसते हुए हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं. टैंक जिला पुलिस अधिकारी इफ्तिखार अली शाह ने हताहतों की संख्या की पुष्टि की. मारे गए लोगों में एक सब-इंस्पेक्टर भी शामिल है.

'सुरक्षा बलों की आतंक‍ियों के साथ घंटों तक चली मुठभेड़'

अधिकारी के अनुसार, कई उग्रवादियों में से एक ने पहले पुलिस कार्यालय और आवास ब्लॉक के मुख्य द्वार पर खुद को विस्फोट से उड़ा लिया और अन्य अंदर घुस गए. डीपीओ शाह ने कहा कि सुरक्षा में तैनात हमारे बल ने उनसे घंटों तक मुठभेड़ की.

'आतंकवादियों ने क‍िया हैंड ग्रेनेड का इस्तेमाल'  

खैबर पख्तूनख्वा महानिरीक्षक अख्तर हयात ने कहा कि 3 हमलावर मारे गए है. उन्होंने आगे कहा कि वह घटना स्थल पर मौजूद थे और अधिक आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

उन्होंने आगे कहा कि आतंकवादियों ने गोलियां चलाईं और हैंड ग्रेनेड का इस्तेमाल किया. रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले की जिम्मेदारी अंसारुल इस्लाम ने लेते हुए कहा है कि यह उनका पहला हमला था. हालांकि, पुलिस ने अभी तक दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है. 

कार्यवाहक प्रधानमंत्री ने की हमले की निंदा 

शुक्रवार को हुए इस हमले को लेकर कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर (Anwar ul Haq Kakar) ने कड़ी निंदा की. इसके साथ ही उन्होंने इस आतंकी हमले को विफल करने में जान गंवाने वाले सुरक्षा बलों को श्रद्धांजलि दी.

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा, "पूरा देश उन बहादुर सुरक्षा कर्मियों को श्रद्धांजलि देता है, जिन्होंने मातृभूमि के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया." खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में गत सप्‍ताह 12 दिसंबर को भी डेरा इस्माइल खान में आर्मी बेस पर आत्मघाती हमला क‍िया गया था ज‍िसमें 23 सैनिक मारे गए थे. 

ये भी पढ़ें: मालदीव का भारत को एक और झटका, सैनिकों को हटाने के लिए कहने के बाद अब तोड़ा यह समझौता

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राजस्थान बजट को लेकर कांग्रेस नेता सचिन पायलट की पहली प्रतिक्रिया, 'मुझे आश्चर्य है कि...'
राजस्थान बजट को लेकर सचिन पायलट ने सरकार को घेरा, 'जनता भी नाउम्मीद हो चुकी है'
Thailand School Firing: कनाडा के बाद थाईलैंड के स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोग घायल, शूटर्स ने टीचर्स और स्टू़डेंट्स को बनाया बंधक
थाईलैंड के स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोग घायल, शूटर्स ने टीचर्स और स्टू़डेंट्स को बनाया बंधक
2026 टी20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए टूर्नामेंट से बाहर
2026 टी20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए टूर्नामेंट से बाहर

वीडियोज

Kohrra 2 Review | पुलिस, Family और एक नयी Murder Mystery | Mona Singh, Varun Sobti की जबरदस्त Performance
Parliament Session: संसद में राहुल को लेकर क्या बोल गए अनुराग? | Anurag Thakur on Rahul
Rahul Gandhi Full Speech: सदन में 'अडानी-अंबानी' पर बवाल! जब राहुल गांधी के भाषण पर छिड़ गई जंग!
8 Opposition MPs Suspension: Lok Sabha में 'No Entry', Congress और Left के सांसदों की बढ़ी मुश्किलें!
New Income Tax Rules: 1 April से PAN दिखाने की Tension ख़तम ! | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राजस्थान बजट को लेकर कांग्रेस नेता सचिन पायलट की पहली प्रतिक्रिया, 'मुझे आश्चर्य है कि...'
राजस्थान बजट को लेकर सचिन पायलट ने सरकार को घेरा, 'जनता भी नाउम्मीद हो चुकी है'
Thailand School Firing: कनाडा के बाद थाईलैंड के स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोग घायल, शूटर्स ने टीचर्स और स्टू़डेंट्स को बनाया बंधक
थाईलैंड के स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोग घायल, शूटर्स ने टीचर्स और स्टू़डेंट्स को बनाया बंधक
2026 टी20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए टूर्नामेंट से बाहर
2026 टी20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए टूर्नामेंट से बाहर
आने वाले तीन महीने बॉक्स ऑफिस पर होगी पैसों की बारिश, रिलीज हो रही ये 6 फिल्में मचाएंगी तहलका
आने वाले तीन महीने बॉक्स ऑफिस पर होगी पैसों की बारिश, रिलीज हो रही ये 6 फिल्में मचाएंगी तहलका
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
SIR VS SR: SIR और SR लिस्ट में क्या है अंतर, दोनों में क्या-क्या चीजें होती हैं चेक?
SIR और SR लिस्ट में क्या है अंतर, दोनों में क्या-क्या चीजें होती हैं चेक?
Google से पूछा ‘जयपुर के पॉश इलाके कौन से हैं' और कर डाली लाखों की चोरी, चोरी के तरीके से हैरान यूजर्स
Google से पूछा ‘जयपुर के पॉश इलाके कौन से हैं' और कर डाली लाखों की चोरी, चोरी के तरीके से हैरान यूजर्स
Embed widget